Taliban

फ़ोटो: ABC News

अफगानिस्तान में तालिबान सदस्यों को ले जा रहे एक काफिले पर हुआ हमला, 20 आतंकी जख्मी

अफगानिस्तान के हेरात तालिबान सदस्यों को ले जा रहे एक काफिले पर हमला हुआ है। अज्ञात बंदूकधारियों ने पश्चिमी हेरात प्रांत में अल-फारूक कोर के एक काफिले पर हमला किया। हालांकि हेरात में स्थानीय अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है, लेकिन उन्होंने सुरक्षा बलों को बताया है कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। लेकिन घटना के समय मौजूद लोगों ने कहा है कि दो सैनिक मारे गए हैं और 20 से अधिक सैनिक और नागरिक घायल हो गए हैं।

सोम, 04 जुलाई 2022 - 06:12 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Afganistan, Taliban, Herat, Al Faruq

Courtesy: News18

Relief Material

फोटो: ANI News

भूकंप ग्रस्त अफगानिस्तान की भारत ने की मदद, तालिबान ने की सराहना

अफगानिस्तान में आए भूकंप से 1000 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद भारत ने अफगानिस्तान राहत सामग्री भेजी है। भारतीय वायुसेना के विमानों की मदद से पहुंचाई गई राहत सामग्री जून 24 की सुबह पहुंची है। राहत सामग्री में फैमिली रिज टेंट, स्लीपिंग बैग, कंबल, स्लीपिंग मैट समेत कई सामान है। अफगानिस्तान के राजदूत फरीद मामुंदजई ने कठिन समय में समर्थन के लिए भारत की सराहना की है।

शनि, 25 जून 2022 - 12:15 PM / by रितिका

Tags: Afghanistan, Taliban, Taliban-Afghanistan, Earthquake

Courtesy: ABP Live

Indian diplomat

फ़ोटो: OneIndia

अफगानिस्तान पहुँची भारतीय राजनयिक टीम, तालिबान प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद भारत ने पहली बार वरिष्ठ राजनयिकों की टीम काबुल भेजी है। टीम उन इलाकों का भी दौरा करेगी जहां भारत की सहायता परियोजनाएं जारी हैं। भारतीय राजनयिक टीम का अफगानिस्तान दौरा अगस्त 2021 में तालिबान राज आने के बाद काबुल में पहली उच्च स्तरीय मौजूदगी है। संयुक्त सचिव जेपी सिंह की अगुवाई में अफगानिस्तान पहुंची ये टीम तालिबान प्रतिनिधियों से मुलाकात भी करेगी।

गुरु, 02 जून 2022 - 07:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Afganistan, Taliban, Indian Diplomat

Courtesy: Amar ujala

News reading in Burqa

फोटो: The Guardian

तालिबान ने जारी किया नया फरमान, एंकर को बुर्के में पढ़नी पढ़ी न्यूज

अफगानिस्तान में तालिबान सरकरा ने महिला एंकरों को ऑनएयर होने पर अपना चेहरा ढंकने के आदेश दिए हैं। इस आदेश के जारी होने के बाद कई सोशल मीडिया पोस्ट में महिलाओं ने अपनी तस्वीर पोस्ट की है। मानवाधिकार आयोग भी तालिबान के आदेश की निंदा कर चुका है। TOLONews की एंकर सोनिया नियाजी ने कहा कि ये बाहरी संस्कृति है, जिसे हम पर थोपा गया है। हमें चेहरा ढंकने के लिए मजबूर किया गया है, जिससे कई परेशानियां… read-more

सोम, 23 मई 2022 - 02:01 PM / by रितिका

Tags: Taliban, Taliban-Afghanistan, taliban leader

Courtesy: AajTak News

Taliban

फ़ोटो: ANI

तालिबान ने मानवधिकार आयोग को किया भंग, वित्तीय संकट का दिया हवाला

तालिबान ने अफगानिस्तान में मानवाधिकार आयोग सहित 5 प्रमुख विभागों को वित्तीय संकट की स्थिति में अनावश्यक मानते हुए भंग कर दिया है। तालिबान सरकार के उप प्रवक्ता इन्नामुल्लाह समांगानी ने रॉयटर्स को बताया, ‘चूंकि इन विभागों को आवश्यक नहीं समझा गया और बजट में इनके लिए राशि का आवंटन नहीं हुआ था, इसलिए इन्हें भंग कर दिया गया है।' अफगानिस्तान को इस वित्तीय वर्ष में $501 मिलियन के बजट घाटे का सामना करना पड़ रहा है।

मंगल, 17 मई 2022 - 05:25 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Taliban, Afganistan, Human Rights, commission

Courtesy: Hindustan

Talibani spokesperson

फ़ोटो: BBC

अफगानिस्तान में महिला शिक्षा पर पाबंदी के बीच अपनी बेटियों को विदेश पढ़ा रहे तालिबानी नेता

तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने स्वीकार किया है कि अफगानिस्तान में लड़कियों की शिक्षा पर प्रतिबंध के बावजूद उनकी बेटियां स्कूल जाती हैं। तालिबानी नेता अपनी बेटियों को विदेशों में पढ़ा रहे हैं। उन्हें मेडिकल-इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए दूसरे देशों में भेजा गया है। इसका कबूलनामा खुद तालिबान के मुख्य प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने किया है। उन्होंने टीवी एंकर पियर्स मॉर्गन के टॉक टीवी पर नए शो में यह खुलासा किया है।

शुक्र, 13 मई 2022 - 07:35 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Taliban, Afganistan, Foreign

Courtesy: News18

Protest For Burka Ban

फ़ोटो: TV9

अफगानिस्तान में बुर्का फरमान के विरोध में उतरी महिलाएं, तालिबान ने 30 राउंड फायर करने की दी धमकी

बुर्का फरमान का विरोध करने के लिए अफगानिस्तान की महिला अधिकार कार्यकर्ताओं सड़क पर उतर गई हैं। महिलाओं ने मई 10 को राजधानी की सड़कों पर मार्च निकाला और न्याय की मांग की। मई 7 को घोषित किए गए एक फरमान में कहा गया कि महिलाएं सिर से पैर तक बुर्का पहनें। इस पर तालिबान ने महिला कार्यकर्ताओं पर 30 राउंड फायर करने की धमकी दी है।

बुध, 11 मई 2022 - 07:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Afganistan, Taliban, Burka, Women

Courtesy: Navbharat Times

taliban

फोटो: BBC

तालिबान ने महिलाओं के लिए जारी किया नया फरमान

तालिबान ने महिलाओं के पहनावे के संबंध में नया फरमान मई सात को जारी किया है। इसमें तालिबान ने महिलाओं को सार्वजनिक रूप से बुर्का पहनने का आदेश सुनाया है। इसके अलावा तालिबान ने पुरुषों को भी सिर पर टोपी, दाढ़ी रखने और टखने से ऊपर पैंट पहनने का आदेश सुनाया है। इससे पूर्व स्कूलों में लड़कों और लड़कियों की अलग पढ़ाई का आदेश भी सुनाया था, जिसकी काफी आलोचना हुई थी।

शनि, 07 मई 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: Taliban, Taliban killings, taliban warns

Courtesy: Zee News

kabul university

फोटो: The Times

तालिबान ने यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए जारी किया तुगलकी फरमान

अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले लड़कों और लड़कियों के लिए नया आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार एक दिन लड़के और एक दिन लड़कियां क्लास लेने आएंगे। काबुल युनिवर्सिटी और काबुल पॉलिटेक्निक यूनिवर्सिटी में इस आदेश को लागू किया गया है। टोलो न्यूज की मानें तो यूनिवर्सिटी लेक्चरर महदी अरेफी ने इस फरमान का विरोध करते हुए कहा कि सरकार का दखल गैर जरुरी है। यूनिवर्सिटी में सकारात्मक माहौल होना चाहिए।

सोम, 25 अप्रैल 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: Afghanistan, Taliban, Taliban-Afghanistan

Courtesy: Zee News

taliban bans pubg

फोटो: The Times of India

तालिबान ने PUBG और टिकटॉक किया बैन

तालिबान ने चर्चित फोन ऐप PUBG और टिकटॉक पर बैन लगाया है। तालिबान सरकार ने अफगानिस्तान में युवाओं को भटकने से रोकने के लिए ये फैसला किया है। बता दें कि तालिबान ने सत्ता में आने के बाद से संगीत, फिल्म, टीवी सीरियलों पर बैन लगा दिया है। एक बयान जारी कर कहा गया कि युवाओं को भटकने से रोकने के लिए दूरसंचार मंत्रालय ने ऐप बंद कर दिए है।

शुक्र, 22 अप्रैल 2022 - 06:50 PM / by रितिका

Tags: Taliban, taliban leader, TikTok ban, PUBG Ban

Courtesy: News 18 Hindi