Supertech Twin Towers

फोटो: Business Today

सुपरटेक ट्विन टॉवर की जगह मंदिर बनाए जाने की लोगों ने उठाई मांग

सुपरटेक की अवैध ट्विन टावर को ध्वस्त करने के बाद सोसायटी वालों का कहना है कि टॉवर की जगह पर अब मंदिर का निर्माण होना चाहिए। इसके अलावा यहां बच्चों के लिए पार्क बनाए जाने की मांग भी की गई है। एमेरल्ड कोर्ट सोसाइटी के आरडब्ल्यूए की बैठक में ये चर्चा हुई है। बता दें कि टॉवर गिराए जाने के बाद अभी वहां मलबा पड़ा है, जिसे साफ करने में पूरे तीन महीने का समय लगना है।

शुक्र, 02 सितंबर 2022 - 07:40 PM / by रितिका

Tags: supertech twin towers, Supertech twin tower, supertech emerald sit team, Noida Twin Tower

Courtesy: AajTak News

supertech twin tower

फोटो: Mint

ट्विन टॉवर गिरने से पहले सुपरटेक का बयान, कहा अन्य प्रोजेक्ट्स पर नहीं पड़ेगा असर

सुपरटेक के ट्विन टॉवर को गिराने का काम आज किया गया है। इसे लेकर सुपरटेक के मालिक आरके अरोड़ा ने बयान जारी किया है। बयान में कहा गया कि सेक्टर 93ए में ट्विन टॉवर एपेक्स और सियान नोएडा प्राधिकरण की जमीन पर बनाया गया है। दोनों बिल्डिंग को राज्य सरकार के बिल्डिंग बायलॉज का सख्ती से पालन किया गया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ध्वस्तीकरण के लिए एडिफिस इंजीनिरिंग सुरक्षित तरीके से बिल्डिंग को ध्वस्त करेगी।

रवि, 28 अगस्त 2022 - 05:30 PM / by रितिका

Tags: Noida, supertech twin towers, Twin Towers

Courtesy: AajTak News

Noida-Twin-Tower

फोटो: News Room Post

आज दोपहर 2:30 पूरी तरह से ध्वस्त हो जायेंगे नोएडा सुपरटेक ट्विन टावर्स

आज दोपहर 2:30 बजे यूपी के नोएडा में मौजूद सुपरटेक ट्विन टावर्स को ध्वस्त कर दिया जायेगा। ब्लास्ट से पहले टावर को पूरी तरह से खाली करवा लिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार अवैध रूप से निर्मित इस टावर को गिराने के लिए 3700 विस्फोटकों का इस्तेमाल किया जायेगा। सेंट्रल नोएडा के DCP राजेश एस ने जानकारी देते हुए बताया, मौके पर करीब 560 पुलिस कर्मी, रिजर्व फोर्स, 4 क्विक रिस्पांस टीम और NDRF… read-more

रवि, 28 अगस्त 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttar Pradesh, supertech twin towers, Noida, demolished

Courtesy: Latestly News

twin towers noida

फोटो: India TV Hindi

कुछ ही घंटों में ध्वस्त होगा नोएडा का ट्विन टॉवर, सरकार ने की ये तैयारी

नोएडा सेक्टर 93 में बने ट्विन टॉवर को गिराने का काम अगस्त 28 को किया जाना है। इसके लिए आसपास के लोगों की स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इमारत के ध्वस्त होने के दौरान अगर किसी व्यक्ति को हल्की या गहरी चोट, या फिर उठते धूल के गुबार से कोई भी शारीरिक समस्या होगी तो अस्पताल में उसे चित इलाज दिया जाएगा। सरकार ने तीन अस्पतालों को सेफ अस्पताल घोषित किया है।

शनि, 27 अगस्त 2022 - 08:10 PM / by रितिका

Tags: Twin Towers, Noida Twin Tower, supertech twin towers

Courtesy: Zee News

supertech twin towers

फोटो: Money Control

अब मात्र सात सेकेंड में ढहेगी ट्वीन टॉवर की बिल्डिंग, हो गई तैयारी

ट्विन टावर को ध्वस्त होने में मात्र सात सेकेंड का समय लगेगा। जबकि विस्फोट होने में पांच सेकेंड का समय लगेगा। यानी कुल 12 सेकेंड में ये टॉवर मिट्टी में मिल जाएगी। इसे जमींदोज होने के लिए हर तैयारी इंजीनियरिंग विभाग समेत अन्य विभागों ने पूरी कर ली है। इसे ध्वस्त करने के लिए 10 से अधिक ब्लैक बॉक्स लगाए जाएंगे। मिनिस्ट्री ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के चार वैज्ञानिक भी टॉवर का तकनीकी मुआयना करके आए है।

शुक्र, 26 अगस्त 2022 - 07:25 PM / by रितिका

Tags: Supertech, supertech twin towers, Supertech twin tower

Courtesy: News 18 Hindi

Noida

फोटो: India TV News

अब अगस्त 28 को गिराया जायेगा नोएडा ट्विन टावर, SC ने समय सीमा बढ़ाई

सुप्रीम कोर्ट ने आज नोएडा में अपनी एमराल्ड परियोजना में सुपरटेक के जुड़वां 40 मंजिला टावरों को गिराने के लिए एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया है। नोएडा अथॉरिटी ने अगस्त 11 सुप्रीम कोर्ट में विध्वंस की तैयारियों पर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के बाद यह कदम उठाया है। टॉवरों को गिराने के लिए एजेंसी की तरफ से पूरी तैयारी हो चुकी है। पुलिस द्वारा विस्फोटक लगाने के लिए एनओसी जारी कर दी गई है। 

शुक्र, 12 अगस्त 2022 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Supreme Court, week extra, demolition, supertech twin towers

Courtesy: DNA India

twin towers

फोटो: Hindustan Times

ट्विन टावर गिराने से पहले आसपास लगेगी लोहे की दीवार, मलबे के नुकसान से होगा बचाव

सुपरटेक की ट्विन टॉवर को गिराने के लिए सैकड़ों किलो विस्फोटक लगातर विदेशी प्राइवेट कंपनी और बिल्डर मिलकर काम करेंगे। मगर इससे पहले जीओ फाइबर क्लॉथ का जाल लगाया जाएगा। वहीं ट्विन टॉवर का मलबा इधर उधर ना गिरे इसके लिए कंपनी जाल से पहले लोहे के कंटेनर की दीवार बना रही है। ट्विन टॉवर के आसपास बनी इमारतों की सुरक्षा को देखते हुए ये कदम उठाया जा रहा है।

सोम, 20 जून 2022 - 02:00 PM / by रितिका

Tags: Twin Towers, noida twin towers, supertech twin towers, Jio

Courtesy: News 18 Hindi

Supertech Twin Towers

फोटो: DNA India

अगस्त महीने में गिराए जाएंगे नोएडा सुपरटेक ट्विन टावर्स

नोएडा में सुपरटेक के अवैध ट्विन टावरों का विध्वंस अगस्त 28 की जगह अब अगस्त 21 को होगा। सुप्रीम कोर्ट ने पहले इस साल मई 22 से विध्वंस की तारीख अगस्त 28 तक बढ़ाने की अनुमति दी थी। नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने बताया, "विध्वंस की संभावित तिथि अब 21 अगस्त कर दी गई है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दी गई समय सीमा 28 अगस्त तक है।" 

बुध, 08 जून 2022 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttar Pradesh, supertech twin towers, demolished, nodia

Courtesy: India TV

Supreme Court Extends Deadline For Demolition Of Supertech Twin Towers

फोटो: India TV News

नोएडा: अगस्त 28 तक बढ़ाई गई सुपरटेक ट्विन टावरों को गिराने की समय सीमा

सुप्रीम कोर्ट ने मई 17 को नोएडा में सुपरटेक के ट्विन टावरों को गिराने की अवधि अगस्त 28 कर दी है। इससे पहले शीर्ष अदालत ने टावरों को गिराने के लिए मई  22 तक का समय दिया था। कोर्ट ने एमराल्ड कोर्ट परियोजना में 40 मंजिला टावरों को गिराने के लिए एडिफिस इंजीनियरिंग के अनुरोध पर तीन महीने का विस्तार दिया, जिस कंपनी को सेक्टर 93 ए में अवैध संरचनाओं को ध्वस्त करने के लिए अनुबंधित किया गया है।

मंगल, 17 मई 2022 - 03:50 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Supreme Court, extends, deadline, demolition, supertech twin towers

Courtesy: Live Hindustan

Supertech Twin Towers Demolition Test Blast

फोटो: APN News

नोएडा के सुपरटेक ट्विन टावर के विध्वंस परीक्षण के लिए किया गया 5 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल

अगले महीने नष्ट किये जाने वाले नोएडा स्थित सुपरटेक ट्विन टावर्स का अप्रैल 10 को आवश्यक विस्फोटकों की उचित मात्रा का पता लगाने के लिए एक परीक्षण विस्फोट किया गया। पिछले साल अगस्त 31 को सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में उक्त टावरों को गिराने का आदेश दिया था। दोनों टावरों को नष्ट करने का ठेका एडिफिस इंजीनियरिंग को दिया गया था। इसे अब से 43 दिनों के बाद, यानी मई 22 को ध्वस्त कर दिया जाएगा।

रवि, 10 अप्रैल 2022 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: supertech twin towers, demolition, test blast

Courtesy: APN Live