SRK

फोटो: Latestly

अमेरिका में हुई शाहरुख खान की नाक की सर्जरी

संयुक्त राज्य अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान के साथ एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। घटना के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार की छोटी सर्जरी हुई है। शूटिंग के दौरान अभिनेता की नाक में चोट लग गई। अब, वह मुंबई वापस आ गए हैं। डॉक्टरों ने उनकी टीम को सूचित किया कि चिंता की कोई बात नहीं है और रक्तस्राव को रोकने के लिए उन्हें छोटी सर्जरी करने की आवश्यकता है।

मंगल, 04 जुलाई 2023 - 06:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Shahrukh Khan, surgery, US, accident

Courtesy: Navbharat Times

Ravindra Jadeja

फोटो: NDTV Sports

रविंद्र जडेजा ने घुटने की सर्जरी के बाद शेयर किया खास मैसेज, फैंस हुए खुश

भारतीय टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने हॉस्पिटल से अपनी एक फोटो शेयर करते हुए फैंस को बताया कि उनकी घुटने की सर्जरी सफलता से हो गई है। उन्होंने बीसीसीआई, साथियों, सहयोगी स्टाफ, फिजियो, डॉक्टरों और फैंस का धन्यवाद किया है। उन्होंने लिखा कि वो जल्द ही मैदान पर भी वापसी करेंगे। बता दें कि रविंद्र जडेजा के एशिया कप से बाहर होने के बाद उनका टी20 वर्ल्डकप में खेलने पर भी संशय… read-more

बुध, 07 सितंबर 2022 - 07:40 PM / by रितिका

Tags: Ravindra Jadeja, surgery, T20 Worldcup, asia cup 2022

Courtesy: News 18 Hindi

MNS Chief Raj Thackeray Admitted

फोटो: India TV News

अस्पताल में भर्ती हुए मनसे प्रमुख राज ठाकरे मुंबई के लीलावती

पार्टी के एक नेता ने जानकारी देते हुए बताया कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे को मई 31 को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार को उनके कूल्हे की सर्जरी होगी। इस महीने की शुरुआत में, 53 वर्षीय ठाकरे ने कहा था कि उनके घुटने और पीठ की समस्याओं के लिए उनकी सर्जरी होगी। ठाकरे हाल ही में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम देने के बाद चर्चा में बने हुए हैं। 

मंगल, 31 मई 2022 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: mns chief, Raj Thackeray, Admitted, surgery

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

mauntrial child hospital

फोटो: Raising Children

चमत्कार: डॉक्टरों ने चुंबक से जोड़ी बच्चे की आहार नली

कनाडा में मॉन्ट्रियल बाल रोग अस्पताल के डॉक्टरों ने जीवनदान देते हुए ऐसोफैगल एट्रेशिया नाम की परेशानी से जूझ रहे एक बच्चे हेनरिक डेनीन की आहार नली को ऊपर और नीचे से चुंबक की मदद से जोड़ा है। ऐसोफैगल एट्रेशिया से जूझ रहे बच्चे खाने और पीने में समर्थ नहीं होते हैं। बच्चे की आहार नाल का बड़ा हिस्सा गायब था, जिसे डॉक्टरों ने सर्जरी कर गैप को चुंबक से दूर किया और स्टेंट भी लगाया।

सोम, 05 जुलाई 2021 - 03:14 PM / by रितिका

Tags: Montreal, Canada, surgery, New born

Courtesy: Amarujala News

Surgery

फोटो: unsplash

दिल्ली के डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी करके महिला को दी नयी ज़िंदगी

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती एक महिला का मुंह 30 साल से बंद था ज‍िसको डॉक्टरों द्वारा एक गंभीर ऑपरेशन के माध्यम से खोला गया। वह 30 वर्षों से इस विकार से पीड़ित थी और विदेश के डॉक्टरों ने भी सर्जरी के लिए मना कर दिया था। आस्था नाम की इस महिला के जबड़े की हड्डी मुंह के दोनों ओर से खोपड़ी की हड्डी से जुड़ी हुई थी जिसकी वजह से वो अपना मुंह नहीं खोल पाती थी, केवल तरल पदार्थों पर ही जीवित थी। सर्जरी से महिला का मुंह लगभग 3 सेंमी खुल गया… read-more

मंगल, 30 मार्च 2021 - 05:59 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Delhi, Sir Gangaram Hospital, surgery, mouth, brain disorders

Courtesy: Zee News

Amitabh Bachchan

फ़ोटो; FineTo Shine

अमिताभ बच्चन ने करवाई मोतियाबिंद की सर्जरी, रिपोर्ट का दावा

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी तबियत बिगड़ने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसके बाद से ही उनके फैंस परेशान थे। हालांकि,बॉलीवुड हंगामा पॉर्टल की माने तो उन्होंने मोतियाबिंद की सर्जरी करवाई है और 24 घण्टों में घर वापिस आ रहें है। आपको बता दें कि फरवरी 27 को अमिताभ बच्चन ने ब्लाग किया था जिसमे लिखा था-"मेडिकल कंडीशन..सर्जरी..लिखने में असमर्थ." पिछले साल बिग बी कोरोनावायरस की चपेट में आए थे, जहां वह बेटे अभिषेक, बहू ऐश्वर्या और पोती… read-more

सोम, 01 मार्च 2021 - 03:16 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Amitabh Bachchan, Bollywood, surgery, Health

Courtesy: Abp Live

Amitabh Bachchan

फ़ोटो: IndiaTv

अमिताभ बच्चन की बिगड़ी तबीयत, सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में अपनी सेहत को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- 'मेडिकल कंडीशन.. सर्जरी.. मैं लिख नहीं सकता, एबी।' बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की  तबियत बिगड़ने से उनके फैंस परेशान हो गए हैं। बिग बी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर कैप्शन में सिर्फ '!!!! ????' लिखा है। जिसने  फैंस की चिंता ओर बढ़ा दी है। इससे पहले कोविड-19 के शिकार हो चुके अमिताभ बच्चन कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे थे।

रवि, 28 फ़रवरी 2021 - 12:45 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Amitabh Bachchan, Bollywood, surgery, Mumbai

Courtesy: IndiaTv