Kili paul

फ़ोटो: India Tv

भारत में मशहूर तंजानिया के किली पॉल पर जानलेवा हमला

तंजानिया के किली पॉल के ऊपर रविवार को चाकुओं से हमला किया गया। उनके साथ हुई इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है। साथ ही किली पॉल ने पोस्ट कर लिखा है कि मुझपर 5 लोगों ने अटैक किया और खुद को बचाने के दौरान चाकू से मेरा हाथ जख्मी हो गया। मुझे पांच टांके लगे हैं। मुझे छड़ी से पीटा गया लेकिन भगवान का शुक्र है कि सही समय पर मैं खुद को बचा पाया।

सोम, 02 मई 2022 - 01:21 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Reels, kili paul, Stabbed, TANZANIA

Courtesy: Aaj tak

Brother Sister

फोटो: Hindustan Times

तंजानिया के दो भाई बहनों ने 'आशिकी 2' के गाने पर बनाई इंस्टाग्राम रील

सोशल मीडिया रातों रात किसी को भी स्टार बना देती है। ऐसे ही तंजानिया के दो भाई-बहन बॉलीवुड गानों पर लिप सिंक कर स्टार बन चुके हैं। उनकी एक रील इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है। इसमें दोनो 'आशिक-2' के गाने क्योंकि तुम ही हो पर लिप सिंकिंग करते नज़र आ रहे हैं। इससे पहले भी वो 'शेरशाह' फिल्म के गाने पर शानदार लिप सिंक कर चुके हैं। खास बात यह कि दोनों को ही हिंदी बोलना नही आता है।

गुरु, 02 दिसम्बर 2021 - 01:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: Instagram, Viral video, India, TANZANIA

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

जॉन पॉम्‍बे मगुफुली

फोटो: Yahoo News

तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मगुफुली का निधन

तंजानिया के राष्‍ट्रपति जॉन पॉम्‍बे मगुफुली का 61 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मगुफुली को दो हफ्तों से ज्यादा समय से किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नहीं देखा गया था। उनके स्वास्थ्य के बारे में काफी अफवाहें भी फैली थी। मगुफुली साल 1995 में संसद सदस्य चुने गए थे। 2010 में वो तंजानिया के परिवहन मंत्री बने, आक्रामक लीडरशिप और सड़क निर्माण उद्योग में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की वजह से उनका नाम बुलडोजर रख दिया गया था। सरकार की तरफ से उनके निधन पर… read-more

गुरु, 18 मार्च 2021 - 06:23 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: TANZANIA, President, Death, John Magufuli

Courtesy: Dainik Bhaskar

Illness Mystery

फोटो: SpineUniverse

तंजानिया में फैली एक रहस्यमयी बीमारी

तंजानिया में एक रहस्यमयी बीमारी सामने आई है, जिसमे लोगों को खून की उल्टियां होने लगती है और कुछ ही घंटों में उसकी मौत हो जाती है। इस बीमारी के कई मामले सामने आए हैं और अब तक कम से कम 15 लोगों की मौत चुकी है। वहीं, 50 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरकार ने खून के नमूने के साथ पानी के नमूने के आदेश दिए हैं। चीफ मेडिकल ऑफिसर के अनुसार बीमारी के कारण की पहचान अभी तक नहीं की हुई है। 

मंगल, 09 फ़रवरी 2021 - 05:53 PM / by Shruti

Tags: TANZANIA, Illness Mystery, Tanzania Government

Courtesy: Hindustan News