Taliban

फोटो: Punjab Kesari

तालिबान ने काबुल में महिलाओं के ब्यूटी सैलून पर प्रतिबंध लगाने का नया फरमान जारी किया: रिपोर्ट

एक अन्य मौखिक घोषणा में तालिबान ने काबुल और देश भर के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के ब्यूटी पार्लरों पर प्रतिबंध लगा दिया है। मेकअप आर्टिस्ट रेहान मुबारिज़ ने कहा, "पुरुष बेरोजगार हैं। जब पुरुष अपने परिवार की देखभाल नहीं कर सकते, तो महिलाओं को रोटी की तलाश में ब्यूटी सैलून में काम करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। अगर उन्हें वहां प्रतिबंधित कर दिया जाता है, तो हम क्या कर सकते हैं?" 

मंगल, 04 जुलाई 2023 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Taliban, issues, new diktat, Ban, women beauty salons

Courtesy: Jagran News

NIA

फोटो: India TV News

NIA को मुंबई में आतंकी हमले के बारे में 'तालिबान' से धमकी भरा मेल मिला; कई शहर हाई अलर्ट पर

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को मुंबई में आतंकवादी हमले को अंजाम देने की धमकी देने वाले "तालिबान के सदस्य" के रूप में एक अज्ञात व्यक्ति का मेल मिला है। जानकारी के मुताबिक, एनआईए द्वारा मुंबई पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराने के बाद महाराष्ट्र के कई शहरों को अलर्ट पर रखा गया है। मुंबई पुलिस के सूत्रों ने मीडिया को बताया, "खतरा मेल भेजने वाले व्यक्ति ने खुद को तालिबानी बताया। उसने कहा कि मुंबई… read-more

शुक्र, 03 फ़रवरी 2023 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Mumbai, NIA, threat mail, Taliban, terror attack

Courtesy: Live Hindustan

Afghanistan women

फ़ोटो: Zeenews.in

ईरान की राह चला तालिबान, प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर बरसाई गोलियां

अफगानिस्तान के काबुल में हालिया आत्मघाती हमले में हुई छात्रों की मौत के मामले में विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर तालिबानी सरकार ने बर्बरता दिखाई है। वहीं, ईरान में चल रहे प्रदर्शन के समर्थन में प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर सरकार ने गोलियां बरसाई हैं और महिलाओं के हिजाब पकड़कर उन्हें घसीटा है। इस क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। हालिया आत्मघाती हमले में करीब 35… read-more

सोम, 03 अक्टूबर 2022 - 01:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Taliban, Afghanistan, Women, Protests

Courtesy: News18hindi

Kabul bomb blast

फ़ोटो: Arab news

आत्मघाती विस्फोट से दहला काबुल, 19 की मौत कई घायल: अफगानिस्तान

अफगानिस्तान के काबुल के शिया समुदाय बहुल दशती बारची इलाके में एक शिक्षण संस्थान में सितंबर 30 की सुबह विस्फोट हुआ है। जानकारी है कि यह एक आत्मघाती विस्फोट था, जिसमें अब तक 19 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है और करीब 27 लोग घायल हैं। तालिबानी प्रवक्ता अब्दुल नफी टकोर ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा बलों को घटनास्थल पर रवाना किया गया है। अभी तक हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है।

शुक्र, 30 सितंबर 2022 - 05:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Afghanistan, bomb blast, Kabul, Taliban

Courtesy: Amar ujala

Masood Azhar

फ़ोटो: Opindia

पाक को तालिबान की दो टूक - अफगानिस्तान में नहीं है जैश ए मोहम्मद प्रमुख

अफगानिस्तान में शासन कर रही तालिबानी सरकार ने पाक के एक आरोप को खारिज करते हुए दो टूक जवाब दिया है। गौरतलब है कि पाक ने बयान जारी किया था कि आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर अफगानिस्तान में पनाह लिए हुए है। अब तालिबान ने इसे खारिज करते हुए कहा है कि जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख अफगानिस्तान में नहीं है और ऐसे संगठन पाकिस्तान की धरती पर और यहां तक ​​कि आधिकारिक संरक्षण में भी काम कर सकते हैं।

गुरु, 15 सितंबर 2022 - 05:45 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Masood Azhar, Pakistan, Afghanistan, Taliban

Courtesy: News18hindi

Bomb Blast

फोटो: Aajtak

हेराटी में मस्जिद विस्फोट में कम से कम 18 की मौत, 21 घायल: अफगानिस्तान

पश्चिमी अफगानिस्तान में आज एक मस्जिद में हुए विस्फोट में 18 लोगों की मौत हो गई जबकि, 21 लोग घायल हो गए। तालिबान ने बताया कि विस्फोट में एक इस्लामिक मौलवी भी मारा गया है। पश्चिमी शहर हेरात में गूजरगाह मस्जिद में आज दोपहर की नमाज के दौरान विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में मौलवी मुजीब-उल रहमान अंसारी की मौत हो गई, जो पिछले दो दशकों में अफगानिस्तान की पश्चिमी समर्थित सरकारों की आलोचना के लिए पूरे अफगानिस्तान में जाना जाता था।

शुक्र, 02 सितंबर 2022 - 04:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Afghanistan, mosque blast, senior cleric killed, Death, Taliban

Courtesy: Navbharat Times

Sheikh Rahimullah

फोटो: Hindusthan Post

तालीबान का टॉप कमांडर शेख रहीमुल्लाह हक्कानी मारा गया, काबुल में हुआ आत्मघाती हमला

तालीबान का टॉप कमांडर शेख रहीमुल्लाह हक्कानी आत्मघाती हमले में मारा गया है। इस हमले की जिम्मेदारी आईएस ने ली है। ये हमला काबुल में मदरसे में हुआ। हमलावर अपनी नकली टांग में विस्फोटर छिपाकर लाया था। हमले में हक्कानी का 4-5 वर्षीय बेटा और उसका भाई भी मारा गया है। बता दें कि अफगानिस्तान में हाल ही के कुछ हफ्तों में कई विस्फोट हुए है। वहीं अफगानिस्तान में लगातार हो रहे इन विस्फोटों की संयुक्त राष्ट्र ने निंदा की है।

शुक्र, 12 अगस्त 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Afghanistan, Taliban, Top Commander, islamic state

Courtesy: ndtv

Education

फोटो: The Gaurdian

तालिबान ने अफगानिस्तान में लागू किया शरिया कानून, 7वीं कक्षा के बाद लड़कियों की शिक्षा बंद

तालिबान ने अफगानिस्तान की सत्ता संभालने के एक वर्ष के भीतर ही महिला विरोधी सख्त शरिया कानून को देश में कड़ाई से लागू करना शुरू कर दिया है। तालिबान ने 7 वीं कक्षा के बाद लड़कियों के स्कूल जाने पर पाबंदी लगा दी है। तालिबान अब सरकारी दफ्तरों से महिलाओं को निकाल रहा है। अब इन दफ्तरों में बस पुरुष ही काम कर पाएंगे। साथ ही महिला के लिए बनाये गए घरेलू हिंसा कानून को भी खत्म कर दिया गया है।

बुध, 27 जुलाई 2022 - 03:52 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Taliban, Afghanistan, Women, Girls, Ban

Courtesy: News18

Afghan

फोटो: TOI

तालिबान प्रशासन ने किया दावा कहा- अफगानिस्तान में सुरक्षा का मुद्दा सुलझा, वापस आये हिन्दू और सिख

तालिबान प्रशासन ने दावा किया है कि अफगानिस्तान में सुरक्षा का मुद्दा सुलझा लिया गया है। उसने पिछले साल देश छोड़कर गए अफगान हिंदुओं और सिखों से अपील की है कि वे अपने देश वापस लौट आए। मुल्ला अब्दुल वसी ने रविवार को काबुल में हिंदू तथा सिख नेताओं के एक डेलीगेशन से मुलाकात कर बातचीत की थी। वसी ने सुरक्षा समस्याओं के चलते अफगानिस्तान छोड़कर गए सभी हिन्दू और सिख नागरिकों को याद किया।

मंगल, 26 जुलाई 2022 - 08:31 PM / by Pranjal Pandey

Tags: afghan, Taliban, hindu, sikh, Security

Courtesy: News18

Mulla Omar

फोटो: Navbharat Times

अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार ने अपने संस्थापक मुल्ला मोहम्मद उमर की कार को जमीन से खोदकर निकाला

अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार ने अपने संस्थापक मुल्ला मोहम्मद उमर के कार को जमीन से खोद निकाली है। उमर ने अफगानिस्तान से अमेरिकी सेनाओं के हटने के बाद देश के दक्षिणी हिस्से में छिपने के लिए इस कार का इस्तेमाल किया था। 2013 में ही लंबी बीमारी के चलते मुल्ला उमर की मौत हो गई थी। हालांकि, तालिबान ने अपने कमांडर की मौत की खबर को दो साल तक छुपाकर रखा। अब इसे अफगानिस्तान के नेशनल म्यूजियम में रखा जाएगा। 

बुध, 06 जुलाई 2022 - 03:20 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Afganistan, Taliban, Mulla Umar, Car

Courtesy: Amar ujala