CSE

फोटो: The Hindu

देश में गरीबी के वास्तविक अनुमान का लगेगा पता, कंज्यूमर एक्सपेंडीचर सर्वे जुलाई 1 से होगा शुरू

कंज्यूमर एक्सपेंडीचर सर्वेक्षण की शुरुआत जुलाई एक से होगी। केंद्र सरकार एक दशक के बाद इस सर्वेक्षण के जरिए गरीबी का अनुमान लगा सकेगी। सर्वे में कंजम्पशन बास्केट का विस्तार किया गया है, जिसमें खपत प्रवृत्ति देखी गई है। खाद्दान्नस सब्सिडी संबंधित प्रश्नों को भी शामिल किया गया है। इस सर्वे में 1.2 लाख ग्रामीण घरों और 84 हजार शहरी घरों को शामिल कर दैनिक उपयोग की वस्तुओं, नियमित वस्तुओं और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स गुड्स के संबंध में जानकारी लेंगे।

शुक्र, 24 जून 2022 - 01:40 PM / by रितिका

Tags: Consumer Expenditure Survey, CSE, Survey

Courtesy: ABP Live

Gyanwapi

फ़ोटो: Scroll

वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर के सर्वे का आदेश देने वाले जज रवि कुमार दिवाकर का हुआ बरेली तबादला

वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर के सर्वे का आदेश देने वाले जज रवि कुमार दिवाकर का तबादला हो गया है। हालांकि उनके साथ 619 न्यायिक अधिकारियों/जजों का तबादला हुआ है। कुछ दिन पहले ही उन्हें धमकी भरा पत्र मिला था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इलाहाबाद हाई कोर्ट की ओर से जारी तबादला आदेश में स्थानांतरित किए गए सभी न्यायिक अधिकारियों से कहा गया है कि उन्हें हर हाल में चार जुलाई 2022 तक अपना प्रभार सौंपना होगा।

मंगल, 21 जून 2022 - 03:10 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Varanasi, Judge, Survey, Gyanwapi

Courtesy: Amar ujala

Agra Red Fort

फ़ोटो: Trawell

आगरा के लाल किले में टहूकर केशव देव की मूर्ति दबे होने का दावा

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में शुक्रवार को उस वक्त नया मोड़ आ गया जब अधिवक्ता महेंद्र प्रताप ने मथुरा सिविल कोर्ट में एक नया वाद दाखिल किया। उन्होंने कहा आगरा के लाल किले के अंदर दीवाने खास के पास बेगम साहिबा की मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे टहूकर केशव देव की पौराणिक, बेशकीमती व रत्न जड़ित मूर्ति दबी है। वाद में प्रार्थना की गई है कि कोर्ट पुरातत्व विभाग से खुदाई करवाकर मूर्ति को बाहर निकलवाए।

शुक्र, 27 मई 2022 - 06:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Shri Krishna, Eidgah, Red Fort, Survey

Courtesy: Hindustan

Gyanvapi Mosque

फ़ोटो: NDTV

ज्ञानवापी मस्जिद में जारी रहेगा सर्वे, कोर्ट कमिश्नर हटाने की मांग खारिज

ज्ञानवापी मस्जिद और श्रृंगार गौरी मंदिर विवाद में जिला अदालत ने बड़ा आदेश देते हुए मुस्लिम पक्ष की कोर्ट कमिश्नर को हटाने की मांग को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कोर्ट कमिश्नर के साथ दो नए वकील भी जोड़े हैं। अदालत ने पूरे मस्जिद परिसर का सर्वे करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा, जबतक मस्जिद के कमिशन की कार्रवाई पूरी नहीं होती है तबतक सर्वे जारी रहेगा। मई 17 को सर्वे की रिपोर्ट को कोर्ट में सौंपना होगा।

गुरु, 12 मई 2022 - 06:07 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Gyanvapi, Court, Survey, Report

Courtesy: Jagran

Gyanvapi Mosque

फ़ोटो: NDTV

ज्ञानवापी मस्जिद में कोर्ट कमिश्नर के बैरिगेडिंग के अंदर आने से प्रतिवादी पक्ष नाराज, पक्षपाती होने का लगाया आरोप

वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर के सर्वे का काम भारी गहमागहमी और सुरक्षा के बीच मई 6 से शुरू हो चुका है। ज्ञानवापी परिसर के सर्वे और वीडियोग्राफी के पहले दिन कोर्ट कमिश्नर को प्रतिवादी पक्ष ने मस्जिद बैरिकेडिंग के आगे नहीं जाने दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कोर्ट कमिश्नर एक-एक चीज को उंगली से कुरेद रहे थे, जबकि कोर्ट द्वारा किसी चीज को कुरेदने या खोदने का आदेश नहीं है।

शनि, 07 मई 2022 - 02:38 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Gyanvapi, Court, Survey, Varanasi

Courtesy: Navbharat Times

Gyan vapi

फ़ोटो: The Print

कोर्ट के आदेश पर ज्ञानवापी मस्जिद का होगा वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी सर्वेक्षण

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद परिसर की वीडियोग्राफी और सर्वे का काम मई 6 को कोर्ट के आदेश के बाद होने जा रहा है। इस सर्वे के लिए तीन से चार दिन का समय लग सकता है। इस मस्जिद को लेकर हिन्दू पक्षों का कहना है कि इस स्थान पर मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाई गई है। यह कमीशन मई 6 और 7 को दोनों पक्षों की मौजूदगी में श्रृंगार गौरी की वीडियोग्राफी करेगा और मई 10, 2022 को अपना रिपोर्ट कोर्ट में पेश करेगा। 

शुक्र, 06 मई 2022 - 09:28 AM / by Pranjal Pandey

Tags: Survey, Gyanvapi, Mosque, COMMISION

Courtesy: Amar ujala

Unemployment

फोटो: Business Today

भारत में घटी बेरोजगारी दर, एनएसओ सव्रे में हुआ खुलासा

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने बेरोजगारी दर अप्रैल जून 2021 में घटकर 12.6% होने की जानकारी दी है। वहीं पिछले साल ये दर 20.8% थी। श्रमबल सर्वेक्षण के आंकड़ों की मानें तो बेरोजगारी दर अप्रैल-जून, 2020 में शीर्ष पर थी। इस दौरान कोविड 19 को नियंत्रित करने के लिए देश व्यापी लॉकडाउन लगाया गया था। सर्वेक्षण की मानें तो जनवरी-मार्च 2021 में 15 वर्ष के अधिक बच्चों के लिए बेरोजगारी दर 9.3% थी।

मंगल, 15 मार्च 2022 - 10:01 AM / by रितिका

Tags: jobs unemployment, Unemployment rate, Unemployment, Survey

Courtesy: Zee News

Service sector

फोटो: Financial Express

लगातार आ रही सर्विस सेक्टर में गिरावट और नौकरियों में कमी

कोरोना महामारी के चलते लगातार तीसरे महीने भारत के सर्विस सेक्टर, व्यवसायिक गतिविधियों, नए आर्डर और नौकरियों में कमी आई है। इसके कारण भारत सेवा सूचकांक जून के मुकाबले जो कि 41.2 अंक था, जुलाई में 45.4 अंक रहा। आपको बता दे कि परचेसिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) 50 से ऊपर अंक का मतलब गतिविधियों में गिरावट होता है, जबकि 50 से नीचे का अंक संकुचन दर्शाता है। लेकिन, पिछले महीने के मुकाबले गिरावट की रफ्तार कुछ कम हुई है।

बुध, 04 अगस्त 2021 - 09:00 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Purchasing Managers' Index, Survey, Covid-19, Unemployment

Courtesy: TV9 Hindi

Protein Rich Diet

फोटो: Pharmeasy

सिर्फ 9% लोग लेते हैं प्रोटीन युक्त डाइट: सर्वे

प्रोटीन वीक का पांचवा संस्करण लॉन्च हो चुका है। डैनोन इंडिया द्वारा भारतीय उद्योग परिसंघ के सहयोग से प्रोटीन के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए इसका आयोजन होता है। एक सर्वे के अनुसार भारत में लगभग 98% लोगों ने यह माना है कि प्रोटीन युक्त आहार से सेहत अच्छी होती है। मगर सिर्फ 9% लोगों ने माना कि वो दैनिक प्रोटीन की जरूरत को पूरा करते है। निष्कर्ष से पता चला कि देश में हालात बहुत चिंताजनक है।

गुरु, 29 जुलाई 2021 - 02:35 PM / by रितिका

Tags: protein, health care, Fitness, Survey

Courtesy: NBT News

IPSOS

फोटो: Wikipedia

IPSOS सर्वे: 48% शहरी लोग कोरोना को लेकर सरकार के प्रयासों से असंतुष्ट

IPSOS के ताजा मासिक सर्वे के अनुसार 48% शहरी लोग कोरोना को लेकर सरकार के प्रयासों से असंतुष्ट हैं। यह आंकड़ा मई 2021 का है, वहीं अप्रैल में यह आंकड़ा 37% था। सर्वे के अनुसार 44% लोग बेरोजगारी को लेकर और 30% लोग खराब स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चिंतित हैं। इसके अलावा 24% लोग आर्थिक अथवा सियासी भ्रष्टाचार को लेकर चिंतित हैं, वहीं 21% लोग गरीबी और सामाजिक असमानता की वजह से परेशान हैं।

रवि, 30 मई 2021 - 04:30 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Survey, India, Central Government, Coronavirus

Courtesy: Bhaskar News