Swami Prasad Maurya

फोटो: India Today

स्वामी प्रसाद मौर्य ने मोहन भागवत तो दी मनुस्मृति बैन कराने की चुनौती

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के वर्ण और जाति की अवधारणाओं को त्यागने वाले बयान के बाद सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने इसकी सराहना की है। उन्होंने कहा कि भागवत अब देश के विभिन्न राज्यों से पुस्तक ‘मनुस्मृति’ पर प्रतिबंध लगाने को कहें। उन्होंने कहा कि मनुस्मृति देश में जातिवाद का जहर घोलने का काम करती है। शरद पूर्णिमा के मौके पर मौर्य ने ये बयान दिया है।

रवि, 09 अक्टूबर 2022 - 05:20 PM / by रितिका

Tags: Swami Prasad Maurya, RSS, Mohan Bhagwat

Courtesy: News 18 Hindi

Shrikant Tyagi

फोटो: ThePrint

नोएडा कांड के आरोपी श्रीकांत त्यागी का खुलासा, कहा स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया था विधायक का स्टीकर

नोएडा कांड के आरोपी श्रीकांत त्यागी ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि उसे विधायक का स्टीकर सरकार में विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया था। बता दें की पुलिस ने श्रीकांत की पांच गाड़ियों को सीज किया था, जिसमें से एक गाड़ी पर विधायक का स्टीकर लगा मिला है। एक अन्य गाड़ी पर उत्तर प्रदेश सरकार का आधिकारिक लोगो भी लगा मिला है। पूछताछ में उसने बताया कि वो पुलिस के खौफ से भाग रहा था। 

मंगल, 09 अगस्त 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: Shrikant Tyagi, BJP Shrikant Tyagi, Swami Prasad Maurya, BJP

Courtesy: AajTak News

Swami Prasad Maurya

फोटो: Hindustan

10 मार्च के बाद खुद योगी जी की गर्मी उतर जाएगी: स्वामी प्रसाद मौर्य

यूपी में सियासी पारा अपने चरम पर है। बीजेपी और सपा लगातार एक दूसरे पर वार पलटवार का कोई मौका नही छोड़ रही हैं। अब सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य फरवरी चार को फाजिलनगर विधानसभा में सीएम योगी के गर्मी वाले बयान पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा किसी की गर्मी उतारने की बात करना सीएम की भाषा नहीं हो सकती है। वे सीएम नहीं गुंडे, मवाली की भाषा बोल रहे हैं। 10 मार्च के बाद खुद उनकी गर्मी उतर जायेगी।

शनि, 05 फ़रवरी 2022 - 08:56 AM / by अजहर फारूक

Tags: Swami Prasad Maurya, Yogi Adityanath, India, BJP

Courtesy: ABP News

Akhilesh Yadav

फोटो: Facebook

सपा के हुए पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य समेत 8 बीजेपी विधायक

यूपी में चुनावी बिगुल बज चुका है। जनवरी 14 को पूर्व बीजेपी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी समेत 8 विधायकों ने लखनऊ में सपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर चुटकी लेते हुए कहा कि मुझे लगता है कि सरकार को पहले ही पता लग गया था कि स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह के साथ बड़ी संख्या में लोग आ रहे होंगे इसलिए हमारे मुख्यमंत्री पहले ही गोरखपुर चले गए। 

शनि, 15 जनवरी 2022 - 02:50 PM / by अजहर फारूक

Tags: Samajwadi Party, BJP, Swami Prasad Maurya, Dharam singh saini, Akhilesh Yadav

Courtesy: ABP News

Swami Prasad Maurya

फोटो: Facebook

कमान से निकला तीर वापस नहीं हो सकता, अब मेरी वापसी भी असंभव: स्वामी प्रसाद मौर्य

स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद यूपी में सियासी माहौल गर्माया हुआ है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि कमान से निकला तीर वापस नहीं हो सकता, इसी तरह मेरी वापसी नहीं हो सकती। हालांकि वो आखिरी फैसला जनवरी 14 को करेंगे। सपा जॉइन करने के मामले पर उन्होंने कहा कि अभी रायशुमारी जारी है। जो सब तय करेंगे वही फैसला होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब बीजेपी की झूंठ की नौटंकी नहीं चलेगी।

गुरु, 13 जनवरी 2022 - 03:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: Swami Prasad Maurya, BJP, Samajwadi Party, Akhilesh Yadav

Courtesy: Dainik Bhaskar