BCCI

फोटो: Latestly

एडिडास बनेगा भारतीय क्रिकेट टीम का नया किट स्पॉन्सर: रिपोर्ट

एडिडास भारतीय क्रिकेट टीम का नया किट प्रायोजक बनने के लिए तैयार है। प्रमुख खेल परिधान ब्रांड के पास भारतीय टीम किट प्रायोजन अधिकार होंगे, जो वर्तमान में केवल किरण क्लोदिंग लिमिटेड (केकेसीएल) के पास हैं, जो कि किलर जीन्स की मूल कंपनी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI एक किट स्पॉन्सर के रूप में एक ब्रांड रखना चाहता था, जिसकी स्पोर्ट्स में कुछ पृष्ठभूमि हो और किलर जीन्स मानदंडों को पूरा नहीं कर… read-more

बुध, 22 फ़रवरी 2023 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Adidas, replace, team, India, new kit sponsor

Courtesy: Janta Se Rishta

Lawn Ball

फोटो: Hindustan Times

भारतीय महिला टीम ने लॉन बॉल के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीता स्वर्ण पदक

भारतीय महिला टीम ने लॉन बॉल के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर इतिहास रच दिया है। उसने अफ्रीकी टीम को 17-10 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। यह राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में लॉन बॉल में भारत का पहला पदक है। देश को बर्मिंघम में चौथा स्वर्ण पदक मिला है। भारत ने लॉन बॉल में कोई मेडल नहीं जीता था 92 साल के इतिहास में यह पहली बार हुआ है।

मंगल, 02 अगस्त 2022 - 08:12 PM / by Pranjal Pandey

Tags: India, team, Lawn Ball, South Africa

Courtesy: Amar ujala

Shikar Dhwan

फोटो: India Today

जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, शिखर धवन होंगे कप्तान

जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। शिखर धवन को टीम का कप्तान बनाया गया है। टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी हिस्सा नहीं हैं जिन्हें आराम दिया गया है। तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी अरसे बाद टीम में लौटे हैं। शिखर धवन ने अपनी कप्तानी में हाल ही में भारत को एकदिवसीय सीरीज में वेस्टइंडीज पर 3-0 से जीत दिलाई।

शनि, 30 जुलाई 2022 - 09:09 PM / by Pranjal Pandey

Tags: India, team, Cricket, Zimbabwe, Shikhar Dhawan

Courtesy: Amar ujala

IPL 2021

फोटो: Patrika

IPL 2021: कर्फ्यू के दौरान रात 8 बजे के बाद भी प्रैक्टिस कर पाएंगे खिलाड़ी

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण राज्य सरकार ने अप्रैल 04 को पूरे महाराष्ट्र में रात 8 बजे से सुबह सात बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। महाराष्ट्र सरकार ने आईपीएल मैचों के लिए नाइट कर्फ्यू के दौरान आईपीएल टीमों को जैव सुरक्षित वातावरण का कड़ा पालन करते हुए रात 8 बजे के बाद भी प्रैक्टिस करने और टीमों को होटल तक जाने की अनुमति दे दी है। आईपीएल अप्रैल 9 से शुरू होगा जिसका पहला मैच चेन्नई में खेला जाएगा।

मंगल, 06 अप्रैल 2021 - 03:10 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Indian Premier League, 2021, team, Night Curfew, Covid-19 guidelines, IPL

Courtesy: India Tv