Tata nexon

फ़ोटो: Carwale

Tata ने अपनी नई EV का टीजर किया लॉन्च, Nexon EV Max देगी दमदार रेंज

टाटा मोटर्स ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार से पर्दा हटाया है। कंपनी ने लंबी रेंज वाली नैक्सॉन ईवी का नया टीजर जारी कर दिया है। टाटा मई 11 को अपडेटेड नैक्सॉन इलेक्ट्रिक SUV भारत में लॉन्च करने वाली है। जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह कार फुल चार्जिंग पर 300 किमी तक की दूरी तय कर सकती है। नई नेक्सन ईवी मैक्स में 40kWh का बड़ा बैटरी पैक मिल सकता है। इसकी कीमत 14.54 लाख रुपये से लेकर 17.15 लाख रुपये तक हो सकती है।

मंगल, 10 मई 2022 - 02:28 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Nexon EV, Max, Tata, electric

Courtesy: Amar ujala

Ace Ev

फ़ोटो: Tata Motors

Tata ने अपने 'Ace' को दिया नया अवतार, इलेक्ट्रिक रूप में होगी लॉन्च

टाटा मोटर्स ने अब अपने कमर्शियल व्हीकल को भी इलेक्ट्रिक अवतार देना शुरू कर दिया है। Tata ने अपने Ace चार पहिया वाहन को इलेक्ट्रिक रूप दे दिया है। यह गाड़ी सिंगल चार्ज में 154 किमी को रेंज देती है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल को डिलीवरी वाहन के तौर पर डेवलप किया है। Tata Ace EV की एक्स-शोरूम प्राइस 6.50 लाख रुपये से शुरू होती है। कंपनी का दावा है कि उसे नए Tata Ace EV के लिए 39,000 बुकिंग मिल चुकी हैं।

शनि, 07 मई 2022 - 09:41 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Tata, EV, electric, Commercial

Courtesy: Aajtak

Atags

फ़ोटो: Defence XP

पोखरण में लंबी दूरी तक मार करने वाली स्वदेशी तोप का हुआ सफल परीक्षण

जैसलमेर की पोखरण फायरिंग रेंज(पीएफएफआर) में सबसे लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम स्वदेशी तोप यानी 155 मिमी/52 एडवांस टोड आर्टिलरी गन सिस्टम (एटीएजीएस) का परीक्षण किया गया। डीआरडीओ ने बताया कि ये परीक्षण सफल रहा। इस तोप को भारत फोर्ज और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड द्वारा निर्मित किया गया है। इसका वजन 18 टन है। ATAGS का परीक्षण भले ही अभी हुआ है लेकिन सबसे पहले 26 जनवरी 2017 को गणतंत्र दिवस परेड पर लोगों के सामने दिखाया गया था।

मंगल, 03 मई 2022 - 09:15 AM / by Pranjal Pandey

Tags: Pokhran, DRDO, ATAGS, Tata

Courtesy: Jagran

Avinya Car

फ़ोटो: Daily Hunt

टाटा ने पेश की कांसेप्ट कार 'अविन्या', 30 मिनट की चार्ज पर चलेगी 500 किलोमीटर

टाटा मोटर्स द्वारा नई अविन्या कांसेप्ट ईवी को पेश किया गया है।  वाहन पूरी तरह से अलग लुक के साथ आता है और 30 मिनट से कम समय में 500 किमी की रेंज के साथ एक नया GEN3 तकनीक के साथ आता है। टीपीईएम ने दावा किया कि अविन्या एक ऐसी कार है जिसे स्मार्ट, विशिष्ट, टिकाऊ होने के साथ-साथ तकनीकी भी बनाया गया है। इसकी डिजाइन एक हैचबैक, एक एमपीवी और एक एसयूवी का मिश्रण है।

शनि, 30 अप्रैल 2022 - 09:46 AM / by Pranjal Pandey

Tags: Avinya, Tata, Electric Car, range

Courtesy: India Tv

Tata Technologies

फोटो: Business Standard

चालू वित्त वर्ष में 50 करोड़ डॉलर का कारोबार कर सकती है टाटा टेक्नोलॉजीज

टाटा टेक्नोलॉजीज कंपनी वित्त वर्ष 2021-22 में 50 करोड़ डॉलर का बड़ा कारोबर कर सकती है। यदि ऐसा संभव हुआ तो यह कंपनी का किसी एक वित्त वर्ष में सबसे अधिक कारोबार होगा। इससे पहले वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी ने 8.01 करोड़ डॉलर का कारोबार किया था। कंपनी के सीईओ वारेन हैरिस ने पीटीआई से कह कि पिछले छह तिमाही से कंपनी के कारोबार में लगातार वृद्धि हुई है। 

रवि, 21 नवंबर 2021 - 09:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Tata Technologies, Tata, business

Courtesy: Prabha Sakshi

TATA Salt

फोटो: Aajtak

दुकानों पर बिक रहा था टाटा का नकली नमक, अधिकारियों ने दर्ज कराई रिपोर्ट: बरेली

टाटा कंपनी के नाम से बिक रहे नकली नमक की बिक्री के खिलाफ कंपनी के अधिकारियों ने शहर में कई दुकानों पर छापामारी की है। इस दौरान करीब एक लाख रुपये का 65 बोरा नकली नमक जब्त किया। टाटा कंपनी के ऑपरेशन मेनेजर देवेंद्र प्रताप सिंह और इंवेस्टीकेटर पीयूष श्रीवास्तव चार दिन पहले शहर पहुंचे और बाजारों में नकली टाटा नमक की खोजबीन की। इस दौरान टाटा नमक के नाम का इस्तेमाल कर नकली नमक बेचने वाले दुकानदारों को पकड़ा गया।

शुक्र, 23 जुलाई 2021 - 07:01 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Bareilly, Tata, Tata namak, shyamganj, police action, arrested

Courtesy: News junction 24

Tata-Airbus Aircraft-Airforce

फोटोः The Economic Times

टाटा-एयरबस को मिला एयरफोर्स के लिए एयरक्राफ्ट बनाने का आर्डर

भारत में आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया की पहल के तहत रक्षा क्षेत्र में टाटा और एयरबस भारतीय एयरफोर्स के लिए साथ मिलकर ट्रांसपोर्ट एयरबस-C-295 का निर्माण करेंगे। यह डील 15 हज़ार करोड़ रूपए की है, जिसके अंतर्गत 56 एयरक्राफ्ट तैयार किये जायेंगे, हालाँकि अभी इस डील को कैबिनेट कमेटी ऑफ़ सिक्योरिटी (CSS) की मंज़ूरी मिलना बाकी है। यह पहला ऐसा मौका है जब इतने बड़े मिलिट्री एयरक्राफ्ट का निंर्माण भारत में किया जायेगा, जिससे आने वाले पांच वर्ष में 2500… read-more

शुक्र, 05 फ़रवरी 2021 - 06:47 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Tata, Airbus, Airforce, Defence

Courtesy: Dainik Bhaskar

Next Generation tata safari

फोटोः Cartoq

टाटा मोटर्स लॉन्च करने जा रही है अपनी नेक्स्ट जनरेशन टाटा सफारी

भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स फरवरी 22 को अपनी नेक्स्ट जनरेशन टाटा सफारी भारत में लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने टाटा सफारी के लिए बुकिंग शुरू कर दी है जिसे 30 हज़ार रूपए में प्री-बुक किया जा सकता है। गाड़ी को मार्किट में 7 वेरिएंट में उतारा जायेगा जिसमे आटोमेटिक ट्रांसमिशन केवल तीन मॉडलों में ही मिलेगा। यह गाड़ी 2.0 Kryotek लीटर डीज़ल इंजन से लैस है जिससे यह गाड़ी 170 पीएस पावर और 350 एनएम टार्क जनरेट करेगी। 

गुरु, 04 फ़रवरी 2021 - 02:22 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: TATA MOTORS INDIA, Tata, Next Generation Tata Safari

Courtesy: DAINIK BHASKAR