फोटो: Latestly
एयर इंडिया न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट की 300 ऑनबोर्ड के साथ स्वीडन में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
एयर इंडिया की न्यूयॉर्क (अमेरिका)-दिल्ली उड़ान (एआई106) में सवार तीन सौ यात्री आज उस समय बाल-बाल बच गए जब विमान की स्वीडन में आपात लैंडिंग की गई। जानकारी के मुताबिक, विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने बाद में कहा कि विमान के इंजन से तेल रिसाव के कारण आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। सभी यात्री सुरक्षित हैं। विमान में आग लगने के कारण बड़ी संख्या में दमकल गाड़ियों… read-more
Tags: Air India, newark delhi flight, Emergency Landing, Sweden, DGCA
Courtesy: Aajtak News
फोटो: Pipa News
मेडिसिन के लिए स्वंते पाबो को मिला नोबेल प्राइज
स्वीडन के वैज्ञानिक स्वंते पाबो को मेडिसिन में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए नोबेल प्राइज पुरस्कार से नवाजा गया है। विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के जीनोम से संबंधित रिसर्च के लिए उन्हें ये पुरस्कार मिला है। समिति का कहना है कि स्वांते ने जो किया को असंभव सा प्रतीत होता है। इसलिए उन्हें पुरस्कृत किया जा रहा है। वो अज्ञात होमिनिन, डेनिसोवा की सनसनीखेज खोज भी कर चुके है।
Tags: Nobel Prize, Prize, Award, Sweden
Courtesy: ABP Live
फ़ोटो: Quartz
तुर्की ने स्वीडन और फिनलैंड के नाटो में शामिल होने के विरोध को किया समाप्त
तुर्की ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए स्वीडन और फिनलैंड के नाटो में शामिल होने के विरोध को समाप्त करने के लिए सहमति जता दी है। यह फैसला स्पेन की राजधानी मैड्रिड में आयोजित शीर्ष स्तरीय वार्ता के बाद लिया गया। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि दोनों देशों की सदस्यता नाटो की सामूहिक सुरक्षा को मजबूत करेगी और पूरे ट्रान्साटलांटिक गठबंधन को लाभ पहुंचाएगी।
Tags: Turkey, Sweden, Finland, America, NATO
Courtesy: News18
फ़ोटो: NYTimes
स्पेन में होगी नाटो की बैठक, रूस चीन से अगले 10 वर्षों में निपटने पर होगी चर्चा
रूस फिनलैंड और स्वीडन के नाटो में शामिल होने के फैसले से बुरी तरह से भड़का हुआ है। नाटो के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने कहा है कि स्पेन में अगले महीने शिखर बैठक होने जा रही है। इस बैठक में फिनलैंड और स्वीडन भी शामिल होंगे जो नाटो में शामिल होने जा रहे हैं। नाटो की इस बैठक में रूस के अलावा चीन की बढ़ती महत्वाकांक्षा से अगले एक दशक में कैसे निपटा जाए, इसकी भी योजना बनेगी।
Tags: Russia, China, NATO, Sweden, Finland
Courtesy: Navbharat Times
फ़ोटो: Sky News
नाटो में शामिल होने को लेकर फिनलैंड-स्वीडन को व्लादिमीर पुतिन ने दी चेतावनी
नाटो में शामिल होने के फैसले को लेकर रूस ने फिनलैंड और स्वीडन को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। व्लादिमीर पुतिन ने इस बार नाम लेकर फिनलैंड और स्वीडन को धमकी दी है। पुतिन ने साफ कह दिया कि अगर ये दोनों देश खतरा बनेंगे तो अंजाम भी भुगतेंगे। मतलब साफ है कि पुतिन समय आने पर फिनलैंड और स्वीडन पर भी हमला करने से नहीं रुकेंगे। हालांकि तुर्की ने भी फिनलैंड और स्वीडन के NATO में शामिल होने का विरोध किया है।
Tags: Vladimir Putin, Finland, Sweden, NATO
Courtesy: Zee News
फोटो: Al Arabiya
स्वीडन में कुरान जलाने पर सऊदी अरब ने जताई नाराजगी
स्वीडन में हाल ही में कुरान जलाए जाने का मामला सामने आया, जिसके बाद सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने इस घटना पर नाराजगी जताई है। सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने इसे जानबूझकर की गई घटना दंगे उकसाने वाला कृत्य बताया है। बता दें कि धुर दक्षिणपंथी समूहों ने जानबूझकर कुरान जलाई, जिसके बाद दंगे भड़के। इन दंगों में कई पुलिसकर्मी घायल हुए और तीन लोगों को गोली भी लगी है।
Tags: Sweden, Holy Quran, Saudi Arabia
Courtesy: AajTak News
फोटो: Electrek
स्वीडन के स्टार्टअप ने बनाई उड़ने वाली कार, दिखाई देती है बड़े ड्रोन जैसी
स्वीडन के एक स्टार्टअप जेटसन वन ने उड़ने वाली एक इलेक्ट्रिक कार बनाई है। इस फ्लाइंग कार में सिर्फ एक आदमी के बैठने की जगह दी गई है। यह कार देखने में एक बड़े ड्रोन जैसी है। यह 20 मिनट तक हवा में उड़ सकती है। यह एल्युमिनियम और कार्बन फाइबर से बनी है। हालांकि कंपनी का कहना है कि इसकी बैटरी में अभी कुछ तकनीकी दिक्कत है। कंपनी इसे अगले साल तक बाजार में उपलब्ध करेगी।
Tags: Sweden, Flying Cars, Startups, Drone
Courtesy: Amar Ujala
फोटो: Lokmat News
कृषि आंदोलन की आड़ में भारतीय लोकतंत्र के लिए साजिश रच रही हैं स्वीडन की ग्रेटा थनबर्ग
भारत में दो महीने से जारी किसान आंदोलन अब अंतरराष्ट्रीय भारत विरोधी मंशा रखने वालों के लिए एक हथियार बनता जा रहा है, जो बेहद चिंताजनक है। स्वीडन की 18 वर्षीय पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने फरवरी 3 को एक ट्वीट पोस्ट किया, जिसमें पूरे फरवरी महीने में आंदोलन को उग्र बनाने की रणनीति बनाई गई थी। थनबर्ग ने आरएसएस व भाजपा को फांसीवादी सत्ताधारी दल बताते हुए हैशटैग आस्क इंडिया व्हाई के संग जुड़ने की अपील की।
Tags: Greta Thunberg, Sweden, Farmers Protest
Courtesy: Amarujala News
फोटो: The Indian Express
UEFA Nations League: रोनाल्डो बने इंटरनेशनल फुटबॉल में 100 गोल करने वाले दूसरे फुटबॉलर
सितम्बर 8 को नेशन्स लीग में पुर्तगाल और स्वीडन के बीच हुए मैच में क्रिस्टिआनो रोनाल्डो पुर्तगाल टीम की ओर से खेला। रोनाल्डो ने इसी मैच में अपने करियर का 100वां इंटरनेशनल गोल मारा है। पुर्तगाल ने स्वीडन को 2-0 के स्कोर से हराया, जिसमें ये दोनों गोल रोनाल्डो ने ही दागे थे। 100 गोल का आंकड़ा छूने वाले रोनाल्डो इंटरनेशनल फुटबॉल में ईरान के अली देइ के बाद दूसरे फुटबॉलर बने।
Tags: Cristiano Ronaldo, Portugal, Nations league, Sweden
Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR