Solar Flare

फोटो: Forbes

सूरज से उठ रही हैं भयानक लपटें, तीन बार हो चुका है विस्फोट

अंतरिक्ष से पृथ्वी को डराने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल सूरज से लगातार खतरनाक लपटे निकल रही हैं, जो सीधे पृथ्वी की ओर आ रही हैं। इसके अलावा नवंबर एक के बाद सूरज पर तीन बार विस्फोट भी हो चुका है। इसे कोरोनल मास इंजेक्शन कहा जाता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि सूरज से उठने वाले इन तूफानों की वजह से पावर ग्रिड में दिक्‍कत आ सकती है ओर सैटेलाइट के परिक्रमा पथ में परेशानी आ सकती है।

रवि, 07 नवंबर 2021 - 07:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: The Sun, coronal maas injection, solar flare, blast

Courtesy: Zee News

Own Sun

फोटो: Daily Bangladesh

रौशनी पाने के लिए किया अपने ही सूरज का निर्माण: इटली

इटली के गांव विगनेला में सर्दियों में तीन महीने तक सूर्य की रोशनी नहीं आती थी। रौशनी ना मिलने से गांव के लोगो को अंधेरे में रहने के साथ कई बीमारियों का सामना करना पड़ता था। रौशनी पाने के लिए साल 2006 में यहाँ के लोगों ने 100,000 यूरो की बड़ी कीमत की एक ठोस स्टील शीट बनाई। इससे सूरज की रोशनी सीधे इस स्टील शीट पर पड़ती है, जिससे पूरे गांव को दिन में 6 घंटे तक रोशनी मिलती है।

शुक्र, 27 अगस्त 2021 - 12:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Italy, The Sun, sun light, Winter Cold Wave

Courtesy: Zee News Hindi

Sun Halo

फ़ोटो: India Today

तेलंगाना में दिखा सूरज प्रभामंडल का अद्भुत दृश्य

तेलंगाना से सूरज के चारों ओर फैले प्रभामंडल की बेहद खूबसूरत तस्वीरें सामने आ रही हैं। जून 2 को तेलंगाना में इस दुर्लभ नजारे को लोगों ने अपने कैमरों में कैद करके सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरों को शेयर किया है। इस घटना को 22 डिग्री गोलाकार प्रभामंडल कहा जाता है। कुछ दिनों पहले ऐसी ही घटना बेंगलुरु में देखी गई थी। जानकारों का मानना है कि इस प्रभामंडल की हर व्यक्ति को अलग-अलग आकृति नजर आती है।… read-more

गुरु, 03 जून 2021 - 04:50 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Telangana, sun halo, environment, The Sun

Courtesy: Abplive

Zero Shadow Day

फोटो: DNA India

भुवनेश्वर में लोगों ने किया 'जीरो शैडो डे' का अनुभव

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में लोगों ने मई 21 को 'जीरो शैडो डे' का अनुभव किया। इस दौरान किसी भी वस्तु की परछाई नहीं दिखती है। ऐसा खगोलीय घटना के कारण होता है। सूर्य पृथ्वी के भूमध्य रेखा के 23.5° उत्तर से 23.5° दक्षिण तक जाता है। जब किसी स्थान का अक्षांश सूर्य और भूमध्य रेखा के बीच के कोण के बराबर हो जाता है तब उस स्थान पर 'जीरो शैडो डे' का अनुभव किया जाता है।

शनि, 22 मई 2021 - 02:02 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: The Sun, Earth, astronomy, India

Courtesy: India TV

Red moon

फोटो: Universe Today

साल का पहला और आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण दिखेगा मई 26 को

साल 2021 का पहला और आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण मई 26 को पड़ेगा, यह चंद्रग्रहण कुल 3 घंटे 7 मिनट तक रहने वाला है। इस चंद्रग्रहण के बाद अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण मई 16, 2022 को नज़र आएगा। भारत में यह चंद्रग्रहण पेनुम्ब्रल चंद्र ग्रहण के रूप में महज 5 मिनट के लिए ही दिखाई देने वाला है। सूर्य की रौशनी से उत्पन्न पृथ्वी की छाया जब चांद को ढकती है तो उस छाया के बाहरी हिस्से को पेनम्ब्रा कहते हैं।

मंगल, 18 मई 2021 - 02:42 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: solar eclipse, Lunar Eclipse, The Sun, moon

Courtesy: Gadget 360