Desi Ghee

फोटो: Punjab Kesari

पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये नुस्खा

पीरियड्स के दर्द से आराम पाने के लिए चाय में एक चम्मच घी डालकर पियें। चाय में घी मिलाकर पीने से दिमाग तेज होता है। इसके अलावा इसका सेवन करने से शरीर में हार्मोन्स का संतुलन सही तरह से काम करता है साथ ही मूड स्विंग जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। दिल को मजबूत बनाने के लिए चाय में देसी घी मिलाकर पियें। देसी घी में हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक जाते हैं। 

रवि, 29 अक्टूबर 2023 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Desi ghee, tea, periods pain

Courtesy: Nari Punjab Kesari

Uttarakhand CM

फ़ोटो: Mint

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय और मुख्यमंत्री आवास में मिट्टी के गिलास में मिलेगी चाय

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में हस्तकला को बढावा देने को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस साथ ही सीएम ने इस मिटटी से से निर्मित चीजों को अधिक से अधिक बढ़ावा दिए जाने के निर्देश भी जारी किये है। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि, ”कुम्हार हस्तकला को राज्य में बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय में मिट्टी से बने गिलासों में चाय देने की शुरूआत की जाए।

शुक्र, 10 जून 2022 - 06:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Uttrakhand, CM, tea, Puskar Singh Dhami

Courtesy: Hindustan

Tea

फ़ोटो: Telegraph

विदेशी आयातकों ने अधिक कीटनाशक का हवाला दे भारत की चाय की खेप लौटाई

विदेशी आयातकों ने भारत की चाय की खेप को यह कहते हुए लौटा दिया है कि इसमें तय मात्रा से अधिक कीटनाशक हैं। इससे भारतीय निर्यातकों के लक्ष्य को धक्का लगा है। इस साल उनका लक्ष्य 30 करोड़ किलो चाय निर्यात करना है। भारतीय चाय निर्यातक संघ के अध्यक्ष अंशुमान कनोरिया ने यह जानकारी दी। गौरतलब है श्रीलंका में पैदा हुई परिस्थितियों के कारण वहां से चाय का निर्यात घट गया है जिसका लाभ भारत के व्यापारी उठाना चाह रहे हैं।

शुक्र, 03 जून 2022 - 07:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Export, tea, Pesticide, Import

Courtesy: Hindustan

tea

फोटो: Lybrate

हेल्दी चाय बनाने के लिए चीनी की जगर इस्तेमाल करें ये चीजें

चाय में चीनी डालकर पीने से वजन के साथ शुगर लेवल बढ़ता है। चाय को मीठा बनाने के लिए चीनी के कई विकल्पों को चुना जा सकता है। नेचुरल स्वीटनर के तौर पर चाय में शहद डाला जा सकता है। चाय बनने के बाद इसे मिलाएं। वेट लॉस करने वालों को चाय में गुड़ डालकर पीना चाहिए, जो कि एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।  खजूर सिरप को चाय में मिलाकर पीया जा सकता है।

सोम, 23 मई 2022 - 04:45 PM / by रितिका

Tags: tea, health care, Health Tips

Courtesy: ABP Live

Side effects of Tea and coffee

फ़ोटो: NDTV

चाय और कॉफ़ी का अधिक सेवन पहुंचा सकता है सेहत को नुक्सान

चाय और कॉफी में भरपूर मात्रा में कैफीन मौजूद होता है। यह एक ऐसा पदार्थ जो आपके मूड, मेटाबॉलिज्म, मानसिक और शारीरिक प्रदर्शन को बढ़ा सकता है। अध्ययनों के अनुसार कम मात्रा में इनका सेवन करने से यह सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाते है। लेकिन अगर आप अधिक मात्रा में इनका सेवन करते हैं तो इससे इससे चिंता और घबराहट, सोने में दिक्कत, पाचन सम्बंधित समस्याए, हाई ब्लड प्रेशर के साथ  इसकी लत भी लग सकती है।

रवि, 20 जून 2021 - 07:45 PM / by अजहर फारूक

Tags: tea, Coffee, Caffeine, addicts

Courtesy: Ndtv Hindi News

International Tea Day

फोटो: World Tea News

हर साल मई 21 को मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस, जानिए इसका इतिहास

हर वर्ष मई 21 का दिन अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने अर्थव्यवस्था के साथ-साथ लोगों के जीवन में भी चाय के महत्व को देखते हुए मई 21 को अतंर्राष्ट्रीय चाय दिवस घोषित किया था।  संयुक्त राष्ट्र के अनुसार दुनियाभर में पानी के बाद दूसरे नंबर का पेय पदार्थ चाय है। भारत और चीन में चाय संस्कृति का एक अंग है। मिलान में हुई अंतरराष्ट्रीय खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) की बैठक में भारत ने इस प्रस्ताव को पेश किया था। दिसंबर… read-more

शुक्र, 21 मई 2021 - 12:40 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: United Nations, India, China, tea

Courtesy: Brifly News Hindi

Revan shinde

फ़ोटो: Dainik Bhaskar

चाय की होम डिलीवरी करता है यह शख्स, एक महीने की कमाई जानकर चौंक जाएंगे आप

कोरोना महामारी के चलते सिक्योरटी गार्ड की नौकरी से हाथ धोने वाले रेवन शिंदे अब चाय बेचकर दुनिया के लिए मिसाल बन गए हैं। दरअसल महाराष्ट्र के सोलापुर के रहने वाले रेवन (28 वर्ष) ने पुणे में चाय की होम डिलीवरी सर्विस शुरू की है और रोज़ाना 1 हज़ार आर्डर के साथ वे महीने में करीब 2 लाख रुपए कमा रहे हैं। रेवन बताते है कि उन्होंने अब चाय डिलीवरी के लिए 5 और लड़के रख लिए हैं और सभी को चाय तैयार करने की ट्रेनिंग भी दी है।

सोम, 01 मार्च 2021 - 09:00 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Revan shinde, tea, home delivery, business, Coronavirus

Courtesy: Dainik Bhaskar