Tata Motors

फोटो: India TV News

सिंगुर नैनो प्लांट मामला: टाटा मोटर्स ने जीती मध्यस्थता कार्यवाही

टाटा मोटर्स ने अक्टूबर 30 को कहा कि कंपनी ने नैनो के रद्द किए गए सिंगुर संयंत्र मामले में पश्चिम बंगाल औद्योगिक विकास निगम के खिलाफ मध्यस्थता कार्यवाही जीत ली है। कंपनी ने नियामक फाइलिंग में कहा, "यह सूचित किया जाता है कि तीन-सदस्यीय पंचाट न्यायाधिकरण के समक्ष उपरोक्त लंबित मध्यस्थता कार्यवाही अब 30 अक्टूबर, 2023 को टीएमएल के पक्ष में निपटा दी गई है, और कंपनी को WBIDC से 765.78 करोड़ रुपये और ब्याज वसूलने के लिए कहा गया है।"

मंगल, 31 अक्टूबर 2023 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: West Bengal, singur nano plant case, TATA Motors, wins

Courtesy: Zee Biz

Tata Moters

फोटो: India TV News

मई से अपने यात्री वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी टाटा मोटर्स

टाटा मोटर्स ने आज कहा कि वह 1 मई से अपने यात्री वाहनों की कीमतों में वृद्धि करेगी ताकि इनपुट लागत में आंशिक रूप से वृद्धि की भरपाई की जा सके। टाटा मोटर्स ने कहा कि वैरिएंट और मॉडल के आधार पर भारित औसत वृद्धि 0.6 प्रतिशत होगी। फरवरी में बढ़ोतरी के बाद कंपनी द्वारा अपने पीवी के लिए यह दूसरी कीमत वृद्धि होगी। कंपनी द्वारा जारी बयान के मुताबिक, ये नई कीमतें आगामी 1 मई 2023 से लागू होंगी। 

शुक्र, 14 अप्रैल 2023 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: TATA Motors, hike prices, Vehicles

Courtesy: Aajtak News

Ev

फोटो: TOI

टाटा मोटर्स कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में 1180 बसों की आपूर्ति

टाटा मोटर्स की ओर से बताया गया है कि आने वाले 12 सालों तक कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति टाटा समूह की ओर से की जाएगी। 1180 बसों की आपूर्ति की जानी है जिसकी कीमत करीब 6.5 करोड़ रुपये पड़ने वाली है। मौके पर उपस्थित राज्य के परिवहन मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि हम कोलकाता को साफ-सुथरा और प्रदूषण मुक्त शहर बनाना चाहते हैं।

गुरु, 04 अगस्त 2022 - 07:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: TATA Motors, Kolkata, electric bus

Courtesy: Amar ujala

Hyundai

फोटो: Cartoq

Hyundai कंपनी किफायती इलेक्ट्रिक कार i10 कर सकती है लॉन्च

Hyundai कंपनी किफायती इलेक्ट्रिक कार लाने पर काम शुरू कर चुकी है जो ज्यादातर ग्राहकों के दायरे में आ सके। ये इलेक्ट्रिक कार i10 हो सकती है। जिसकी कीमत भारतीय बाजार में 16 लाख रुपये हो सकती है। वर्तमान में टाटा मोटर्स की यहां छोटे ईवी बाजार पर मजबूत पकड़ है। इसके साथ ही एमजी की योजना 2023 में यहां एक अधिक किफायती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की है। 

गुरु, 28 जुलाई 2022 - 06:33 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Hyundai, i10, TATA Motors, EV

Courtesy: News18

Tata Motors

फोटो: India TV News

टाटा मोटर्स ने की यात्री वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा

टाटा मोटर्स ने बढ़ती लागत के प्रभाव को आंशिक रूप से ऑफसेट करने के लिए अपने यात्री वाहन रेंज की कीमतों में वृद्धि की घोषणा की। कीमत में 0.55% की वृद्धि हुई, जो जुलाई 9 से प्रभावी हो गई है। बढ़ी हुई कीमत कुछ मॉडलों के लिए अत्यधिक इनपुट लागत को प्रबंधित करने के उपाय के रूप में संस्करण और मॉडल पर निर्भर करेगी। टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपने वाणिज्यिक वाहनों के लिए कीमतों में बढ़ोतरी की है।

रवि, 10 जुलाई 2022 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: TATA Motors, hikes prices, Passenger Vehicles

Courtesy: Navbharat Times

Air India

फोटो: Reuters

अब टाटा करेगी एयर इंडिया का विस्तार: रिपोर्ट्स

टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एयर इंडिया का अब आने वाले वर्षों में विस्तार किया जाएगा। हाल ही में एयर इंडिया ने पायलटों से ए350 में प्रशिक्षण लेने के संबंध में भी जानकारी मांगी है। माना जा रहा है कि एयर इंडिया ए350 के अलावा नए एयर प्लेन शामिल करे। इसमें एयर बस और बोइंग से संकीर्ष और चौड़े शरीर का मिश्रण वाले प्लेन होंगे। माना जा रहा है कि चार-पांच वर्षों में 200 से अधिक विमान जोड़े जा सकते हैं।

मंगल, 21 जून 2022 - 12:15 PM / by रितिका

Tags: TATA Motors, Tata Group, Air India, air india plane

Courtesy: ABP Live

Tata Motor

फ़ोटो: Economic Times

चीन में कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन से टाटा मोटर्स की सप्लाई चेन पर पड़ा बुरा असर

चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते लगे लॉकडाउन से टाटा मोटर्स की सप्लाई चेन पर इसका बुरा असर हुआ है। टाटा मोटर्स की वार्षिक रिपोर्ट में के अनुसार, आपूर्तिकर्ता कंपनी को अपने उत्पादों की आपूर्ति नहीं कर पा रहे है, जिसके कारण कंपनी को अपने कुछ या फिर सभी संयंत्रों में उत्पादन बंद करना पड़ सकता है। लॉकडाउन के कारण चीन के कुछ हिस्सों में कई डीलरशिप केंद्र अस्थायी रूप से बंद भी हो गए है।

गुरु, 16 जून 2022 - 06:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: China, TATA Motors, Dealers, Lockdown

Courtesy: Zee News

Ford India plant

फ़ोटो: Hindustan Times

Tata Motors खरीदेगी Ford India का साणंद प्लांट, बनेंगे इलेक्ट्रिक वाहन

टाटा मोटर्स ने फोर्ड इंडिया के साणंद प्लांट के संभावित अधिग्रहण के लिए सोमवार को गुजरात सरकार के साथ एक समझौता किया है। इस समझौते में फोर्ड इंडिया की जमीन और बिल्डिंग, मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, मशीनरी के साथ ही सभी इलिजिबल इम्प्लॉइज का ट्रांसफर शामिल है। Tata Motors की एक सब्सिडियरी टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (TPEML) अपने व्हीकल्स के उत्पादन के उद्देश्य से इस यूनिट को तैयार करने के लिए इसमें नई मशीनरी और इक्विपमेंट लगाने में निवेश… read-more

सोम, 30 मई 2022 - 06:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: TATA Motors, Ford India, Tata Electric, Gujrat

Courtesy: News18

Tata

फ़ोटो: The Financial Express

टाटा ने एक्सकॉन 2022 में हाई परफॉर्मेंस ट्रकों को किया प्रदर्शित

टाटा मोटर्स ने दक्षिण पूर्व एशिया की सबसे बड़ी निर्माण उपकरण प्रदर्शनी एक्‍सकॉन 2022 में अपने ‘राष्‍ट्र निर्माण की ओर बढ़ते कदम’ थीम के तहत अत्‍याधुनिक और हाई परफॉर्मेंस ट्रकों का प्रदर्शन किया। 5 दिनों की इस प्रदर्शनी में हाई परफॉर्मेंस वाले 9 मध्‍यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों का प्रदर्शन किया गया। भारत में निर्माण और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में तेजी से वृद्धि हो रही है, जिसके साथ टाटा मोटर्स आज ही कल की जरूरतें पूरी करने के प्रयास में है… read-more

मंगल, 17 मई 2022 - 07:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: TATA Motors, Excon, trucks

Courtesy: Navbharat Times

Tata Motors Announces Price Hike On Cars
टाटा मोटर्स ने की कारों की कीमतों में 1.1 फीसदी तक की बढ़ोतरी की घोषणा

बढ़ती कीमतों के चलन को देखते हुए टाटा मोटर्स ने भारत में अपने वाहनों की कीमतों में इजाफा किया है। मूल्य वृद्धि घरेलू वाहन निर्माताओं के मॉडल लाइन-अप में प्रभावी होगी, ताकि इनपुट लागत में वृद्धि की भरपाई की जा सके। टाटा की कारें अब वैरिएंट और मॉडल के आधार पर औसतन 1.1 प्रतिशत महंगी होंगी। कीमतों में बढ़ोतरी का असर आज यानी अप्रैल 23, 2022 से कार की कीमतों पर पड़ेगा।

शनि, 23 अप्रैल 2022 - 03:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: TATA Motors, announces, Price Hike

Courtesy: ZEE News