swiggy

फोटो: Twitter

स्विगी के सीटीओ डेल वाज ने दिया इस्तीफा, मधुसूदन राव संभालेंगे कमान

फूड एंड ग्रॉसरी डिलीवरी एग्रीगेटर स्विगी के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी डेल वाज ने कंपनी में लगभग पांच साल बिताने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह मधुसूदन राव लेंगे। स्विगी के प्रवक्ता ने कहा “डेल वाज़ ने अपने उद्यमशीलता उद्यम को आगे बढ़ाने के लिए स्विगी से आगे बढ़ने का फैसला किया है। वह मई 2023 तक अपनी भूमिका में बने रहेंगे और एक सलाहकार की भूमिका में एक विस्तारित अवधि के लिए… read-more

मंगल, 04 अप्रैल 2023 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Swiggy, CTO, dalevaz, resigns, madhusudhan rao, replaced

Courtesy: Latestly News

Swiggy delivery boy

फ़ोटो: Indiatimes

Swiggy में ऑर्डर देकर शख्स ने लिखा -"नहीं चाहिए मुस्लिम डिलीवरी पर्सन"

हैदराबाद से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला एक मामला सामने आया है। यहां फूड डिलिवरी एप्लीकेशन स्विगी पर ऑर्डर कर एक शख्स ने खास इंस्ट्रक्शंस भी दिए। इसमें उसने लिखा कि उसे डिलिवरी पर्सन मुस्लिम नहीं चाहिए। इस मैसेज का स्क्रीनशॉट इंटरनेट पर वायरल हो गया है अब ऑर्गनाइजेशन ऑफ वर्कर्स ने इस तरह के कृत्य का विरोध किया है। साथ ही अन्य कई नेताओं ने इस मैसेज का विरोध किया है।

गुरु, 01 सितंबर 2022 - 07:45 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Swiggy, delivery boy, MUSLIM, Hyderabad

Courtesy: News18hindi

Non veg food

फ़ोटो: Indiatoday

एक्टर ने swiggy से मंगवाया था वेज खाना, लेकिन आ गया चिकन

अभिनेता व गीतकार "को शेषा" ने अपने ट्विटर पर ट्वीट करके स्विगी को उनसे माफी मांगने के लिए कहा है। दरअसल अभिनेता ने अपने लिए एप्लिकेशन पर शाकाहारी खाना मंगवाया था पर उन्हें उनके ऑर्डर की जगह चिकन भेज दिया गया, जिसकी तस्वीर उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट की है। अभिनेता ने यह भी कहा कि वो शर्मिंदा है कि की इस घटना की शिकायत पर स्विगी ने उन्हें 70 रुपए वापस देने की कार्यवाही की है।

शुक्र, 19 अगस्त 2022 - 12:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Ko shesha, Swiggy, Tweet, Non Veg

Courtesy: Aajtak

Swiggy super daily

फ़ोटो: One india

स्विगी के स्वामित्व वाले सुपर डेली का फैसला, अब डिलीवर नहीं होगी ग्रॉसरी

स्विगी के स्वामित्व वाले सुपर डेली ने मेंबरशिप लेकर ग्रॉसरी डिलीवर करने वाली सर्विस को मई 12 से बंद करने का फैसला लिया है। कंपनी ने मई 10 से नए ऑर्डर लेना भी बंद कर दिया है। इस सेवा को दिल्ली एनसीआर, मुंबई, पुणे, हैदराबाद और चेन्नई सहित पांच शहरों में बंद करने का एलान किया है। कंपनी के मुताबिक वो अभी इस सेवा से मुनाफा नहीं बना रही है, इसलिए उन्होंने इस सर्विस के दायरे को छोटा कर दिया है।

बुध, 11 मई 2022 - 10:02 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Swiggy, super daily, stopped

Courtesy: Live hindustan

Swiggy and Zomato

फोटो: Mint

अब स्विगी और जोमैटो से ऑनलाइन फूड ऑर्डर करना नहीं पड़ेगा महंगा

जीएसटी परिषद की बैठक में स्विगी, जोमैटो जैसे अन्य फूड डिलीवरी एग्रीगेटर्स को जनवरी 1, 2022 से हर ऑनलाइन ऑर्डर करने पर 5 प्रतिशत जीएसटी देने होगी। वहीं इस टैक्स के लगने से ग्राहकों की जेब को कोई अतिरिक्त फर्क नहीं पड़ेगा। अब तक उपभोक्ता 5 प्रतिशत टैक्स रेस्टोरेंट को देते है। अब उन्हें यह टैक्स रेस्टोरेंट को न देकर सीधे स्विगी और जोमैटो जैसी फूड डिलीवरी करने वाली कंपनियों को देना होगा।

रवि, 19 सितंबर 2021 - 10:01 AM / by मनोज बिष्ट

Tags: Swiggy, ZOMATO, GST, Online Food App

Courtesy: Etv Bharat

Not Available after 8p.m

फोटो: Next Big Brand

मुंबई: Zomato और Swiggy ने बंद किया रात 8 बजे के बाद ऑर्डर लेना

मुंबई में Zomato और Swiggy ने रात 8 बजे के बाद ऑर्डर लेना बंद कर दिया है। दोनों फूड डिलीवरी ऐप्स का यह नया कदम महाराष्ट्र सरकार द्वारा ज़ारी किए नए लॉकडाउन के दिशानिर्देशों के तहत उठाया गया है। जिसमें कहा गया है कि “टेक-अवे ऑर्डर, पार्सल और होम डिलीवरी सर्विस सोमवार से शुक्रवार सुबह 7 बजे से शाम 8 बजे के बीच चालू होंगी। इसी दिशानिर्देशों के तहत दोनों ऐप्स ने अपने-अपने यूज़र्स को मैसेज के जरिए ये जानकारी दी है। यह नया लॉकडाउन अप्रैल 30 तक ही… read-more

बुध, 07 अप्रैल 2021 - 09:13 PM / by Shruti

Tags: ZOMATO, Swiggy, Maharashtra, Lockdown, Night Curfew

Courtesy: Gadgets360 News

Swiggy App

फोटो: Naspers

Swiggy करेगा अब नुक्कड़ों वाली पानीपुरी की डिलीवरी, पायलट परियोजना शुरू

ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी एप Swiggy ने शहर विकास मंत्रालय से हाथ मिला लिया है। जल्द ही, पांच शहरों में (दिल्ली, अहमदाबाद, वाराणसी, इंदौर और चेन्नई) अब स्वीगी एप से लोग पानीपुरी और चाट को भी ऑनलाइन आर्डर करके घर मंगवा सकेंगे। इन शहरों में यह योजना पाइलट परियोजना के तहत शुरू की गई है। विकास मंत्रालय अधिकारी ने कहा है कि, ''प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत खोमचे वालों को हजारों ऑनलाइन ग्राहकों तक पहुंचने और अपना… read-more

मंगल, 06 अक्टूबर 2020 - 11:20 AM / by सौम्या श्रोती

Tags: Swiggy, Street Food Vendors, Online Food App

Courtesy: JAGRAN NEWS