Air India

फोटो: Jansatta

अब 65 वर्ष की उम्र तक प्लेन उड़ा सकेंगे एयर इंडिया के पायलट

एयर इंडिया में अब पायलट 65 वर्ष की उम्र तक फ्लाइट उड़ा सकेंगे। वर्तमान में एयर इंडिया में पायलट 58 वर्ष में रिटायर हो जाते है। एयर लाइन अपने फ्लीट एक्सपेंशन पर काम कर रही है। डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन सभी पायलट्स को 65 वर्ष तक उड़ान भरने की अनुमति देता है। कंपनी 200 से अधिक विमान भी खरीदने की तैयारी में है, जिसके लिहाज से ये फैसला लाभकारी होगा। 

मंगल, 02 अगस्त 2022 - 05:15 PM / by रितिका

Tags: Tata Group, Air India, Pilots, air india plane

Courtesy: news 18

Campbell Wilson

फोटो: News18

एयर इंडिया के सीईओ बनेंगे कैम्बेल विल्सन

गृह मंत्रालय ने एयर इंडिया के नए सीईओ को बनाने का रास्ता साफ कर दिया है। नया सीईओ कैम्बेल विल्सन को बनाया जाएगा। उन्हें वर्ष 2022 में टाटा संस ने सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर नियुक्ति करने का फैसला किया था। बता दें कि अगर किसी कंपनी को एयरलाइंस में सीईओ या उच्च पद पर विदेशी को निुयक्त करना है तो उसके लिए गृह मंत्रालय की मंजूरी लेना जरुरी होता है।

बुध, 27 जुलाई 2022 - 02:00 PM / by रितिका

Tags: Home Ministry, Air Lines, Air India, Tata Group

Courtesy: ABP Live

Air India

फोटो: Reuters

अब टाटा करेगी एयर इंडिया का विस्तार: रिपोर्ट्स

टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एयर इंडिया का अब आने वाले वर्षों में विस्तार किया जाएगा। हाल ही में एयर इंडिया ने पायलटों से ए350 में प्रशिक्षण लेने के संबंध में भी जानकारी मांगी है। माना जा रहा है कि एयर इंडिया ए350 के अलावा नए एयर प्लेन शामिल करे। इसमें एयर बस और बोइंग से संकीर्ष और चौड़े शरीर का मिश्रण वाले प्लेन होंगे। माना जा रहा है कि चार-पांच वर्षों में 200 से अधिक विमान जोड़े जा सकते हैं।

मंगल, 21 जून 2022 - 12:15 PM / by रितिका

Tags: TATA Motors, Tata Group, Air India, air india plane

Courtesy: ABP Live

air india

फोटो: The Economic Times

टाटा ने एयर इंडिया के कर्मचारियों के लिए शुरू की मेडिकल सुविधा

टाटा कंपनी ने एयर इंडिया के कर्मचारियों और उनके परिवार वालों के लिए ग्रुप मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा शुरू की है। ये सुविधा मई 15 से लागू हो गई है। देशभर के अस्पतालों में बेहतर च‍िक‍ित्‍सा सुव‍िधा उपलब्‍ध कराने के उद्देश्य से एयर इंडिया के कर्मचारियों को ये सुविधा मिली है। ग्रुप मेडिकल इंश्योरेंस स्थाई, फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों और परिवार के सात सदस्यों को मिलेगी। कर्मचारियों को 7.5 लाख रुपये का इंश्योरेंस दिया जाएगा।

रवि, 15 मई 2022 - 03:30 PM / by रितिका

Tags: Air India, Tata Company, Tata Group

Courtesy: Zee News

Ratan Tata

फोटो: Hindustan Times

Good Fellows स्टार्टअप को मिला रतन टाटा का समर्थन, बुजुर्गों को देगी सेवाएं

रतन टाटा ने अपने बिजनेस असिस्टेंट शांतनु नायडू के स्टार्टअप GoodFellows को अपना समर्थन दिया है। कंपनी ऐसे युवाओं को नौकरी देगी जो बुजुर्गों के साथ अच्छे संबंध बना सके। कंपनी के कर्मचारी बुजुर्गों की रोजमर्रा के कार्यों में सहायता करेंगे, जिसमें उन्हें डॉक्टर के पास ले जाना, घरेलू घरेलू सामान की खरीदारी में भी मदद करना शामिल है। इसके अलावा कर्मचारी बुजुर्गों के तमाम पेपर वर्क, ईमेल जैसे काम भी करेंगे। कंपनी जनवरी 2022 से अपनी सेवाएं प्रारंभ… read-more

शुक्र, 19 नवंबर 2021 - 05:20 PM / by अमित व्यास

Tags: Ratan Tata, Tata Group, new startup in India, unique startup

Courtesy: TV9 bharatvarsh

Air India

फोटो: Live Mint

एयर इंडिया के कर्मचारियों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की धमकी

एयर इंडिया में टाटा का विनिवेश होने के बाद कंपनी की कॉलोनियों और घरों में रहने वाले कर्मचारियों के सामने मकान खाली करने की परेशानी है। एयर इंडिया कर्मचारी संगठन के जॉइंट एक्शन कमेटी ऑफ एयर इंडिया यूनियंस, एयर इंडिया एम्पलॉइज यूनियन, एविएशन इंडस्ट्री एम्पलॉइज गिल्ड और ऑल इंडिया सर्विस इंजीनियर्स एसोसिएशन का कहना है कि अगर उनपर घर खाली करने का दबाव बनाया गया तो नवंबर दो से कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।

गुरु, 14 अक्टूबर 2021 - 03:10 PM / by रितिका

Tags: Air India, Tata Company, Tata Group

Courtesy: AajTak News