Sarco Machine

फोटो: Dezeen

स्विटजरलैंड में सुसाइड मशीन को मिली मंजूरी, एक मिनट में बिना दर्द होती है मौत

स्विटजरलैंड में सुसाइड करने वाली मशीन को कानूनी मंजूरी दे दी गई है। इस मशीन के इस्तेमाल से बिना किसी दर्द के एक मिनट में मौत संभव है। अत्यधिक गंभीर और लाइलाज बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए इस मशीन को उपयोग में लाया जा सकता है। इसे सार्को मशीन के नाम से जाना जाता है। गौरतलब है कि अब तक 1300 से ज्यादा लोग आत्महत्या के लिए इस मशीन का उपयोग कर चुके हैं। 

बुध, 08 दिसम्बर 2021 - 08:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Suicide Machine, Suicide, Switzerland, Human Interest stories

Courtesy: Hindustan News

Arbez Hotel

फोटो: Trip.com

स्विट्ज़रलैंड और फ्रांस दो देशों में है ये होटल, एक करवट में बदल जाता है देश

"अर्बेज फ्रांको सुइसे" 125 साल पुराना ऐसा होटल है जो आधा फ्रांस और आधा स्विट्ज़रलैंड में पड़ता है। इस होटल के आधे कमरे फ्रांस और आधे कमरे स्विट्ज़रलैंड में पड़ते है इसलिए इसका एड्रेस भी दो देशों में आता है। इस होटल की खासियत है कि आप यहां के बिस्तर पर लेटे हुए दो देशों की यात्रा कर सकते है। होटल में ग्राहकों की मर्जी से दोनों देशों की संस्कृति के मुताबिक सुविधाएं दी जाती है।

शुक्र, 19 नवंबर 2021 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Switzerland, France, HOTEL, bizzare story

Courtesy: TV9Hindi

Yash Chopra

फोटो: Twitter

स्विट्जरलैंड सरकार द्वारा यश चोपड़ा को किया गया कई खिताबों से सम्मानित

बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर यश चोपड़ा को  स्विट्जरलैंड सरकार द्वारा कई खिताबों से सम्मानित किया गया है। वर्ष 2010 में स्विट्जरलैंड सरकार द्वारा उन्हें एंबेसडर ऑफ इंटरलाकेन अवार्ड से नवाजा गया था। यही नहीं स्विट्जरलैंड के इंटरलाकेन शहर में यश चोपड़ा का 350 किलो वजनी कांस्य का एक स्पेशल स्टैचू भी लगवाया गया है। दरअसल, यश चोपड़ा द्वारा फिल्माई गई हिंदी फिल्मों से भारतीय पर्यटकों के बीच स्विट्जरलैंड के बढ़ते क्रेज को देखते हुए सरकार द्वारा… read-more

मंगल, 28 सितंबर 2021 - 08:30 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Yash Chopra, Switzerland, Bollywood filmmakers, Bollywood

Courtesy: E24 Bollywood

United Nations Organization

फोटो: Wikipedia

अफगानिस्तान की वर्तमान स्थिति पर सितंबर 13 को बैठक करेगा यूएनओ

संयुक्त राष्ट्र संघ ने सितंबर 3 को अफगानिस्तान की वर्तमान स्थिति पर एक आधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि सितंबर 13 को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में यूएनओ की एक उच्चस्तरीय मंत्री परिषद की बैठक का आयोजन होगा। यूएनओ की इस बैठक का मुख्य बिंदु अफगानिस्तान के लोगों की सहायता व उनकी जरूरतों के विषय पर रहेगा। यूएनओ प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस इसके लिए जिनेवा जाएंगे।

शनि, 04 सितंबर 2021 - 12:20 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: United Nations, Afgainsthan, Switzerland, conference

Courtesy: UNI

Apple juice

फोटो: Amazon.in

हिमाचल प्रदेश: HPMC ने किया स्विट्जरलैंड की कंपनी से समझौता

हिमाचल प्रदेश में राज्य सरकार के उपक्रम हार्टिकल्चर प्रोड्यूस मार्केटिंग एंड प्रोसेसिंग कारपोरेशन ने विदेशी कंपनी के साथ जूस कारोबार के लिए करार किया है। एचपीएमसी स्विट्जरलैंड की बहुराष्ट्रीय कंपनी को सीजन में करीब सौ मीट्रिक टन जूस उपलब्ध कराएगा। बागवानों से हर साल एचपीएमसी हजारों टन सेब खरीदकर जूस तैयार करता है और पैकिंग करके खुले बाजार में बेचता है। साथ ही भारत नेस्ले और गोदरेज जैसी बड़ी कंपनियों को भी सीजन में कंसंट्रेट जूस बेचता है।

रवि, 11 अप्रैल 2021 - 08:39 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: himanchal pradesh, HPMC, Apple, juice, Supply chain, Switzerland, international company

Courtesy: Amarujala News

Burkha

फ़ोटो: Indian Express

स्विजरलैंड: सार्वजनिक जगहों पर बुर्क़े व नक़ाब पर लगी पाबंदी, वोटिंग के तहत हुआ फैसला

स्विजरलैंड ने एक अहम फैसला लेते हुए देश में बुर्क़े व नकाब से चेहरा ढ़कने पर पाबंदी लगा दी है। यह फैसला जनमत संग्रह से लिया गया है जिसमें 51% जनता ने फैसले के पक्ष में वोट दिया था। अब इस फैसले के बाद सभी सार्वजनिक स्थान जैसे रेस्त्रां, खेल मैदान, परिवहन साधनों या सड़कों पर चलते समय बुर्के व नकाब पर पाबंदी लग जायेगी। बता दें कि इससे पूर्व फ्रांस, बेल्जियम और ऑस्ट्रिया भी बुर्के व नकाब से चेहरा ढ़कने पर पाबंदी लगा चुका है।

सोम, 08 मार्च 2021 - 11:28 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Switzerland, Hijab, MUSLIM, Muslim woman

Courtesy: Live Hindustan