Cyrus Mistry

फोटो: Forbes

उद्योगपति साइरस मिस्त्री के निधन पर पीएम मोदी ने किया शोक व्यक्त

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि साइरस मिस्त्री का असामयिक निधन स्तब्ध करने वाला है। वो होनहार व्यवसायी लीडर थे, जो भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास करते थे। उनका निधन वाणिज्य और उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके परिवार और मित्रों के लिए… read-more

रवि, 04 सितंबर 2022 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: PM Narendra Modi, Cyrus Mistry, Tata Company

Courtesy: NDTV News

Ratan Tata

फोटो:Prabhasakshi

सरकारी कंपनी नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड को टाटा ग्रुप ने खरीदा

टाटा ग्रुप ने सरकारी कंपनी नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड को खरीद लिया है। कंपनी के प्राइवेटाइजेशन की प्रक्रिया जुलाई चार को पूरी हुई है। एनआईएनएल का कंट्रोल टाटा ग्रुप को मिल गया है। ये जानकारी वित्त मंत्रालय ने दी है। एनआईएनएल घाटे में चल रही थी, जिसके लिए टाटा ने 12,100 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। बता दें कि कंपनी की बिक्री से सरकारी खजाने में बढ़ोतरी नहीं हुई है क्योंकि कंपनी की सरकार के पास हिस्सेदारी नहीं थी।

मंगल, 05 जुलाई 2022 - 03:15 PM / by रितिका

Tags: Tata groups, Tata Company, Tata

Courtesy: Zee News

air india

फोटो: Reuters

एयर इंडिया के कर्मचारियों को टाटा ने दिया शानदार स्कीम का फायदा

टाटा कंपनी ने एयर इंडिया के अधिग्रहण के बाद एयर इंडिया के रिटायर हो चुके पायलटों को नया तोहफा दिया है। टाटा ने इन पायलटों के लिए नई स्कीम निकालते हुए इन्हें पांच वर्षों के लिए नौकरी पर रखने की पेशकश की है। एयरलाइन ऑपरेशन में स्थिरता लाने के उद्देश्य से ये फैसला किया गया है। वर्तमान में कंपनी में 300 विमानों के टेकओवर की चर्चा है। ऐसे में कार्यकाल में पांच वर्षों की बढ़ोतरी काफी अहम मानी जा सकती है।

शुक्र, 24 जून 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Air India, Tata groups, Pilots, Tata Company

Courtesy: Zee News

Air India

फोटो: Hindustan Times

एयर इंडिया खरीदेगी एयरबस ए 350 विमान, पायलट्स को मिलेगी ट्रेनिंग

टाटा ग्रुप की एयर इंडिया को अब जल्द ही एयरबस ए 350 उड़ाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। माना जा रहा है कि एयरबस 350 को टाटा अपने बेड़े में शामिल करने जा रही है। दरअसल इस संबंध में हाल ही में टाटा ने पायलस्ट कासर्वे किया था, जिसके बाद एयरबस 350 खरीदने की संभावनाएं काफी बढ़ गई है। बता दें कि जो पायलट इसकी ट्रेनिंग लेंगे उन्हें दो वर्षों पर किसी और विमान में ट्रेनिंग नहीं दी जाएगी।

गुरु, 16 जून 2022 - 03:25 PM / by रितिका

Tags: business, Travel, air bus, Tata Company, Air India

Courtesy: TV9 Hindi

jewar airport

फोटो: Outlook India

टाटा समूह बनाएगी जेवर एयरपोर्ट, रनवे होगा 2024 तक तैयार

उत्तर प्रदेश के जेवर में बन रहे एयरपोर्ट का निर्माण टाटा समूह द्वारा किया जाएगा। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि टाटा हवाई अड्डे पर टर्मिनल, रनवे, एयरसाइड इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़कों, उपयोगिताओं और अन्य सहायक भवनों का निर्माण करेगी। टाटा को बुनियादी ढ़ांचा परियोजना के डिजाइन, खरीद और निर्माण में अनुभव को देखते हुए चुना गया है। इस हवाईअड्डे के 2024 तक शुरू होने की संभावना है।

शनि, 04 जून 2022 - 03:40 PM / by रितिका

Tags: Tata groups, Tata Company, Airport, Jewar

Courtesy: News 18 Hindi

air india

फोटो: The Economic Times

टाटा ने एयर इंडिया के कर्मचारियों के लिए शुरू की मेडिकल सुविधा

टाटा कंपनी ने एयर इंडिया के कर्मचारियों और उनके परिवार वालों के लिए ग्रुप मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा शुरू की है। ये सुविधा मई 15 से लागू हो गई है। देशभर के अस्पतालों में बेहतर च‍िक‍ित्‍सा सुव‍िधा उपलब्‍ध कराने के उद्देश्य से एयर इंडिया के कर्मचारियों को ये सुविधा मिली है। ग्रुप मेडिकल इंश्योरेंस स्थाई, फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों और परिवार के सात सदस्यों को मिलेगी। कर्मचारियों को 7.5 लाख रुपये का इंश्योरेंस दिया जाएगा।

रवि, 15 मई 2022 - 03:30 PM / by रितिका

Tags: Air India, Tata Company, Tata Group

Courtesy: Zee News

Air India

फोटो: Nikkei Asia

टाटा ने शुरू किया एयर इंडिया के कर्मचारियों का वेतन बढ़ाना

एयर इंडिया के कर्मचारियों का वेतन अब टाटा कंपनी ने बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी ने इसकी शुरुआत भी कर दी है। दरअसल महामारी की शुरुआत के बाद पायलटों के उड़ान भत्ते, विशेष वेतन समेत कई भत्तों में 35 से 40 प्रतिशत की कटौती हुई थी। इस वर्ष इन भत्तों की 20 से 25 प्रतिशत राशि को बहाल किया जा रहा है।  कंपनी के इस फैसले के बाद कैबिन क्रू, पायलटों को काफी राहत मिलेगी।

शुक्र, 15 अप्रैल 2022 - 08:35 PM / by रितिका

Tags: Air India, Tata groups, Tata Company, employees

Courtesy: News 18 Hindi

Air India

फोटो: Live Mint

एयर इंडिया के कर्मचारियों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की धमकी

एयर इंडिया में टाटा का विनिवेश होने के बाद कंपनी की कॉलोनियों और घरों में रहने वाले कर्मचारियों के सामने मकान खाली करने की परेशानी है। एयर इंडिया कर्मचारी संगठन के जॉइंट एक्शन कमेटी ऑफ एयर इंडिया यूनियंस, एयर इंडिया एम्पलॉइज यूनियन, एविएशन इंडस्ट्री एम्पलॉइज गिल्ड और ऑल इंडिया सर्विस इंजीनियर्स एसोसिएशन का कहना है कि अगर उनपर घर खाली करने का दबाव बनाया गया तो नवंबर दो से कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।

गुरु, 14 अक्टूबर 2021 - 03:10 PM / by रितिका

Tags: Air India, Tata Company, Tata Group

Courtesy: AajTak News

Ratan Tata

फोटो: Quartz

रतन टाटा पहुंचे अपने एक बीमार कर्मचारी से मिलने उसके घर, अच्छे स्वस्थ्य की कामना

भारत के प्रसिद्द उद्योगपति और टाटा कंपनी के मालिक रतन टाटा अपनी एक कर्मचारी से मिलने पुणे पहुँच गए। रतन टाटा अपने सभी कर्मचारियों के हित में कई तरह की योजनाएं बनाते रहते हैं, परंतु इस कदम से उन्होंने लोगों का दिल भी जीत लिया। वह अपने कर्मचारी से मिलने बेहद गुप्त रूप से गए थे, जिससे किसी भी मीडिया को यह बात पता न चल सके। अपने इस कर्मचारी से मिलने उसके घर पहुंचे और कर्मचारी के अच्छे स्वस्थ की कामना कर उनकी घरवालों से भी मिलें।

मंगल, 05 जनवरी 2021 - 03:26 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Ratan Tata, Tata Company, business, Pune

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR

Shapoorji Pallonji

फोटो: The Financial Express

शापूरजी पलोनजी समूह ने किया टाटा संस ग्रुप से अलग होने का ऐलान

व्यापारिक समूह शापूरजी पलोनजी (एस पी) ग्रुप ने सितम्बर 22 को एक बयान में कहा है की अब वह टाटा संस कंपनी से अलग होना चाहते हैं और 70 वर्ष पुराने संबंधों को खत्म करना चाहते हैं। शापूरजी पलोनजी समूह ने कहा है की, ''निरंतर कानूनी विवाद के आजीविका और अर्थव्यवस्था पर पड़ने की आशंका को देखते हुए टाटा समूह से अलग होना जरूरी हो गया है।'' शापूरजी समूह का टाटा समूह में 18.37 फीसदी की हिस्सेदारी है।

बुध, 23 सितंबर 2020 - 12:42 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Tata Sons, Shapoorji Pallonji Group, Tata Company

Courtesy: JAGRAN