Pakistan

फोटो: India TV News

पाकिस्तान सरकार ने स्वीडन में 'पवित्र कुरान के अपमान' पर किया देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का एलान

स्वीडन में पवित्र कुरान के अपमान के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने के लिए, पाकिस्तान की संघीय सरकार जुलाई 7 को यौम-ए-तकद्दुस-ए-कुरान मनाएगी। पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया। यह निष्कर्ष निकाला गया कि प्रदर्शन को सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार, 7 जुलाई को देशव्यापी लड़ाई होगी। प्रधान मंत्री ने सभी राजनीतिक दलों सहित राष्ट्र से विरोध प्रदर्शन में भाग लेने का आग्रह किया। 

बुध, 05 जुलाई 2023 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: pakistan govt, countrywide protests, holy quran desecration, Sweden

Courtesy: Amar Ujala News

Air-India

फोटो: Latestly

एयर इंडिया न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट की 300 ऑनबोर्ड के साथ स्वीडन में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

एयर इंडिया की न्यूयॉर्क (अमेरिका)-दिल्ली उड़ान (एआई106) में सवार तीन सौ यात्री आज उस समय बाल-बाल बच गए जब विमान की स्वीडन में आपात लैंडिंग की गई। जानकारी के मुताबिक, विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने बाद में कहा कि विमान के इंजन से तेल रिसाव के कारण आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। सभी यात्री सुरक्षित हैं। विमान में आग लगने के कारण बड़ी संख्या में दमकल गाड़ियों… read-more

बुध, 22 फ़रवरी 2023 - 07:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Air India, newark delhi flight, Emergency Landing, Sweden, DGCA

Courtesy: Aajtak News

Swente paabo

फोटो: Pipa News

मेडिसिन के लिए स्वंते पाबो को मिला नोबेल प्राइज

स्वीडन के वैज्ञानिक स्वंते पाबो को मेडिसिन में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए नोबेल प्राइज पुरस्कार से नवाजा गया है। विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के जीनोम से संबंधित रिसर्च के लिए उन्हें ये पुरस्कार मिला है। समिति का कहना है कि स्वांते ने जो किया को असंभव सा प्रतीत होता है। इसलिए उन्हें पुरस्कृत किया जा रहा है। वो अज्ञात होमिनिन, डेनिसोवा की सनसनीखेज खोज भी कर चुके है।

सोम, 03 अक्टूबर 2022 - 08:45 PM / by रितिका

Tags: Nobel Prize, Prize, Award, Sweden

Courtesy: ABP Live

Nato

फ़ोटो: Quartz

तुर्की ने स्वीडन और फिनलैंड के नाटो में शामिल होने के विरोध को किया समाप्त

तुर्की ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए स्वीडन और फिनलैंड के नाटो में शामिल होने के विरोध को समाप्त करने के लिए सहमति जता दी है। यह फैसला स्पेन की राजधानी मैड्रिड में आयोजित शीर्ष स्तरीय वार्ता के बाद लिया गया। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि दोनों देशों की सदस्यता नाटो की सामूहिक सुरक्षा को मजबूत करेगी और पूरे ट्रान्साटलांटिक गठबंधन को लाभ पहुंचाएगी।

बुध, 29 जून 2022 - 05:10 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Turkey, Sweden, Finland, America, NATO

Courtesy: News18

Nato

फ़ोटो: NYTimes

स्पेन में होगी नाटो की बैठक, रूस चीन से अगले 10 वर्षों में निपटने पर होगी चर्चा

रूस फिनलैंड और स्‍वीडन के नाटो में शामिल होने के फैसले से बुरी तरह से भड़का हुआ है। नाटो के महासचिव जेन्‍स स्‍टोल्‍टेनबर्ग ने कहा है कि स्‍पेन में अगले महीने शिखर बैठक होने जा रही है। इस बैठक में फिनलैंड और स्‍वीडन भी शामिल होंगे जो नाटो में शामिल होने जा रहे हैं। नाटो की इस बैठक में रूस के अलावा चीन की बढ़ती महत्‍वाकांक्षा से अगले एक दशक में कैसे निपटा जाए, इसकी भी योजना बनेगी।

मंगल, 31 मई 2022 - 05:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Russia, China, NATO, Sweden, Finland

Courtesy: Navbharat Times

Putin

फ़ोटो: Sky News

नाटो में शामिल होने को लेकर फिनलैंड-स्वीडन को व्लादिमीर पुतिन ने दी चेतावनी

नाटो में शामिल होने के फैसले को लेकर रूस ने फिनलैंड और स्वीडन को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। व्लादिमीर पुतिन ने इस बार नाम लेकर फिनलैंड और स्वीडन को धमकी दी है। पुतिन ने साफ कह दिया कि अगर ये दोनों देश खतरा बनेंगे तो अंजाम भी भुगतेंगे। मतलब साफ है कि पुतिन समय आने पर फिनलैंड और स्वीडन पर भी हमला करने से नहीं रुकेंगे। हालांकि तुर्की ने भी फिनलैंड और स्वीडन के NATO में शामिल होने का विरोध किया है।

मंगल, 17 मई 2022 - 06:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Vladimir Putin, Finland, Sweden, NATO

Courtesy: Zee News

Saudi arabia foreign ministry

फोटो: Al Arabiya

स्वीडन में कुरान जलाने पर सऊदी अरब ने जताई नाराजगी

स्वीडन में हाल ही में कुरान जलाए जाने का मामला सामने आया, जिसके बाद सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने इस घटना पर नाराजगी जताई है। सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने इसे जानबूझकर की गई घटना दंगे उकसाने वाला कृत्य बताया है। बता दें कि धुर दक्षिणपंथी समूहों ने जानबूझकर कुरान जलाई, जिसके बाद दंगे भड़के। इन दंगों में कई पुलिसकर्मी घायल हुए और तीन लोगों को गोली भी लगी है। 

सोम, 18 अप्रैल 2022 - 01:45 PM / by रितिका

Tags: Sweden, Holy Quran, Saudi Arabia

Courtesy: AajTak News

Flying Car

फोटो: Electrek

स्वीडन के स्टार्टअप ने बनाई उड़ने वाली कार, दिखाई देती है बड़े ड्रोन जैसी

स्वीडन के एक स्टार्टअप जेटसन वन ने उड़ने वाली एक इलेक्ट्रिक कार बनाई है। इस फ्लाइंग कार में सिर्फ एक आदमी के बैठने की जगह दी गई है। यह कार देखने में एक बड़े ड्रोन जैसी है। यह 20 मिनट तक हवा में उड़ सकती है। यह एल्युमिनियम और कार्बन फाइबर से बनी है। हालांकि कंपनी का कहना है कि इसकी बैटरी में अभी कुछ तकनीकी दिक्कत है। कंपनी इसे अगले साल तक बाजार में उपलब्ध करेगी।

शुक्र, 10 दिसम्बर 2021 - 07:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Sweden, Flying Cars, Startups, Drone

Courtesy: Amar Ujala

Greta Thunberg

फोटो: Lokmat News

कृषि आंदोलन की आड़ में भारतीय लोकतंत्र के लिए साजिश रच रही हैं स्वीडन की ग्रेटा थनबर्ग

भारत में दो महीने से जारी किसान आंदोलन अब अंतरराष्ट्रीय भारत विरोधी मंशा रखने वालों के लिए एक हथियार बनता जा रहा है, जो बेहद चिंताजनक है। स्वीडन की 18 वर्षीय पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने फरवरी 3 को एक ट्वीट पोस्ट किया, जिसमें पूरे फरवरी महीने में आंदोलन को उग्र बनाने की रणनीति बनाई गई थी। थनबर्ग ने आरएसएस व भाजपा को फांसीवादी सत्ताधारी दल बताते हुए हैशटैग आस्क इंडिया व्हाई के संग जुड़ने की अपील की।

गुरु, 04 फ़रवरी 2021 - 10:32 AM / by अमर नाथ झा

Tags: Greta Thunberg, Sweden, Farmers Protest

Courtesy: Amarujala News

Cristiano Ronaldo

फोटो: The Indian Express

UEFA Nations League: रोनाल्डो बने इंटरनेशनल फुटबॉल में 100 गोल करने वाले दूसरे फुटबॉलर

सितम्बर 8 को नेशन्स लीग में पुर्तगाल और स्वीडन के बीच हुए मैच में क्रिस्टिआनो रोनाल्डो पुर्तगाल टीम की ओर से खेला। रोनाल्डो ने इसी मैच में अपने करियर का 100वां इंटरनेशनल गोल मारा है। पुर्तगाल ने स्वीडन को 2-0 के स्कोर से हराया, जिसमें ये दोनों गोल रोनाल्डो ने ही दागे थे। 100 गोल का आंकड़ा छूने वाले रोनाल्डो इंटरनेशनल फुटबॉल में ईरान के अली देइ के बाद दूसरे फुटबॉलर बने। 

बुध, 09 सितंबर 2020 - 02:34 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Cristiano Ronaldo, Portugal, Nations league, Sweden

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR