China

फोटो: Hindustan Times

अमेरिकी कांग्रेस की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा को लेकर अमेरिका और चीन के बीच तनाव चरम पर

अमेरिकी कांग्रेस की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा को लेकर अमेरिका और चीन के बीच तनाव चरम पर है। चीन ने अमेरिका से चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि यदि नैंसी ताइवान जाती हैं तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। वहीं, अमेरिका की ओर से कहा गया है कि नैंसी के विमान को 8 लड़ाकू मिराज एस्कॉर्ट करेंगे। नैंसी की यात्रा को देखते हुए चीन ने 2 युद्धपोत ताइवान की तरफ भेज दिए हैं। 

मंगल, 02 अगस्त 2022 - 07:00 PM / by Pranjal Pandey

Tags: America, China, Taiwan, nancy pelosi

Courtesy: Hindustan

Nancy Pelosi

फोटो: BBC

चीन ने अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा पर दी धमकी, कहा- सेना देगी दखल

अमेरिकी संसद हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की स्पीकर नैंसी पेलोसी की एशिया यात्रा को लेकर क्षेत्र में तनाव तेजी से बढ़ गया है। चीन ने धमकी दी कि अगर पेलोसी ताइवान का दौरा करती हैं तो उसकी सेना 'खाली नहीं बैठेगी'। नैंसी पेलोसी और उनके साथ सांसदों का एक दल सोमवार को सिंगापुर पहुंचा है। नैंसी पेलोसी एक सैन्‍य व‍िमान C-40C से वॉशिंगटन से रवाना हुई हैं। ताइवान पर चीन अपना दावा करता है जो हालिया तनाव का कारण है।

सोम, 01 अगस्त 2022 - 08:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: America, parliament, Taiwan, SINGAPORE, nancy pelosi

Courtesy: News18

China

फोटो: China Daily

पीएलए नौसेना के जहाज को ताइवान के पूर्वी तट के पास देखा गया

PLA नौसेना के जहाज को ताइवान के पूर्वी तट के पास देखा गया। चीनी आक्रमण की स्थिति में देश की युद्ध तत्परता का परीक्षण करने के लिए डिज़ाइन किया गया था। जापान के रक्षा मंत्रालय के संयुक्त कर्मचारी ने कहा कि जापान समुद्री आत्मरक्षा बल ने पीएलए वाहक समूह की निगरानी के लिए एक वास्तविक विमानवाहक पोत इज़ुमो को भेजा। ताइपे अमेरिका सहित लोकतंत्रों के साथ सामरिक संबंधों को बढ़ाकर चीनी आक्रामकता का मुकाबला करना जारी रखे हुए है। 

शनि, 23 जुलाई 2022 - 05:57 PM / by Pranjal Pandey

Tags: PLA, China, Japan, Taiwan, America

Courtesy: Jagran

Airforce

फ़ोटो: Al Jazeera

ताइवान में घुसे चीन के 29 लड़ाकू विमान, ताइवान के एयरक्राफ्ट ने खदेड़ा

ताइवान में एक बार फिर चीन ने अपने 29 लड़ाकू विमान भेजे हैं। चीन ताइवान के इलाके को खुद एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन घोषित कर दिया है। इस साल चीन की यह तीसरी बार हरकत है जब कि उसने बड़ी संख्या में लड़ाकू विमान ताइवान में भेजे हैं। ताइवान का दावा है कि उसने चीन के विमानों को अपने जेट से खदेड़ दिया है। 

गुरु, 23 जून 2022 - 03:40 PM / by Pranjal Pandey

Tags: China, Taiwan, Identification, Air Defence

Courtesy: News18

Earthquake

फोटो: Bhatkallys

मध्य ताइवान तट में महसूस हुए 6.0 तीव्रता के भूकंप के झटके

ताइवान में आज सुबह 6.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। हालांकि भूकंप के कारण किसी क्षति या चोट की कोई तत्काल रिपोर्ट नहीं है। ताइवान के सेंट्रल वेदर ब्यूरो ने जानकारी बताया कि भूकंप सुबह 9:05 बजे हुआलियन काउंटी में 6.8 किलोमीटर की गहराई पर आया, जो द्वीप के पूर्वी तट से आधा नीचे है। भूकंप राजधानी ताइपे में उत्तर सहित 24 मिलियन लोगों के अधिकांश द्वीपों में महसूस किया गया।

सोम, 20 जून 2022 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Taiwan, Earthquake, Central Weather Bureau

Courtesy: Enavabharat

Joe Biden

फ़ोटो: Mint

जो बाइडन की चीन को चेतावनी कहा- ताइवान पर हमला किया तो करेंगे सैन्य हस्तक्षेप

जापान की राजधानी टोक्यो में क्वाड समिट से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जापान के प्रधानमंत्री  फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान बाइडन ने साफ कर दिया है कि ताइवान को चीनी आक्रमण से बचाने में अमेरिका मदद करेगा। बाइडन ने चेतावनी दी और कहा कि चीन खतरे से खेल रहा है। हम ताइवान में शांति और स्थिरता का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अमेरिका जापान और अन्य देशों के साथ दृढ़ता से खड़ा है।

सोम, 23 मई 2022 - 09:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Joe BIden, Japan, Taiwan, meeting, China

Courtesy: News18

Taiwaan leaders

फोटोः Zee News

रूस के यूक्रेन पर हमले से घबरा कर ताइवान ने कहा- देश पर भी मंडरा सकता है खतरा

रूस यूक्रेन संकट के बीच ताइवान ने भी चीन द्वारा हमला किए जाने की आशंका व्यक्त की है। ताइवान की नेता साई इंग-वेन का कहना है कि अगर ताइवान आंखू मूंद कर बैठा रहा तो इससे हमारे लिए खतरे की आशंका अधिक हो जाएगी। बता दें कि चीन ताइवान पर अपना हक जताता है। चीन एक दिन ताइवान पर पर कब्जा करने की बात भी कह चुका है चाहे इसके लिए बल का इस्तेमाल करना पड़े।

बुध, 02 मार्च 2022 - 06:00 PM / by Abhishek Kumar

Tags: Taiwan, United democratic front, World Leaders

Courtesy: ABP News

vaccine

फोटो: TODAYonline

DNA वैक्सीन की वजह से लंबे समय तक होगा एंटीबाडी का निर्माण

ताइवान के वैज्ञानिकों ने डीएनए पर आधारित कोरोना वैक्सीन का विकास किया है, इससे लंबे समय तक एंटीबाडी का निर्माण होता है। इसका परीक्षण वैज्ञानिकों ने चूहों पर किया था। पीएलओएस नेगलेक्टेड ट्रापिकल डिजिजेज पत्रिका में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार यह वैक्सीन, वायरस के स्पाइक प्रोटीन के बदले इसके डीएनए का इस्तेमाल करती है। इस वैक्सीन को कम खर्च पर तेजी से बनाया जा सकता है और  इसके परिवहन में कम तापमान की आवश्यकता नहीं होती है।

शनि, 29 मई 2021 - 09:50 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: DNA, vaccine, Taiwan, antibody

Courtesy: Jagran

Hero-motocorp-gogoro-tieup

फोटो: Notebook

Hero MotoCorp भारत में लॉन्च करेगी नए इलेक्ट्रिक स्कूटर

देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने ताइवान की गोगोरो इंक के साथ गठजोड़ किया है। इसके साथ ही हीरो मोटोकॉर्प भारत में बैटरी स्वैपिंग स्टेशन का एक बड़ा नेटवर्क तैयार करके गोगोरा के साथ साझेदारी में पहला ई-स्कूटर इस साल के अंत तक लॉन्च कर सकती है। गोगोरा के साथ साझेदारी की महत्वपूर्ण भूमिका व हीरो स्कूटर लॉन्च के साथ ही देश में ई व्हीकल के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर भी विकसित करना चाहता है।

गुरु, 22 अप्रैल 2021 - 02:32 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Hero Motorcorp, Taiwan, Gogoro, Partnership, Electric Vehicles

Courtesy: India Tv news

taiwan-train-one

फोटो: Bansalnews

ताइवान: बड़े ट्रेन हादसे में हुई 36 लोगों की मौत

पूर्वी ताइवान में एक ट्रेन हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई और 72 लोग घायल हो गए। यह दर्दनाक हादसा अप्रैल 2 को सरकारी छुट्टी के दिन हुआ है। उस समय ट्रेन में 350 यात्री सवार थे। एक ट्रक चट्टान से गुजरते हुए नीचे आ गिरा और ट्रेन के सुरंग से बाहर आते ही ट्रक, ट्रेन के ऊपर गिर गया, जिससे शुरु के पांच डिब्बों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। ट्रेन का ज्यादातर हिस्सा सुरंग में फंसने के कारण लोगों को बाहर निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा… read-more

शुक्र, 02 अप्रैल 2021 - 04:36 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Taiwan, train, Truck-Accident, people, Dead, Injured

Courtesy: Amarujala News