Rohit Sharma

फोटो: Latestly

Asia Cup 2022: मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़कर रोहित शर्मा बने T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

एशिया कप 2022 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच में रोहित शर्मा मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़ते हुए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है। मैच में 11 रन बनाते ही रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शर्मा के अब 3499 रन हो गए हैं। वहीं, गुप्टिल के 3497 रन हैं। विराट कोहली टी20 में तीनों फॉर्मेट में 100-100 मैच खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए… read-more

सोम, 29 अगस्त 2022 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: IND Vs PAK, T20, asia cup 2022, most t2oi runs, Rohit Sharma, Martin Guptill

Courtesy: Amar Ujala News

Lendl Simmons

फोटो: Sports

वेस्टइंडीज के लेंडल सिमंस ने टी 20 क्रिकेट को कहा अलविदा

वेस्टइंडीज के खिलाड़ी लेंडल सिमंस ने अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। इसी के साथ उन्होंने क्रिकेट के हर प्रारूप को अलविदा कहा है। इसकी पुष्टि कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) की फ्रेंचाइजी त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने ट्वीट करके की है। सिमंस का टी 20 डेब्यू वर्ष 2006 में हुआ था। टी 20 करियर में उन्होंने नौ अर्ध शतक जड़े है। आईपीएल में भी सिमंस मुंबई इंडियंस की ओर से खेले है।

मंगल, 19 जुलाई 2022 - 12:45 PM / by रितिका

Tags: westindies, T20, T20 Cricket

Courtesy: AajTak

Tamim Iqbal

फोटो: Hindustan Times

बांग्लादेश के तमीम इकबाल ने टी20 से लिया सन्यास

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान तमीम इकबाल ने टी20 फॉर्मेट से सन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। सन्यास लेने के लिए उन्होंने लिखा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से मुझे रियायर समझा जाए। हाल ही में बांग्लादेश ने तमीम इकबाल के कप्तानी में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज जीती है। बता दें कि कुछ समय से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और तमीम के रिश्तों में भी दरार आ गई थी।

रवि, 17 जुलाई 2022 - 02:40 PM / by रितिका

Tags: BCB, T20, westindies, Tamim Iqbal

Courtesy: AajTak News

T-20

फोटो: ABP

भारत ने इंग्लैंड को पहले टी20 में दी मात

 भारत और इंग्लैंड के बीच साउथैम्पटन के द रोज बॉल में खेले गए पहले टी20 मैच में भारत ने इंग्लैंड को 50 रनों से मात दी है। भारतीय टीम ने पहला मैच जीतकर सीरीत में बढ़ बनाई है। भारतीय टीम के लिए हार्दिक पांड्या ने शानदार प्रदर्शन किया। हार्दिक ने 33 गेंदों में 51 रन बनाए और 33 रन देकर चार बड़े विकेट भी झटके। टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में हार्दिक का ये सबसे शानदार प्रदर्शन है। 

शुक्र, 08 जुलाई 2022 - 02:35 PM / by रितिका

Tags: India, England, T20, Hardik Pandya

Courtesy: ABP Live

Rohit Sharma

फोटो: NDTV

टेस्ट की हार का बदला लेने के लिए T20 की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा

इंग्लैंड के खिलाफ लिमिटिड ओवर सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत मिली है। इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद टेस्ट की हार का बदला लेने के लिए T20 की कमान संभालेंगे। सीरीज का पहला मुकाबला साउथम्प्टन के रोस बाउल स्टेडियम में 7 जुलाई को खेला जाएगा। संजू सैमसन भी टी20 टीम का हिस्सा हैं। दिनेश कार्तिक विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभालेंगे।

बुध, 06 जुलाई 2022 - 03:40 PM / by Pranjal Pandey

Tags: India, Rohit Sharma, T20, test, series

Courtesy: News18

South Africa vs India

फोटो: IndiaTV News

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 7 विकेट से भारत ने हारा पहला मैच

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जून नौ को दिल्ली में हुए पहले टी 20 मैच में दक्षिण अफ्रीका ने सात विकेट से जीत हासिल की है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रनों का लक्ष्य दिया जिसे विपक्षी टीम ने 19.1 ओवर में हासिल किया। दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर और डेर ड्यूसेन (75*) इस पारी के हीरो रहे। भारत की ओर से ईशान किशन ने शानदार पारी खेलते हुए 48 गेंद में 76 रन बनाए।

शुक्र, 10 जून 2022 - 10:01 AM / by रितिका

Tags: South Africa, Cricket South Africa, Indian Cricket, T20

Courtesy: ABP Live

Ind Vs SL T20 match

फ़ोटो: Amarujala

भारत ने श्रीलंका को पहले टी-20 में 62 रन से हराकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

लखनऊ में खेले गए पहले T-20 मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 62 रनों से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने इस सीरीज में अपनी 1-0 बढ़त बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 199 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम निर्धारित ओवरों में छह विकेट पर 137 रन ही बना सकी। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत को लगातार 10वीं टी20 जीत मिली है।

शुक्र, 25 फ़रवरी 2022 - 10:50 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Cricket, T20, Ind Vs SL, Won

Courtesy: Aaj Tak

fabian

फ़ोटो: MyKhel

वेस्टइंडीज ऑलराउंडर फैबियन एलेन ने 19वें ओवर में जड़े तीन छक्के, 2-1 से जीती सीरिज

श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे और निर्णायक T20 में वेस्टइंडीज के आल राउंडर फैबियन एलेन ने 19वें ओवर में तीन छक्के जड़कर वेस्टइंडीज को जीत दिला दी और सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। 132 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज 17 ओवर में सिर्फ 105 रन बनाकर सात विकेट गवां बैठी थी। लेकिन फैबियन एलेन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 19वें ओवर में 22 रन जड़कर पासा पलट दिया। एलेन ने 6 गेंदों पर 21 रन बनाये और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

सोम, 08 मार्च 2021 - 03:43 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Cricket West Indies, cricket t20, T20, srilanka cricket

Courtesy: Abp Live

Pollard

फ़ोटो: The Cricketer

पोलार्ड ने 1 ओवर में जड़े 6 छक्के, यह कारनामा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज

वेस्टइंडीज के धमाकेदार बल्लेबाज और कप्तान कीरोन पोलार्ड ने मार्च 4 को श्रीलंका के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए छह गेंदों पर छह छक्के जड़ दिए। पोलार्ड ने अकिला धनंजय के एक ओवर में 6 छक्के मारे, जिन्होंने उसी पारी में हैट्रिक ली थी। पोलार्ड यह कारनामा करने वाले टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में दूसरे बल्लेबाज बने हैं। सबसे पहले यह कारनामा भारत के युवराज सिंह ने किया था। श्रीलंका के 131 रनों का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने 13.1 ओवर में छह विकेट… read-more

गुरु, 04 मार्च 2021 - 11:16 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: T20, West Indies, 6 sixes, Yuvraj Singh

Courtesy: Aajtak