Priya Becomes Youngest Woman To Take Over As Mayor In Chennai

फोटो: Latestly

द्रमुक पार्टी की आर प्रिया बनीं चेन्नई की सबसे कम उम्र की मेयर

डीएमके पार्टी की आर प्रिया ने मार्च 4 को चेन्नई के मेयर के रूप में शपथ ली। 28 वर्षीय आर प्रिया पहली दलित महिला और चेन्नई की सबसे कम उम्र की मेयर हैं। आर प्रिया को जीसीसी गगनदीप सिंह बेदी ने कार्यालय में शपथ दिलाई। तारा चेरियन और कामाक्षी जयरामन के बाद प्रिया तीसरी महिला मेयर हैं। प्रिया ने नगर निकाय चुनाव में वार्ड 74 से चुनाव लड़ा था। 

शुक्र, 04 मार्च 2022 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: DMK Party, Tamil Nadu, R Priya

Courtesy: Janta Se Rishta

Explosion In Firecracker Factory

फोटो: India Blooms

पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 2 की मौत, फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार: विरुधुनगर

तमिलनाडु के विरुधुनगर में जनवरी 29 को एक आतिशबाजी कारखाने में विस्फोट हो गया। आतिशबाजी कारखाने में हुए विस्फोट में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना शनिवार की रात तमिलनाडु के विरुधुनगर के पास मूलपट्टू में हुई। मृतकों की पहचान अरुमुगम और कुपेंद्रन नाम के व्यक्तियों के रूप में हुई है। हालांकि पटाखा फैक्ट्री के मालिक सेल्वाकुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

रवि, 30 जनवरी 2022 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Tamil Nadu, explosion in firecracker factory, KILLED

Courtesy: Janta Se Rishta

Tamil Nadu Sunday Lockdown

फोटो: Times Now News

आज से शुरू होगा रविवार को कम्पलीट लॉकडाउन: तमिलनाडु

राज्य में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर, तमिलनाडु सरकार ने जनवरी 9 से रविवार से पूर्ण तालाबंदी करने का फैसला किया है। इससे पहले राज्य सरकार ने नाईट कर्फ्यू की घोषणा की थी। इस दौरान रेस्टोरेंट और होटलों में ग्राहकों के लिए फूड डिलीवरी की सुविधा के साथ ही सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी। मास्क ना लगाने पर फाइन देना होगा। राज्य में दूध की आपूर्ति, समाचार पत्र, अस्पताल, और किराना दुकाने खुली रहेगी।  

रवि, 09 जनवरी 2022 - 08:56 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Tamil Nadu, Sunday Lockdown, Coronavirus

Courtesy: Patrika News

Army Helicopter Carrying Senior Defence Officials Crashes In Tamil Nadu

फोटो: Telangana Today

दुर्घटनाग्रस्त हुआ तमिलनाडु में वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों को ले जा रहा सेना का हेलीकॉप्टर

तमिलनाडु में नीलगिरी जिले के कुन्नूर में वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों को लेकर जा रहा सेना का एक हेलीकॉप्टर बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुए एमआई-सीरीज के हेलिकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत, उनके कर्मचारी और परिवार के कुछ सदस्य सवार थे। सूत्रों ने कहा कि आस-पास के ठिकानों से खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया है।

बुध, 08 दिसम्बर 2021 - 01:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: army helicopter crashes, Tamil Nadu, senior defence officials

Courtesy: One India

Mullaperiyar Dam Due To Rising Water Level

फोटो: Indus Scrolls

जल स्तर बढ़ने के कारण तमिलनाडु ने खोले मुल्लापेरियार बांध के द्वार

तमिलनाडु ने जलाशय में बढ़ते जल स्तर को देखते हुए दिसंबर 6 की रात मुल्लापेरियार बांध के नौ शटर खोल दिए। एक बयान के मुताबिक जिला प्रशासन ने कहा, बांध के नौ शटर, जो शुरू में शाम 7.45 बजे प्रत्येक 60 सेंटीमीटर से खोले गए थे, 12654.09 क्यूसेक पानी छोड़ने के लिए 120 सेंटीमीटर (1.20 मीटर) बढ़ाए गए थे। रात 10 बजे तीन शटर को बंद कर दिया गया और छह को 8380.50 क्यूसेक पानी छोड़ने के लिए खुला रखा गया।

मंगल, 07 दिसम्बर 2021 - 01:55 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Tamil Nadu, opens shutters of mullaperiyar dam, rising water level

Courtesy: GLCC News

Tamil Nadus Madurai Sets New Guidelines

फोटो: Times Now News

ओमिक्रॉन की चिंताओं के बीच, तमिलनाडु के मदुरै ने निर्धारित किए नए दिशानिर्देश

मदुरै के लोगों को एक सप्ताह का समय दिया गया है कि वे खुद को कोविड-19 वैक्सीन की कम से कम एक डोज़ लगवाएं या अधिकांश सार्वजनिक स्थानों पर पूर्ण प्रतिबंध का सामना करें। यह दिशानिर्देश भारत में मिले ओमाइक्रोन संस्करण के दो मामलों के बाद आया है। मदुरै जिला कलेक्टर अनीश शेखर के अनुसार, बिना टीकाकरण वाले लोगों को राशन की दुकानों, बाजारों, होटलों, सिनेमाघरों, शॉपिंग मॉल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

शनि, 04 दिसम्बर 2021 - 12:35 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Corona Vaccine, Omicron variant, Tamil Nadu

Courtesy: Amar Ujala News

Heavy Rainfall

फोटो: The Guardian

तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में जारी है भारी बारिश का कहर, 8 लोगों की गयी जान

दक्षिण भारत में बारिश के बीच तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के बड़े हिस्से जलमग्न हो गए हैं। बारिश से संबंधित घटनाओं में दर्जनों लोगों की मौत हो गई है जबकि हजारों लोगों को राहत केंद्रों में पहुंचाया गया है। भारतीय मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा शुक्रवार रात साझा किए गए एक अपडेट के अनुसार, अभूतपूर्व वर्षा से लगभग 8 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 

शनि, 27 नवंबर 2021 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Tamil Nadu, Andhra Pradesh, Floods

Courtesy: Amar Ujala News

Yogi Adityanath

फोटोः Edexlive

सीएम योगी ने सर्विलांस और जागरूकता अभियान में बढ़ाई तेजी: यूपी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी द्वारा सर्विलांस और जागरूकता अभियान की रफ्तार को तेज किया जा रहा है। केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में कोरोना मामले बढ़ने के कारण योगी ने ये आदेश दिए हैं। साथ ही उन्होंने निगरानी समितियों को फिर से घर-घर संपर्क कर संदिग्ध मरीजों की जानकारी प्राप्त करने के निर्देश जारी किए हैं। सीएम ने अक्टूबर 28 को उच्चस्तरीय टीम-09 के साथ समीक्षा के दौरान कहा कि ट्रीटमेंट, टेस्टिंग से लेकर टीकाकरण के अच्छे परिणाम सामने आए हैं… read-more

शुक्र, 29 अक्टूबर 2021 - 06:15 PM / by Surbhi Shaw

Tags: up corona cases, Yogi Adityanath, Tamil Nadu, Kerala, Uttar Pradesh

Courtesy: Aajtak News

Right to Sit

फोटो: The New Indian Express

केरल के बाद तमिलनाडु में भी कर्मचारियों को मिला बैठने का अधिकार

तमिलनाडु सरकार द्वारा पिछले महीने ही राज्य में बैठने के अधिकार को लागू कर दिया गया है। केरल के तमिलनाडु बाद इस कानून को लागू करने वाला दूसरा राज्य बन गया है। इस कानून के तहत दुकानों और शोरूम के कर्मचारी काम के दौरान बैठ सकेंगे। इससे पहले कर्मचारियों को लगातार खड़े होकर ही काम करना पड़ता था, उन्हें बैठने की इजाजत नहीं थी। कर्मचारियों ने राज्य सरकार के इस फैसले पर खुशी जताई है। 

गुरु, 07 अक्टूबर 2021 - 05:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Right to Sit, Tamil Nadu, Human Interest stories

Courtesy: Zee News Hindi

Sea Cow

फोटो: Natural History Museum

विलुप्त होते समुद्री जीव को बचाएगी तमिलनाडु सरकार

तमिलनाडु सरकार ने समुद्री गाय( सी काऊ) को बचाने के लिए फॉरेस्ट बजट के तहत समुद्री संरक्षण रिजर्व स्थापित करने की घोषणा की है। विधानसभा में वन मंत्री के रामचंद्रन का कहना है कि मन्नार की खाड़ी और पाल्क खाड़ी क्षेत्र में इस रिजर्व को बनाया जाएगा। दरअसल समुद्री प्रदूषण, जगह की कमी और समुद्री घास को होने वाले नुकसान के कारण समुद्री गायों को विलुप्त होने का खतरा मंडरा रा है।

शनि, 04 सितंबर 2021 - 08:15 PM / by रितिका

Tags: Tamil Nadu, Tamil Nadu Government, Sea Cow

Courtesy: AajTak News