Summer

फ़ोटो: Abp

यूपी में लू का कहर जारी, 30 सालों के सबसे उच्च स्तर पर पहुँचा पारा

यूपी में भीषण गर्मी का दौर जारी है और पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं। शनिवार को वाराणसी, प्रयागराज, बांदा और कानपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में 'लू' चली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को राज्य ही नहीं पूरे देश में बांदा में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान सामान्य से 6 ज्यादा 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 30 सालों का यह सबसे गर्म दिन था।

रवि, 15 मई 2022 - 07:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: UP, Celsius, summer, Heat

Courtesy: Jagran

Aam Juice

फ़ोटो: Ranveer Brar

गर्मियों में आम का पन्ना से मिलेगी ठंडक, लू से बचाएगा यह स्वादिष्ट पेय

गर्मियों में आम का पन्ना पीने से सेहत की कई समस्याएं दूर होती हैं। यह न केवल व्यक्ति को लू से बचाता है बल्कि इसके सेवन से व्यक्ति फ्रेश और तरोताजा महसूस कर सकता है। यह स्वाद में मीठा, नमकीन और खट्टा होता है, जो मूड को फ्रेश कर सकता है। आम के पन्ने के अंदर विटामिन सी पाया जाता है जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में उपयोगी है। आम का पन्ना लीवर को डिटॉक्सिफाई करने का काम करता है।

शुक्र, 13 मई 2022 - 09:00 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Mango, Panna, juice, summer

Courtesy: News18

delhi summer

फोटो: Hindustan Times

मौसम विभाग ने मई 13 से दी लू चलने की चेतावनी : दिल्ली

आने वाले दिनों में दिल्ली में 40 डिग्री तापमान के साथ भीषण गर्मी होने वाली है। मई 13 से मौसम विभाग ने लू चलने की संभावना भी जताई है। वहीं स्काईमेट के उपाध्यक्ष महेश पहलावत ने कहा कि कुछ दिनों में दिल्ली में तापमान में इजाफा नहीं होगा। हालांकि लोगों को उमस से परेशान होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि चक्रवात असानी के कारण पुरवैया हवाए चल रही हैं जिससे तापमान कम है।

बुध, 11 मई 2022 - 02:25 PM / by रितिका

Tags: Delhi, environment, summer

Courtesy: NDTV News

Watermelon

फ़ोटो: India Today

गर्मियों के मौसम में अमृतरूपी है यह फल, खनिजों का भरा है भंडार

गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए तरबूज सबसे बेहतर और उत्तम फल है। तरबूज में 90% से अधिक पानी है और यह विटामिन सी, विटामिन ए, बी 6 और पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फोरस, फोलेट और कैल्शियम जैसे खनिजों का एक अच्छा स्रोत है।  इसे सुबह 10 से 12 बजे के बीच खाना चाहिए। तरबूज को हृदय रोग से लेकर कैंसर तक से बचने के लिए प्रयोग किया जाता है।

सोम, 09 मई 2022 - 02:27 PM / by Pranjal Pandey

Tags: summer, Water melon, Minerals, vitamin

Courtesy: Navbharat Times

air conditioner

फोटो: Modern Diplomacy

गर्मी के मौसम में बढ़ी एसी की मांग, रिकॉर्ड 17.5 एसी की हुई बिक्री

बढ़ती गर्मी के बीच अब एयरकंडीशनर की मांग में इजाफा हो रहा है। अप्रैल के महीने में 17.5 लाख एसी की बिक्री हुई है। इस वर्ष एसी की बिक्री का आंकड़ा 90 लाख के पार हो सकता है। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण एयरकंडीशनर की मांग में बढ़ोतरी हो रही है। माना जा रहा है कि कंपनियां आने वाले समय में एसी की मांग की पूर्ति करने में सक्षम नहीं होंगी। 

मंगल, 03 मई 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Air Conditioner, summer, temperature rise

Courtesy: NDTV News

summer heat wave

फोटो: Indiatimes.com

लू के कहर से बचने के लिए सरकार ने दी अहम सलाह : दिल्ली

दिल्ली में गर्मी और लू से बचने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुछ सुझाव देते हुए घर में ही रहने की सलाह दी है। बाहर निकलते समय टोपी, तौलिया और छाते का इस्तेमाल करने को कहा है। सूती और हल्के रंग के कपड़े, पानी, लस्सी आदि का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी है। पानी युक्त फलों को खाने का सुझाव भी मंत्रालय ने दिया है। चाय, कॉफी और शराब का सेवन ना करना ही सेहत के लिए लाभकारी है।

शनि, 30 अप्रैल 2022 - 08:20 PM / by रितिका

Tags: summer, Summers, Health Tips, Health Ministry

Courtesy: Zee News

summer heat

फोटो: Carolina Cat

ग्लोबल वॉर्मिंग के परिणाम के कारण हो रही गर्मी

भारत में ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण गर्मी काफी अधिक होने लगी है। भारतीय मौसम विभाग के पूर्व महानिदेशक डॉ. केजे रमेश के मुताबिक जलवायु परिवर्तन के कारण भारत में जो बदलाव वर्ष 2025-30 तक होने थे वो अभी से दिखने लगे हैं। अप्रैल में औसत तापमान 30 डिग्री रहा है। हीटवेव के बीच पारा तेजी से बढ़ा है। आने वाले सालों में इसके परिणाम अधिक घातक होने की संभावना है।

शनि, 30 अप्रैल 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: summer, Summers, Temperature, global warming

Courtesy: News 18 Hindi

summer

फोटो: Aaj Ki Khabar

दिल्ली यूपी में पारे ने ढाया सितम, लगातार बढ़ रहा तापमान

देश की राजधानी दिल्ली में तापमान 46.4 डिग्री हो गया है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और राजस्थान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर चेतावनी दी है। उत्तर प्रदेश के बांदा में उच्च तापमान 47.4 डिग्री, प्रयागराज में 46.8 डिग्री, झांसी में 46.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं राजस्थान के गंगानगर में 46.4 डिग्री, मध्यप्रदेश के नऊगोंग में 46.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। देश में अबतक चार हीट वेव से स्पेल आ चुके हैं।

शनि, 30 अप्रैल 2022 - 05:45 PM / by रितिका

Tags: environment, summer, temperature rise

Courtesy: Aajtak News

UP Heat wave

फोटो: DNA India

मौसम विभाग ने अप्रैल 26 तक के लिए लू चलने की दी चेतावनी: उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अप्रैल 26 तक के लिए लू चलने की चेतावनी दी है। इस दौरान तेज धूप निकलने के साथ तापमान में बढ़ोतरी भी होगी। राज्य के अधिकतर शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। अयोध्या में 44.4 डिग्री, लखनऊ, प्रयागराज और आगरा में अधिकतम तापमान 42 डिग्री, वाराणसी में 41 डिग्री, कानपुर और गोरखपुर में तापमान 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

रवि, 24 अप्रैल 2022 - 02:01 PM / by रितिका

Tags: UP government, summer, heat wave

Courtesy: ABP Live

delhi summer

फोटो: DNA India

दिल्ली में फिर पड़ेगी भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

राजधानी दिल्ली में अगले सप्ताह तापमान 44 डिग्री के पार होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। आने वाले दिनों में भीषण गर्मी देखने को मिलेगी। अप्रैल 23 तक दिल्ली में तेज हवाएं चलने के अनुमान के बाद तापमान में इजाफा होगा। दिल्ली में अप्रैल के महीने में भीषण गर्मी देखने को मिली। यहां सामान्य से अधिकतम तापमान 4.5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। महीने में आठ दिन भीषण गर्मी लोगों को झेलनी पड़ी।

शनि, 23 अप्रैल 2022 - 07:35 PM / by रितिका

Tags: delhi weather updates, delhi weather, summer

Courtesy: Zee News