Keshav Prasad Maurya

फोटो: Jagran

लोकसभा चुनाव में 80 में से 80 सीटें जीतेगी बीजेपी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का दावा

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोनभद्र के दौरे के दौरान लोकसभा चुनावों के लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी 80 में से 80 सीटों पर विजयी होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अच्छा काम कर रही है, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। ट्विन टॉवर को लेकर उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और अवैध निर्माण की इमारतों को आगे भी ध्वस्त किया जाएगा।

शुक्र, 02 सितंबर 2022 - 08:15 PM / by रितिका

Tags: Supertech, noida twin towers, Keshav prasad maurya, keshav maurya

Courtesy: ABP Live

supertech twin towers

फोटो: Money Control

अब मात्र सात सेकेंड में ढहेगी ट्वीन टॉवर की बिल्डिंग, हो गई तैयारी

ट्विन टावर को ध्वस्त होने में मात्र सात सेकेंड का समय लगेगा। जबकि विस्फोट होने में पांच सेकेंड का समय लगेगा। यानी कुल 12 सेकेंड में ये टॉवर मिट्टी में मिल जाएगी। इसे जमींदोज होने के लिए हर तैयारी इंजीनियरिंग विभाग समेत अन्य विभागों ने पूरी कर ली है। इसे ध्वस्त करने के लिए 10 से अधिक ब्लैक बॉक्स लगाए जाएंगे। मिनिस्ट्री ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के चार वैज्ञानिक भी टॉवर का तकनीकी मुआयना करके आए है।

शुक्र, 26 अगस्त 2022 - 07:25 PM / by रितिका

Tags: Supertech, supertech twin towers, Supertech twin tower

Courtesy: News 18 Hindi

twin towers noida

फोटो: Hindustan Times

नोएडा में सुपरटेक के ट्विन टॉवर को गिराने की तैयारी, रूट रहेगा बाधित

उत्तर प्रदेश के नोएडा में सुपरटेक बिल्डर की 32 मंजिला ट्विन टॉवर को गिराने का ट्रायल रन अप्रैल 10 को किया जाएगा। ये पहला मौका है जब भारत में इतनी बड़ी इमारत को गिराया जाएगा। इस इमारत को गिराने के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने भी एडवाइजरी जारी कर बताया कि बिल्डिंग के आसपास की सड़कों को कुछ समय के लिए बंद रखा जाएगा। ये ट्रायल रन दोपहर ढाई बजे के करीब किया जाएगा।

रवि, 10 अप्रैल 2022 - 11:01 AM / by रितिका

Tags: Noida, Trial Run, Supertech, Twin Towers

Courtesy: NDTV Hindi

noida twin tower

फोटो: Hindustan Times

पूरी हुई सुपरटेक के ट्विन टॉवर को गिराने की तैयारी, अप्रैल 10 को होंगे ध्वस्त

नोएडा में सुपरटेक ट्विन टॉवर का टेस्ट ब्लास्ट अप्रैल 10 को किया जाना है, जिसकी तैयारी पूरी हो गई है। ब्लास्ट के लिए सुबह नौ बजे लगभग पांच किलो विस्फोटक एक्स्प्लोसिव के जरिए ब्लास्ट होगा। टेस्ट ब्लास्ट की रिपोर्ट तैयार होगी, जिसके बाद ये तय होगा कि मई 22 को इस टॉवर को गिराने में कितने एक्सप्लोसिव का इस्तेमाल किया जाएगा। माना जा रहा है कि ट्विन टॉवर को गिराने में लगभग चार हजार किलो एक्सप्लोसिव की जरुरत होगी।

शनि, 09 अप्रैल 2022 - 04:25 PM / by रितिका

Tags: Supertech, noida twin towers, Twin Towers, Noida

Courtesy: News 18 Hindi

twin towers

फोटो: India Today

सुपरटेक की ट्वीन टॉवर्स 22 मई को गिराई जाएंगी

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा के सेक्टर 93A स्थित सुपरटेक ट्विन टॉवर को गिरानी की तारीख मई 22 तय की है, जिसके बाद इसे तोड़ने की प्रक्रिया पर तेजी से काम हो रहा है। टॉवर तोड़ने का एक्शन प्लान अप्रूव हो गया है। विदेशी इंजीनियर ब्लास्ट किया जाएगा जिसके बाद टॉवर गिरने में मात्र नौ सेकेंड का समय लगेगा। टॉवर को गिरानी की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सीबीआरआई करेगी। टॉवर को पूर्ण रूप से साइंटिफिक तरीके से गिराया जाएगा। 

मंगल, 15 मार्च 2022 - 06:20 PM / by रितिका

Tags: Supertech, Twin Towers, Supreme Court, demolition

Courtesy: ABP Live

Supertech Emerald Court

फ़ोटो: APN News Hindi

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: दो हफ्ते में सुपरटेक के दोनों अवैध40 मंजिला टावरों को गिराने का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट में न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ ने फरवरी 7 को नोएडा में सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट मामले में सख्ती दिखाई है। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि अवैध रूप से बनाए गए दो 40 मंजिला टावरों को दो सप्ताह के भीतर गिराया जाए। इसके साथ ही सुपरटेक को इस परियोजना में घर खरीदने वाले सभी खरीदारों को बुकिंग के समय से 12 प्रतिशत ब्याज के साथ रकम लौटाने का निर्देश भी दिया है।

मंगल, 08 फ़रवरी 2022 - 11:30 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Supreme Court of India, Illegal, Supertech, decision, Demolish

Courtesy: Zee News

Supertech Twin Towers

फोटो: India today

शुरू हुआ सुपरटेक की 40 मंजिला की दो इमारतों को गिराने का काम: नोएडा

नोएडा सेक्टर 93 ए में सुपरटेक एमरॉल्ड कोर्ट हाउसिंग सोसाइटी में बने 40 मंजिला दोनों टॉवर को गिराने का काम शुरु हो चुका है। केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान की टीम ने सितंबर 13 को दोनों टावर का मुआइना करने के बाद नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस इमारत को गिराने के लिए तीन केंद्रीय एजेंसियों से मंजूरी लेना जरुरी है। सुप्रीम कोर्ट ने नवंबर 30 तक इन इमारतों को गिराने का आदेश दिया था। 

बुध, 15 सितंबर 2021 - 02:40 PM / by रितिका

Tags: Supertech, Noida, UP government

Courtesy: NDTV news

Twin Tower

फोटोः Navbharat Times

सुपरटेक एमरॉल्ड मामले की जांच के लिए आज नोएडा आएगी एसआईटी

एसआईटी सितंबर 6 को नोएडा के सेक्टर-93ए में स्थित सुपरटेक एमरॉल्ड में दो टावरों के मामले में नोएडा आएगी, यह दोनों टावर अवैध रूप से बने हैं। एसआईटी नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय में ही जांच कर सकती है। प्राधिकरण ने एसआईटी के सवालों का जवाब देने और उनको पूरा रिकॉर्ड देने की तैयारी कर ली है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने इन दोनों टावरों को गिराने का आदेश दिया था। 

सोम, 06 सितंबर 2021 - 12:40 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Noida, Supertech, SIT, Supreme Court

Supertech Towers

फोटो: Financial Express

टावर गिराने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करेगी सुपरटेक

सुप्रीम कोर्ट द्वारा रियल एस्टेट कंपनी सुपरटेक लिमिटेड के 40 मंजिला दो इमारतों को गिराने के आदेश के बाद अब कंपनी कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करेगी। अगस्त 31 को जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस एम आर शाह की पीठ ने सुपेरटेक के दो टावरों को गिराने के साथ-साथ कंपनी को सभी खरीददारों का पैसा 12% ब्याज के साथ लौटाने का आदेश दिया था। कंपनी ने अब सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करने का फैसला किया है। 

बुध, 01 सितंबर 2021 - 01:25 PM / by रितिका

Tags: Supreme Court, Noida, Uttar Pradesh, Supertech

Courtesy: Navbharat Times

Supertech Twin Towers

फोटो: India Today

सुप्रीम कोर्ट ने सुपरटेक के दो टावरों को गिराने का दिया आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने सुपरटेक एमेराल्ड केस में सुनवाई करते हुए अगस्त 31 को आदेश दिया कि सुपरटेक के हजार फ्लैट वाले 40 मंजिला ट्वीन टॉवर्स को गिराया जाएगा। कोर्ट के मुताबिक दोनों टॉवर्स का निर्माण नोएडा अथॉरिटी और सुपरटेक की मिलीभगत से हुआ था। इन टॉवर को गिराने के लिए सुपरटेक को अपना पैसा खर्च करना होगा। खरीदारों की रकम 12% ब्याज समेत लौटानी होगी। इससे पहले  2014 में इलाहबाद हाईकोर्ट भी इन टॉवर्स को गिराने का आदेश दे चुका है।

मंगल, 31 अगस्त 2021 - 04:40 PM / by रितिका

Tags: Supertech, Noida, Allahabad High Court, Supreme Court

Courtesy: Aajtak news