गर्मियों में सेहत के लिए फायदेमंद होता है सत्तू
गर्मियों में सत्तू का सेवन करने से लू और डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाव होता है। नियमित रूप से खाली पेट सत्तू का शरबत पीने से पेट और शरीर ठंडा रहता है। अगर आप शरीर में इंस्टेंट एनर्जी चाहते हैं तो रोज़ाना सत्तू का शर्बत पिएं। तीखी धूप और पसीने से बचाव के लिए सत्तू का शरबत पीना चाहिए। लू से बचाव के लिए सत्तू का सेवन करें। इससे आपका शरीर ठंडा रहेगा।
Courtesy: Nari Punjab Kesari
122 साल में भारत में फरवरी का महीना रहा 'सबसे गर्म'
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने फरवरी 28 को जानकारी देते हुए बताया कि साल 1901 के बाद से पिछले 122 वर्षों में फरवरी का महीना सबसे गर्म थ। फरवरी महीने में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1.73 डिग्री अधिक और औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.81 डिग्री अधिक था। आईएमडी के मुताबिक फरवरी में उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत और इससे सटे मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया।
Tags: India, witnessed, warmest, February, 122-years, summer
Courtesy: India.Com
भारत में एसी खरीद रिकॉर्ड स्तर पर, 15 फीसदी महंगा होने पर भी खरीद 60 लाख
गर्मी से राहत के लिए लोग एयर कंडीशनर की खरीद, घरेलू बाजार में एसी की बिक्री 60 लाख इकाई के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। लगभग 10 से 15 फीसदी तक महंगे होने के बावजूद एसी की बिक्री पर कोई असर नहीं पड़ा है। साल की पहली छमाही में वोल्टास ने करीब 12 लाख एसी बेचे जो उद्योग में किसी भी कंपनी द्वारा की गई सर्वाधिक बिक्री है।
Tags: heatwave, summer, Hot, AC, voltas
Courtesy: Times Now
भीषण गर्मी के कारण इस साल बिके 60 लाख एसी
भीषण गर्मी के कारण बीके 60 लाख एसी दिल्ली समेत देश भर में पड़ रही गर्मी के कारण एयर कंडीशनर की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। जारी साल की पिछली छह माही में एसी की बिक्री 60 लाख हो गई है। महंगाई का असर एसी की कीमतों पर भी पड़ा है। देश में दो तीन बार एसी के दाम बढ़ गई है। इस दौरान एसी के दाम 10-15% बढ़े है, जिससे बिक्री पर नकारात्मक असर नहीं पड़ा है।
Tags: business, airconditioner, ac sale, summer
Courtesy: AajTak
लखनऊ में हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत
लखनऊ में हल्की और तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ में 3.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में पांच डिग्री की गिरावट आई है। सुबह उमस के बीच 37 डिग्री के ऊपर तापमान था, लेकिन बारिश के बाद पारा 37 से लुढ़कर 32 डिग्री हो गया। वहीं मौसम विभाग बता रहा है कि यह क्षणिक है। मानसून की बौछारों और झमाझम बरसात के लिए अभी हफ्ते भर और इंतजार करना पड़ेगा।
Tags: Lucknow, rain, MONSOON, summer, Temperature
Courtesy: Hindustan
पश्चिम बंगाल सरकार ने 'अत्यधिक गर्मी' के कारण 26 जून तक बढ़ाईं गर्मी की छुट्टियां
लगातार लू की स्थिति को देखते हुए, पश्चिम बंगाल सरकार ने आज प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों को 26 जून तक और 10 दिनों के लिए बढ़ा दिया। प्रमुख सचिव मनीष जैन ने एक अधिसूचना में कहा, छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सरकारी विज्ञप्ति कह गया कि "अत्यधिक गर्मी के कारण छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सक्षम प्राधिकारी ने गर्मी की छुट्टी बढ़ाने का फैसला किया है।"
Tags: West Bengal, Schools, summer, heatwave
Courtesy: TV9 Bharatvarsh
ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर खाने से मिलते हैं शरीर को भरपूर फायदे
गर्मी के मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। थोड़ी सी लापरवाही भी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती है। बादाम और किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स भिगोकर खाने से उनकी सारी गर्मी निकल जाती है। पूरी रात भिगोए हुए बादाम को सुबह छिलका उतार कर खाना चाहिए। ऐसा करने से बादाम और किशमिश पहले से ज्यादा फायदेमंद हो जाते हैं. दिमाग तेज करने के लिए बादाम बहुत फायदेमंद माना जाता है।
Tags: summer, Dry Fruit, Soak, Health
Courtesy: Zee News
गर्मियों के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए रोज करें खीरे का सेवन
अगर आप अपना वजन काम करना चाहते हैं तो रोजाना खीरे का सेवन करें। खीरा खाने से पेट भरता है और शरीर को पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है। खीरा शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। खीरे में 95% पानी मौजूद होता है, जिससे शरीर का मेटाबोलिज्म मजबूत होता है। खीरे में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, बीटा कैरोटीन जैसे एंटी ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
Tags: cucumber, Weight Loss, summer
Courtesy: Nari Punjab Kesari
दिल्ली में 17 मई से पानी की आपूर्ति ठप, भीषण गर्मी से बिगड़ती स्थिति
बढ़ते तापमान के बीच दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने मई 16 को जानकारी दी देते हुए बताया कि मई 17 से राजधानी में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। अधिकारियों ने कहा कि यमुना के सूखने से वजीराबाद, चंद्रवाल और ओखला जल शोधन संयंत्रों की उत्पादन क्षमता में और गिरावट आई है। वजीराबाद वाटर वर्क्स में यमुना का तालाब स्तर 674.50 फीट से कम होकर 669.40 फीट हो गया है। लोगों को कहा गया है कि वो पर्याप्त मात्रा… read-more
Tags: Water Supply, Delhi, summer
Courtesy: NDTV Hindi
अंडमान निकोबार में पहुँचेगा मानसून, इस बार उत्तर भारत में जल्द होगी बारिश
भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर है। इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून जल्द आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि दक्षिण पश्चिम मानसून मई 15 को दक्षिण अंडमान, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में पहुंचेगा। माना जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर में भी मानूसन जून के दूसरे सप्ताह में दस्तक दे सकता है, हालांकि दिल्ली में मानसून आने की तारीख 27 जून होती है।
Tags: summer, Hot, MONSOON, rain
Courtesy: Jagran