Relief Material

फोटो: ANI News

भूकंप ग्रस्त अफगानिस्तान की भारत ने की मदद, तालिबान ने की सराहना

अफगानिस्तान में आए भूकंप से 1000 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद भारत ने अफगानिस्तान राहत सामग्री भेजी है। भारतीय वायुसेना के विमानों की मदद से पहुंचाई गई राहत सामग्री जून 24 की सुबह पहुंची है। राहत सामग्री में फैमिली रिज टेंट, स्लीपिंग बैग, कंबल, स्लीपिंग मैट समेत कई सामान है। अफगानिस्तान के राजदूत फरीद मामुंदजई ने कठिन समय में समर्थन के लिए भारत की सराहना की है।

शनि, 25 जून 2022 - 12:15 PM / by रितिका

Tags: Afghanistan, Taliban, Taliban-Afghanistan, Earthquake

Courtesy: ABP Live

News reading in Burqa

फोटो: The Guardian

तालिबान ने जारी किया नया फरमान, एंकर को बुर्के में पढ़नी पढ़ी न्यूज

अफगानिस्तान में तालिबान सरकरा ने महिला एंकरों को ऑनएयर होने पर अपना चेहरा ढंकने के आदेश दिए हैं। इस आदेश के जारी होने के बाद कई सोशल मीडिया पोस्ट में महिलाओं ने अपनी तस्वीर पोस्ट की है। मानवाधिकार आयोग भी तालिबान के आदेश की निंदा कर चुका है। TOLONews की एंकर सोनिया नियाजी ने कहा कि ये बाहरी संस्कृति है, जिसे हम पर थोपा गया है। हमें चेहरा ढंकने के लिए मजबूर किया गया है, जिससे कई परेशानियां… read-more

सोम, 23 मई 2022 - 02:01 PM / by रितिका

Tags: Taliban, Taliban-Afghanistan, taliban leader

Courtesy: AajTak News

kabul university

फोटो: The Times

तालिबान ने यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए जारी किया तुगलकी फरमान

अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले लड़कों और लड़कियों के लिए नया आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार एक दिन लड़के और एक दिन लड़कियां क्लास लेने आएंगे। काबुल युनिवर्सिटी और काबुल पॉलिटेक्निक यूनिवर्सिटी में इस आदेश को लागू किया गया है। टोलो न्यूज की मानें तो यूनिवर्सिटी लेक्चरर महदी अरेफी ने इस फरमान का विरोध करते हुए कहा कि सरकार का दखल गैर जरुरी है। यूनिवर्सिटी में सकारात्मक माहौल होना चाहिए।

सोम, 25 अप्रैल 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: Afghanistan, Taliban, Taliban-Afghanistan

Courtesy: Zee News

taliban afghanistan killings

फोटो: Al Arabiya

तालिबान के राज में अफगानिस्तान में 400 नागरिकों की मौत: यूएन

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में सामने आया कि तालिबान द्वारा अगस्त 2021 में अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद यहां 400 आम नागरिकों की मौत हो गई है। इनमें से 80 प्रतिशत नागरिकों को इस्लामिक स्टेट से संबंधित समूहों ने मारा है। तालिबान द्वारा सत्ता कब्जाए जाने के बाद ये पहली मानवाधिकार संबंधित रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक 397 नागरिकों की मौत इस्लामिक स्टेट खोरासान के हमलों में हुई। 

मंगल, 08 मार्च 2022 - 08:35 PM / by रितिका

Tags: United Nations, Taliban, Afghanistan, Taliban-Afghanistan

Courtesy: Hindi news 18

Talibaan leader

फोटोः Getty Images

पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आये तालिबान के वरिष्ठ नेता सिराजुद्दीन हक्कानी

अफगानिस्तान के अंतरिम गृह मंत्री और तालिबान के वरिष्ठ नेता सिराजुद्दीन हक्कानी पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए। अखबार डॉन के मुताबिक हक्कानी एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल हुए, और उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। कुछ समय पहले तक वह अमेरिका द्वारा जारी मोस्ट वांटेड सूची में शामिल थे। हक्कानी मार्च पांच को काबुल में अफगान पुलिस अधिकारियों की पासिंग आउट परेड में शामिल हुए। इस कार्यक्रम का अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रीय टीवी चैनल पर भी सीधा प्रसारण… read-more

रवि, 06 मार्च 2022 - 06:01 PM / by Abhishek Kumar

Tags: Taliban-Afghanistan, taliban leader, Terrorists

Courtesy: BBC News

womens protest

The Friday Times

अफगानिस्तान में तालिबान लड़ाकों ने महिलाओं से की मारपीट, पत्रकारों को किया गिरफ़्तार

अफगानिस्तान में तालिबान की अंतरिम सरकार के एलान के पश्चात काबुल में अलग-अलग जगह महिलाओ के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। तालिबानी लड़ाकों ने प्रदर्शन कर रही महिलाओ से मारपीट की, वहीं कवरेज कर रहे पत्रकारों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सरकार के गठन के पश्चात किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई। बता दे की उक्त सरकार के गठन के विरोध में काबुल के अलावा अन्य शहरों में भी प्रदर्शन तेज़ हुए है।

गुरु, 09 सितंबर 2021 - 05:40 PM / by Abdul Wasim Ansari

Tags: Afganistan, Taliban-Afghanistan, violence against women, news reporter

Courtesy: Aaj tak