Sunil Shetty about marriage of kl Rahul and athiya Shetty

फ़ोटो: Hindustan times

अन्ना ने बताया, कब होगी केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया व केएल राहुल की शादी को लेकर अब सुनील शेट्टी "अन्ना" ने बयान दिया है। एक न्यूज चैनल के सवाल का जवाब देते हुए अन्ना ने कहा -"जब बच्चे फैसला कर लेंगे, हो जाएगी। अभी राहुल का बहुत टाइट शेड्यूल है।अभी एशिया कप है, फिर ऑस्ट्रेलिया आ रही है, जिसके बाद साउथ अफ्रीका के साथ सीरीज है और तब टी20 वर्ल्ड कप होगा। एक दिन के रेस्ट-डे पर तो शादी कर नहीं सकते।”

गुरु, 25 अगस्त 2022 - 03:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: K l Rahul, athiya Shetty, Sunil Shetty, Marriage

Courtesy: Indiatv

Dharawi

फ़ोटो: Koimoi

सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय एमएक्स प्लेयर के धारावी बैंक में दिखेंगे साथ

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं। दोनों वेब सीरीज 'धारावी बैंक' में साथ दिखेंगे। विवेक ओबेरॉय ने कहा कि वह इसमें एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं, जो मेन लीड है। इसमें मेरे साथ सोनाली कुलकर्णी, सुनील शेट्टी जैसे कई अनुभवी कलाकार हैं। यह सीरीज एक क्राइम थ्रिलर ड्रामा है। यह एमएक्स प्लेयर पर बहुत जल्द स्ट्रीम होगी। 

सोम, 04 जुलाई 2022 - 04:22 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Bollywood, Sunil Shetty, Vivek Oberoi, Dharavi, MX player

Courtesy: News18

Ahan Shetty

फ़ोटो: Mid Day

सुनील शेट्टी के बेटे ने मानी नेपोटिज्म की हक़ीक़त, कहा- हो जाती है आसानी

ऐक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी नेपोटिज्म को लेकर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि वह इस बात से सहमत हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में उनके लिए यह आसान हो गया है क्योंकि उनके पिता सुनिल शेट्टी एक ऐक्टर हैं। लेकिन आखिरकार हर किसी को मेहनत करनी पड़ती है। मैं इस इंडस्ट्री का हिस्सा होकर खुद को खुशनसीब मानता हूं। इसलिए मैं बस मेहनत करके आगे बढ़ना चाहता हूं। 

सोम, 13 जून 2022 - 06:40 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Sunil Shetty, Ahan Shetty, Nepotism, Bollywood

Courtesy: Hindustan

Marakkar of the lion arabian see

फोटो: Money Control

दिसंबर 17 को रिलीज होगी फिल्म 'मरक्कर: लॉयन ऑफ द अरेबियन सी'

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी फिल्म 'मरक्कर: लॉयन ऑफ द अरेबियन सी' अमेज़न प्राइम वीडियो पर दिसंबर 17 को रिलीज होगी। इस फिल्म में मोहनलाल अर्जुन सरजा, सुनील शेट्टी, मंजू वारियर, कीर्ति सुरेश, स्वर्गीय नेदुमुदी वेणु लीड रोल में नज़र आएंगे। यह फिल्म महान नौसेना प्रमुख कुंजलि मरक्कर-IV की बायोपिक है। इस फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा। 

मंगल, 14 दिसम्बर 2021 - 01:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Amazon Prime, Sunil Shetty

Courtesy: NDTV Hindi

Sunil Shetty

फोटो: KoiMoi

'मरक्कड़-द लायन ऑफ द अरेबियन सी' फिल्म से वापसी कर रहे हैं सुनील शेट्टी

लंबे अर्से से बॉलीवुड से दूर रहे दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी 'मरक्कड़-द लायन ऑफ द अरेबियन सी' फिल्म से वापसी करने जा रहे हैं। इस फिल्म में सुनील शेट्टी एक योद्धा के किरदार में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक खुद सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। ये फिल्म नेवी चीफ मोहम्मद अली उर्फ कुंजलि मरक्कड़ की लाइफ पर आधारित है। इस फिल्म को दिसंबर 2 को रिलीज़ किया जाएगा।

रवि, 28 नवंबर 2021 - 01:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: Sunil Shetty, warrior, Bollywood, India

Courtesy: NDTV Hindi

Salman khan gone to pinch 2 become a guest

फ़ोटो: The Indian Express

सलमान खान ने हाथ जोड़कर आथिया शेट्टी से मांगी माफी

अरबाज़ खान के शो 'पिंच 2' सलमान खान शो में गेस्ट बनकर गए थे। शो में अरबाज़ ने उनसे पूछा कि, आपके सोशल मीडिया पर 117 मिलियन फॉलोवर्स हैं, लेकिन आप बहुत कम लोगो को फॉलो करते हैं। अरबाज़ ने आगे कहा कि बताइए आप अथिया शेट्टी, कैटरीना कैफ और संगीता बिजलानी में से किसे इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करते हैं। सलमान ने हाथ जोड़कर कहा, माफ करना अथिया, मैं अभी से आपको फॉलो करने जा रहा हूं।

रवि, 25 जुलाई 2021 - 12:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: Salman Khan, Arbaaz Khan, pinch2, Sunil Shetty

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Sunil Shetty

फोटो: Crictoday

सुनील शेट्टी की बिल्डिंग को बीएमसी ने किया सील

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बिल्डिंग पृथ्वी अपार्टमेंट में कोरोना मामलों के मिलने के बाद उसे बीएमसी द्वारा सील कर दिया गया है। नियमों के अनुसार किसी बिल्डिंग में पांच से ज्यादा कोरोना मामले मिलने पर उसे सील कर दिया जाता है। हालांकि बीएमसी के असिस्टेंट कमिश्नर प्रशांत गायकवाड ने बताया कि सुनील शेट्टी और उनका पूरा परिवार सुरक्षित है। मुंबई में जुलाई 11 को 555 कोरोना केस मिले जबकि 15 लोगों की मौत हो गई।  

सोम, 12 जुलाई 2021 - 01:10 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Sunil Shetty, BMC, Coronavirus, Entertainment

Sunil Shetty

फोटोः BW Disrupt

ट्रोलर्स को अभिनेता सुनील शेट्टी ने दिया करारा जवाब, कहा, "मैं खुद एक किसान हूँ।"

किसान आंदोलन पर अपनी टिपण्णी के लिए ट्रोल हो रहे बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। अभिनेता ने एक इंटरव्यू में कहा कि, "मैं किसानों का समर्थन कर रहा हूँ। मैं सरकार का समर्थन कर रहा हूँ। मैं देश का समर्थन कर रहा हूँ।" उन्होंने कहा कि वे स्वयं किसान है और किसानी का सम्मान करतें है। दरअसल, हॉलीवुड सिंगर रिहाना द्वारा किसान आंदोलन के लिए ट्वीट पर सुनील ने स्टैंड लिया जिसके बाद उन्हें ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा।  

गुरु, 04 फ़रवरी 2021 - 04:52 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Sunil Shetty, Farmers' Protest, Rihanna, Trolls

Courtesy: Amarujala News

Akshay Kumar-Sunil Shetty-Paresh Rawal-Herapheri 3

फोटोः Pradhan Mantri Yojana

एक नई 'कॉमेडी थ्रिलर' फिल्म में एक साथ दिखेंगे अक्षय, परेश रावल और सुनील शेट्टी

बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्माता प्रियदर्शन ने यह बात कन्फर्म कर दी है कि दर्शको को बड़े परदे पर फिर एक बार अभिनेता अक्षय कुमार, परेश रावल, और सुनील शेट्टी की मशहूर तिगड़ी देखने को मिलेगी। प्रियदर्शन ने कहा कि वे एक फिल्म को लेकर अक्षय से बातचीत में थे जिसके बाद दोनों ने इस तिगड़ी के साथ एक 'कॉमेडी थ्रिलर' फिल्म बनाने का  निर्णय लिया। फिल्म की शूटिंग इस दिसंबर शुरू की जानी थी, हालाँकि कोरोना वायरस के चलते अब इसकी शूटिंग अगले वर्ष सितम्बर से… read-more

शुक्र, 11 दिसम्बर 2020 - 12:20 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Priyadarshan, Akshay Kumar, Sunil Shetty, Paresh Rawal

Courtesy: AMARUJALA NEWS

Sunil Shetty-Bharat Ratna

फोटोः BW Disrupt

अभिनेता सुनील शेट्टी को मिला भारत रत्न डॉक्टर अम्बेडकर अवार्ड

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी को भारत रत्न डॉक्टर अम्बेडकर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड सुनील शेट्टी को कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान महिलाओं, पशु कल्याण और मुंबई के डब्बे वालो की काफी मदद करने कारण दिया गया। यह अवार्ड अभिनेता को मुंबई राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा दिया गया। अवार्ड मिलने पर अभिनेता ने कहा कि ऐसी चीज़े मत करो जिन पर ध्यान जाता है। लेकिन याद रखने वाली चीज़े कर दे और भूल जायें।  

रवि, 08 नवंबर 2020 - 12:44 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Sunil Shetty, Bharat Ratna, Dr. Ambedkar Award

Courtesy: PATRIKA NEWS