Taliban on Panjshir

फोटो: Republic Bharat

तालिबान की पंजशीर को घेर लेने की सूचना पर विरोधियों ने चेताया

अफगानिस्तान की पंजशीर घाटी को चारों तरफ से घेर लेने की सूचना तालिबान के प्रवक्ता ने ट्विटर पर देते हुए लिखा कि अमीरात मामले को शांति से सुलझाना चाहता है। इस पर तालिबान के खिलाफ खड़े समूह व देशों ने चेताते हुए कहा कि तालिबान यहां से दूर रहे। दरअसल पंजशीर अफगानिस्तान की वह जगह है जहां तालिबान अभी तक आधिपत्य नहीं कर सका है। यह चारों तरफ से पहाड़ों से घिरा कबीलों वाला इलाका है।

सोम, 23 अगस्त 2021 - 08:30 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Afganistan crisis, Taliban terrorists, Taliban

Courtesy: BBC Hindi

Elon Musk on Taliban

फोटो: The Pigeon Express

एलन मास्क ने मास्क नहीं पहनने पर तालिबानियों का उड़ाया मजाक

दुनिया के मशहूर बिज़नेसमैन और टेस्ला कम्पनी के मालिक एलन मस्क ने तालिबानी लड़ाकों के फोटो को ट्वीट कर लिखा कि कोरोना काल में भी ये कोई मास्क नहीं पहन रहे! क्या तालिबानियों को डेल्टा वेरिएंट के बारे में नहीं पता। एलन मस्क ने इंटरनेट पर यह फोटो मजे के लिए पोस्ट की थी, लोगों ने पोस्ट पर एलन मस्क की तारीफ की और इसे शेयर भी खूब किया। वहीं कुछ लोगों ने मस्क पर… read-more

सोम, 23 अगस्त 2021 - 03:35 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Taliban terrorists, Covid-19, masks, No-Mask, Elon Musk

Courtesy: NBT News

रवि किशन and मुनव्वर राणा

फोटो: Newsroom Post

रवि किशन ने शायराना अंदाज़ में ली मुनव्वर राणा की चुटकी

बयानबाजी के कारण सुर्खियों में रहने वाले शायर मुनव्वर राणा अफगानिस्तान-तालिबान मुद्दे पर बयान देकर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने तालिबान का समर्थन करते हुए कहा था कि तालिबान ने अपने मुल्क को आजाद करा लिया है। इस पर इस पर बीजेपी नेता और भोजपुरी एक्टर रवि किशन ने मुनव्वर राणा पर शायराना अंदाज में चुटकी लेते हुए ट्वीट किया है… read-more

शुक्र, 20 अगस्त 2021 - 05:59 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Afghanistan, Taliban terrorists, ravi kishan, Munawwar rana

Courtesy: Jansatta News

Afghan women killed by Taliban

फोटो: Zee News

अफगानिस्तान मेंं बुर्का ना पहनने के कारण तालिबानियों ने की महिला की हत्या

अफगानिस्तान में तालिबान की हुकूमत के चलते महिलाओं के ऊपर अत्याचार शुरू हो गए हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त 17 को सार्वजनिक स्थान पर सिर ना ढकने की वजह से एक महिला की हत्या कर दी गई। इस घटना से महिलाओं को लेकर तालिबानियों का नजरिया साफ दिखता है। बता दें कि इससे पहले भी तालिबान द्वारा लड़कियों के स्कूल जाने, यात्रा करने, तथा काम करने पर रोक लगाई गई थी।

गुरु, 19 अगस्त 2021 - 09:10 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Taliban, Taliban terrorists, Afganistan, violence against women

Courtesy: NBT News

Javed Akhtar

फोटो: India Today

तालिबान को लेकर अमेरिका पर भड़के जावेद अख्तर

प्रसिद्ध शायर एवं गीतकार जावेद अख्तर ने तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जा करने और नागरिकों पर बर्बर अत्याचार पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि पश्चिमी देश जो मानवाधिकार के रक्षक होने का दावा करते हैं उन्हें शर्म आनी चाहिऐ।… read-more

मंगल, 17 अगस्त 2021 - 07:35 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Javed Akhtar, United States Of America, Afghanistan, Taliban terrorists, Human Rights

Courtesy: NDTV News

Ashraf Ghani

फोटोः Instafeed.org

अफगानिस्तान छोड़कर भाग खड़े हुए राष्ट्रपति अशरफ गनी

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी तालिबान के डर से अगस्त 16 को काबुल छोड़कर भाग गए है। काबुल में रूसी दूतावास के प्रवक्ता निकिता इंशचेन्को का कहना है कि उन्होंने अपने सारे पैसे अपनी चार कारों में भरे। जगह कम पड़ने के कारण बाकी के पैसे हेलिकॉप्टर में डाले। फिर भी जगह कम पड़ी और वे बचे हुए पैसे को छोड़कर अफगानिस्तान से भाग गए। माना जा रहा है कि वो ओमान में है। वो अमेरिका के लिए रवाना होंगे।

सोम, 16 अगस्त 2021 - 09:40 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Afganistan, Taliban terrorists, President Ashraf Ghani, Oman, America

JNU

फोटो: The Print

जेएनयू के अफगानी छात्रों ने जेएनयू कैंपस में वापस लौटने की मांगी अनुमति

दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी मैं पढ़ने वाले अफगानिस्तान के छात्रों ने जेएनयू एडमिनिस्ट्रेशन से उन्हें यूनिवर्सिटी कैंपस में आने देने की गुज़ारिश की है। जेएनयू में विश्व भर से छात्र- छात्राऐं पढ़ने आते हैं। दिल्ली सरकार के हाल के ऑर्डर में कोलेज और यूनिवर्सिटीस को बंद रखने का निर्णय लिया गया था परंतु सरकार इस मामले को देख रही है। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी ने प्रेस नोट जारी कर इसकी सूचना दी है।

रवि, 15 अगस्त 2021 - 07:50 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Afghanistan, Taliban terrorists, JNU, University Students

Courtesy: BBC Hindi

Talibani Terrorists

फोटो: France 24

तालिबान द्वारा चारों ओर से घिरी अफगानिस्तान की राजधानी काबुल

अफगानिस्तान की महिला सांसद फ़रज़ाना कोचाई ने बीबीसी को बताया कि तालिबान काबुल को चारों तरफ से घेर चुका है। उसके लड़ाके काबुल में किसी भी दिशा से दाखिल हो रहे हैं। लोगों को भागने के लिए जगह नहीं है। अन्य देशों में जाने वाली सभी फ्लाइटें भरी हुई हैं। लोग भारत या अन्य देशों में जाना चाहते हैं। तालिबान के नियंत्रण वाले इलाकों में महिलाओं ने स्कूल, दफ्तरों में काम करना बंद कर दिया है।

रवि, 15 अगस्त 2021 - 05:01 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Afghanistan, Taliban terrorists, Kabul

Courtesy: BBC Hindi

taliban captured indian helicopter

फोटो: India Today

तालिबान ने मार गिराया ईरान का ड्रोन, भारत के हेलीकॉप्टर पर भी किया कब्जा

तालिबान और अफ़ग़ानिस्तान के बीच खूनी जंग जारी है। ऐसे में तालिबान ने ईरान के ड्रोन को भी मार गिराया है। हालांकि ईरान का ड्रोन अफगानिस्तान में कैसे घुसा इसकी जांच जारी है। इससे पहले ईरान ने तालिबान और अफगानिस्तान के बीच चल रही जंग को देखते हुए अपनी सीमा की सुरक्षा बढ़ा दी है। अफगानिस्तान ने भारतीय विमान पर कब्जा करने का भी दावा किया है। यह विमान भारत की ओर से अफगानिस्तान की वायु सेना को दिया गया था। 

शनि, 14 अगस्त 2021 - 08:00 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Afghanistan, Taliban terrorists, Iran, World

Courtesy: News 18 Hindi

American Troops

फोटो: Samarsaleel.com

अफगानिस्तान से अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए तीन हज़ार सैनिक भेजेगा अमेरिका

अमेरिकी सरकार को आशंका है कि तालिबान एक महीने में काबुल पर कब्जा कर सकता है, इसे लेकर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के साथ अफगानिस्तान के हालात पर बैठक की। बैठक के बाद अमेरिकी दूतावास ने अलर्ट जारी किया कि अफगानिस्तान में मौजूद अमेरिकी तुरंत अफगानिस्तान छोड़ वापस आऐं, इसके लिए अमेरिका 3000 सैनिक भेजेगा और स्पेशल फ्लाइट भेजेगा। अमेरिकियों के साथ उन अफगानों को भी स्पेशल वीजा पर लाया जाएगा जिन्होंने उनके साथ काम किया है।… read-more

शुक्र, 13 अगस्त 2021 - 06:30 PM / by देवजीत सिंह

Tags: USA, Afghanistan, Taliban terrorists, rescue mission

Courtesy: Dainik Bhaskar