फ़ोटो: Mint
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय और मुख्यमंत्री आवास में मिट्टी के गिलास में मिलेगी चाय
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में हस्तकला को बढावा देने को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस साथ ही सीएम ने इस मिटटी से से निर्मित चीजों को अधिक से अधिक बढ़ावा दिए जाने के निर्देश भी जारी किये है। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि, ”कुम्हार हस्तकला को राज्य में बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय में मिट्टी से बने गिलासों में चाय देने की शुरूआत की जाए।
Tags: Uttrakhand, CM, tea, Puskar Singh Dhami
Courtesy: Hindustan
फ़ोटो: Telegraph
विदेशी आयातकों ने अधिक कीटनाशक का हवाला दे भारत की चाय की खेप लौटाई
विदेशी आयातकों ने भारत की चाय की खेप को यह कहते हुए लौटा दिया है कि इसमें तय मात्रा से अधिक कीटनाशक हैं। इससे भारतीय निर्यातकों के लक्ष्य को धक्का लगा है। इस साल उनका लक्ष्य 30 करोड़ किलो चाय निर्यात करना है। भारतीय चाय निर्यातक संघ के अध्यक्ष अंशुमान कनोरिया ने यह जानकारी दी। गौरतलब है श्रीलंका में पैदा हुई परिस्थितियों के कारण वहां से चाय का निर्यात घट गया है जिसका लाभ भारत के व्यापारी उठाना चाह रहे हैं।
Tags: Export, tea, Pesticide, Import
Courtesy: Hindustan
फोटो: Lybrate
हेल्दी चाय बनाने के लिए चीनी की जगर इस्तेमाल करें ये चीजें
चाय में चीनी डालकर पीने से वजन के साथ शुगर लेवल बढ़ता है। चाय को मीठा बनाने के लिए चीनी के कई विकल्पों को चुना जा सकता है। नेचुरल स्वीटनर के तौर पर चाय में शहद डाला जा सकता है। चाय बनने के बाद इसे मिलाएं। वेट लॉस करने वालों को चाय में गुड़ डालकर पीना चाहिए, जो कि एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। खजूर सिरप को चाय में मिलाकर पीया जा सकता है।
Tags: tea, health care, Health Tips
Courtesy: ABP Live
फ़ोटो: NDTV
चाय और कॉफ़ी का अधिक सेवन पहुंचा सकता है सेहत को नुक्सान
चाय और कॉफी में भरपूर मात्रा में कैफीन मौजूद होता है। यह एक ऐसा पदार्थ जो आपके मूड, मेटाबॉलिज्म, मानसिक और शारीरिक प्रदर्शन को बढ़ा सकता है। अध्ययनों के अनुसार कम मात्रा में इनका सेवन करने से यह सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाते है। लेकिन अगर आप अधिक मात्रा में इनका सेवन करते हैं तो इससे इससे चिंता और घबराहट, सोने में दिक्कत, पाचन सम्बंधित समस्याए, हाई ब्लड प्रेशर के साथ इसकी लत भी लग सकती है।
Tags: tea, Coffee, Caffeine, addicts
Courtesy: Ndtv Hindi News
फोटो: World Tea News
हर साल मई 21 को मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस, जानिए इसका इतिहास
हर वर्ष मई 21 का दिन अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने अर्थव्यवस्था के साथ-साथ लोगों के जीवन में भी चाय के महत्व को देखते हुए मई 21 को अतंर्राष्ट्रीय चाय दिवस घोषित किया था। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार दुनियाभर में पानी के बाद दूसरे नंबर का पेय पदार्थ चाय है। भारत और चीन में चाय संस्कृति का एक अंग है। मिलान में हुई अंतरराष्ट्रीय खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) की बैठक में भारत ने इस प्रस्ताव को पेश किया था। दिसंबर… read-more
Tags: United Nations, India, China, tea
Courtesy: Brifly News Hindi
फ़ोटो: Dainik Bhaskar
चाय की होम डिलीवरी करता है यह शख्स, एक महीने की कमाई जानकर चौंक जाएंगे आप
कोरोना महामारी के चलते सिक्योरटी गार्ड की नौकरी से हाथ धोने वाले रेवन शिंदे अब चाय बेचकर दुनिया के लिए मिसाल बन गए हैं। दरअसल महाराष्ट्र के सोलापुर के रहने वाले रेवन (28 वर्ष) ने पुणे में चाय की होम डिलीवरी सर्विस शुरू की है और रोज़ाना 1 हज़ार आर्डर के साथ वे महीने में करीब 2 लाख रुपए कमा रहे हैं। रेवन बताते है कि उन्होंने अब चाय डिलीवरी के लिए 5 और लड़के रख लिए हैं और सभी को चाय तैयार करने की ट्रेनिंग भी दी है।
Tags: Revan shinde, tea, home delivery, business, Coronavirus
Courtesy: Dainik Bhaskar