summer heat wave

फोटो: Indiatimes.com

लू के कहर से बचने के लिए सरकार ने दी अहम सलाह : दिल्ली

दिल्ली में गर्मी और लू से बचने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुछ सुझाव देते हुए घर में ही रहने की सलाह दी है। बाहर निकलते समय टोपी, तौलिया और छाते का इस्तेमाल करने को कहा है। सूती और हल्के रंग के कपड़े, पानी, लस्सी आदि का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी है। पानी युक्त फलों को खाने का सुझाव भी मंत्रालय ने दिया है। चाय, कॉफी और शराब का सेवन ना करना ही सेहत के लिए लाभकारी है।

शनि, 30 अप्रैल 2022 - 08:20 PM / by रितिका

Tags: summer, Summers, Health Tips, Health Ministry

Courtesy: Zee News

summer heat

फोटो: Carolina Cat

ग्लोबल वॉर्मिंग के परिणाम के कारण हो रही गर्मी

भारत में ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण गर्मी काफी अधिक होने लगी है। भारतीय मौसम विभाग के पूर्व महानिदेशक डॉ. केजे रमेश के मुताबिक जलवायु परिवर्तन के कारण भारत में जो बदलाव वर्ष 2025-30 तक होने थे वो अभी से दिखने लगे हैं। अप्रैल में औसत तापमान 30 डिग्री रहा है। हीटवेव के बीच पारा तेजी से बढ़ा है। आने वाले सालों में इसके परिणाम अधिक घातक होने की संभावना है।

शनि, 30 अप्रैल 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: summer, Summers, Temperature, global warming

Courtesy: News 18 Hindi

Ghamori

फोटो: Healthunbox

गर्मियों में घमौरियों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू टिप्स

गर्मी होते ही घमौरियां भी होने लगती हैं, जिससे त्वचा पर छोटे छोटे लाल निशान और दाने हो जाते हैं। समय पर इसका इलाज न किया जाए तो ये अधिक परेशान कर सकती है। घमौरियों से राहत पाने के लिए मुलतानी मिट्टी को गुलाब जल में मिलाकर लगाने से ठंडक मिलती है। एलोवेरा जेल के एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण भी घमौरियों से राहत देने में मदद करते है। एलोवेरा जेल को घमौरियों पर लगाकर हल्के हाथों से इसकी मालिश करनी चाहिए।

बुध, 06 अप्रैल 2022 - 08:01 PM / by रितिका

Tags: summer, Summers, summer tips, summer care

Courtesy: TV9Hindi

Summer

फोटो: Safety - LoveToKnow

गर्मियों में तापमान से बचाव करने के लिए अपनाएं आयुर्वेद के ये टिप्स

आयुर्वेद में गर्मियों से बचने के भी कुछ नुस्खे दिए गए हैं जिनका पालन कर बढ़ते तापमान के बाद भी सेहत का ख्याल रखा जा सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक फ्रिज की जगह मटके के पानी का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसका शरीर पर कोई साइडइफैक्ट नहीं होता है। गर्मियों में हल्का भोजन करना चाहिए, जिससे पेट को राहत मिलती है। इस दौरान पानी युक्त फलों का सेवन करना चाहिए।

मंगल, 29 मार्च 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: summer, Summers, Lifestyle tips, Health Tips

Courtesy: News Nation TV

Health Benefits Of Coconut Water

फोटो: Navbharat Times

गर्मियों के मौसम में नारियल पानी पीने के है बडे़ फायदे

गर्मी का मौसम आते ही कई तरह की बीमारियां भी आती हैं। ऐसे में नारियल पानी हमारे सेहत के लिए रामबाण साबित हो सकता है। ढेर सारे मिनरल्स और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर नारियल पानी पीने से गर्मी के मौसम में ताजगी का एहसास होता है। इसके साथ ही नारियल पानी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट्स और पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखते हैं। नारियल पानी में विटामिन सी, मैग्नीशियम, मैग्नीज, पोटैशियम, सोडियम और कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होता है।

सोम, 07 मार्च 2022 - 01:01 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: coconut water, health benefits, Summers

Courtesy: Zee News

Air Condition

फोटो: Mysmart price

मिडिल क्लास वालों के बजट में हैं ये 3 स्टार रेटिंग वाले एसी

गर्मियों से राहत पाने के लिए ग्राहक AmazonBasics 1 Ton 3Star 2020SplitAC को 35% डिस्काउंट में 22,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा Lloyd का 1.5 Ton 3Star WindowAC, वोल्टास का 1.4 टन 3 स्टार फिक्स्ड स्पीड विंडो एसी, Haier 1 Ton 3Star WindowAC, कैरियर 1 टन 3स्टार विंडो एसी और टीसीएल एलीट टर्बो 1 टन 3स्टार अल्ट्रा-इन्वर्टर स्प्लिट एसी को डिस्काउंट के साथ 25000 से कम में ख़रीद सकते हैं।

सोम, 19 अप्रैल 2021 - 08:50 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Summers, Air Conditioner, Amazon

Courtesy: Zee News

green_tea_

फोटो: Patrika

गर्मी के मौसम में बहुत फायदेमंद हैं कोल्ड ग्रीन टी

ग्रीन टी में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। गर्मियों में कोल्ड ग्रीन टी का सेवन करने से शरीर को अंदर से ठंडा रखने के साथ और भी कई सारे फायदे मिलते हैं। बहुत ज्यादा तनाव होने पर अपनी डाइट में कोल्ड ग्रीन टी को शामिल करें। इसका सेवन करने से तनाव को कम किया जा सकता हैं।  कोल्ड ग्रीन टी बेहतर इम्यूनिटी बूस्टर होने के साथ ही विटामिन सी और वजन कम करने का भी अच्छा जरिया है।  इसके सेवन से स्किन, बाल और स्वास्थ्य में भी सुधार आता हैं… read-more

शनि, 03 अप्रैल 2021 - 09:40 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: green tea, cold, Summers, antioxidant, IMMUNITY POWER (15481, vitamin c

Courtesy: Abp Live

colddrink

फोटो: Food On Call

प्लास्टिक की कोल्ड ड्रिंक बोतल में पानी पीने से हो सकता हैं नुकसान

भारत में कई लोग प्लास्टिक की कोल्ड ड्रिंक बोतल में पीने का पानी भरकर फ्रिज में ठंडा करके पीते हैं। जिससे कई नुकसान हो सकते हैं। जबकि बॉटल्स को एक बार इस्तेमाल करके फेंक देना चाहिए क्योकि प्लास्टिक की बोतल में पानी रखने से इसमें फ्लोराइड और आर्सेनिक जैसे कई तत्व पैदा हो जाते हैं जो शरीर के लिए हानिकारक होते हैं जिससे डायबिटीज, मोटापा, फर्टिलिटी जैसी समस्याएँ हो सकती है।

शुक्र, 02 अप्रैल 2021 - 07:18 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: plastic bottles, Cold Water, Summers, Reuse plastic bottle, SIDE EFFECT

Courtesy: Zee News

weather

फोटो: nj1015

अप्रैल से जून तक सामान्य से ज्यादा रहेगा तापमान

देश में मौसम बदल गया है। दिल्ली में 45 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ आसमान में बादल भी छाए रहे और तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी। दिल्ली से लगे राज्यों पंजाब,हरियाणा,उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी तापमान बढ़ रहा है। देश में उत्तर पश्चिमी भारत,पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में मार्च का महीना बारिश की कमी के साथ समाप्त हुआ। दक्षिण प्रायद्वीप,मध्य भारत और उत्तर-पश्चिम भारत में हवा में नमी की कमी है। मध्य भारत में लू के साथ अप्रैल से जून… read-more

शुक्र, 02 अप्रैल 2021 - 02:21 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: weather forecast, Delhi-NCR, Climate Change, Summers

Courtesy: Amarujala News

Symphony Air Coolers

फोटो: Indiamart

बजट के अंदर हैं Symphony के ये Air Coolers

ऑनलाइन उपलब्ध Symphony के ये कूलर अच्छे डिस्काउंट के साथ कूलिंग क्षमता भी अच्छी देते है। Symphony Diet 3D- 30i पर्सनल टावर एयर कूलर अमेज़ॉन पर 9,800 रुपये में उपलब्ध है और यह रिमोट कंट्रोल के साथ आता है। Diamond आई 41 लीटर Air Cooler फ्लिपकार्ट पर 8,699 रुपये और Touch 35 पर्सनल एयर कूलर 35 लीटर अमेज़ॉन से 8,090 रुपये में खरीद सकते हैं। Symphony Diet 35T Sleek And Powerful Tower Air Cooler 35 लीटर अमेज़ॉन पर 7,590 रुपये में उपलब्ध है।

गुरु, 01 अप्रैल 2021 - 06:03 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Symphony, air coolers, Flipkart Wholesale, Amazon India, Summers