Hyrider

फ़ोटो: Cartoq

टोयोटा ने हालिया टीजर में अपकमिंग एसयूवी Hyrider की फ्रंट लुक को किया जारी

टोयोटा ने हालिया टीजर में अपकमिंग एसयूवी की फ्रंट लुक जारी किया है। कंपनी 1 जुलाई 2022 को अपनी बिल्कुल-नई अर्बन क्रूजर Hyryder एसयूवी का अनावरण करने के लिए तैयार है। Hyryder दो इंजन ऑप्शन के साथ आ सकता है, जिसमें 1.5 लीटर माइल्ड पेट्रोल हाइब्रिड, 1.5 स्ट्रोक हाइब्रिड पेट्रोल इंजन शामिल है। इन टीज़र तस्वीर को देखते हुए हम उम्मीद करते हैं कि Toyota Hyryder में एक बहुत ही एडवांस इंटीरियर होगा। 

मंगल, 28 जून 2022 - 08:10 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Toyota, Hyrider, Petrol, teaser, Look, Front

Courtesy: Jagran

Ola

फ़ोटो: 91mobile

ओेला ने अपनी इलेक्ट्रिक कार का टीजर किया जारी

ओेला इलेक्ट्रिक ई स्कूटर्स  के जल्द अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इसका पहला टीजर भी जारी कर दिया है। ओला इलेक्ट्रिक द्वारा जारी टीजर में नई ईवी का चेहरा देखने को मिला है जिसमें एलईडी डीआरएल दिखा है जो एक लाइटबार से जुड़ा हुआ है। इसके बीच में ओला का लोगो लगा हुआ है। ओला इलेक्ट्रिक सेडान का प्रोडेक्शन मई 2023 के आसपास शुरू होने की संभावना है।

सोम, 20 जून 2022 - 05:38 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Ola, electric, teaser, sedan, EV

Courtesy: Hindustan

Shoorveer

फ़ोटो: Hotstar

डिज़्नी+ होस्टर अपने आगामी एक्शन ड्रामा सीरीज शूरवीर को जल्द करेगा रिलीज, टीजर आउट

डिज़्नी+ होस्टर अपने आगामी हाई ऑक्टेन एक्शन ड्रामा हॉटस्टार स्पेशल्स के शूरवीर में अपने दर्शकों के लिए भारत के शीर्ष रक्षा बलों में से बेस्ट का 'द इलीट टास्क फोर्स' लेकर आया है। जगरनॉट प्रोडक्शंस और समर खान द्वारा निर्मित इस वेब सीरीज का निर्देशन कनिष्क वर्मा ने किया है। इस सीरीज में हवाई युद्ध, खुफिया एजेंसियों को धोखा देने के साथ-साथ हमारे सैन्य अधिकारियों के बीच के रिश्तों को दिखाया जाएगा। 

शुक्र, 17 जून 2022 - 06:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Disney Hotstar, shoorveer, release, teaser

Courtesy: Amar ujala

Jawan

फ़ोटो: Hindi Rush

शाहरुख खान ने 'जवान' का टीजर किया जारी, एक्शन पैक्ड अवतार में आएंगे नजर

शाहरुख खान की आने वाली फिल्म जवान का टीजर रिलीज कर दिया गया है। एटली द्वारा निर्देशित इस फिल्म की काफी समय से चर्चा थी। फिल्म से शाहरुख का लुक भी सामने आ गया है। वह एक्शन अवतार में दिखेंगे। जारी किए गए वीडियो में शाहरुख खान की भी झलक दिखाई गई है जिसमें वो एक्शन पैक्ड अवतार में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में आएगी। यह फ़िल्म जून 2, 2023 को रिलीज़ होगी।

शुक्र, 03 जून 2022 - 05:01 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Shahrukh Khan, Jawan, teaser, release

Courtesy: News18

Bramhastra

फ़ोटो: Aajtak

रिलीज हुआ रणबीर कपूर की आगामी फिल्म "ब्रह्मास्त्र" का टीजर

अभिनेता रणबीर कपूर की आगामी फिल्म "ब्रह्मास्त्र" का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें अभिनेत्री आलिया भट्ट,नागार्जुन अक्कीनेनी और मौनी रॉय भी नजर आ रहे है। फिल्म के टीजर को सोशल मीडिया पर काफी सराहना मिल रही है और लोग टीजर के वीएफएक्स को लेकर बहुत तारीफ कर रहे है। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट और ऑफिशियल ट्रेलर अभी तक सामने नहीं आई है।

मंगल, 31 मई 2022 - 05:45 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Bramhastra, Ranbir Kapoor, teaser

Courtesy: Live hindustan

Prithviraj

फोटो: India Times

जारी हुआ फिल्म 'पृथ्वीराज' के गाने 'मखमली' का टीज़र

अक्षय कुमार ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म पृथ्वीराज के नए गाने मखमली का टीजर अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। फिल्म के साथ मखमली का फुल ट्रैक 3 जून को रिलीज किया जाएगा। इस गाने को श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज से सजाया है। गाने का संगीत शंकर, एहसान और लॉय द्वारा रचित है। वरुण ग्रोवर ने गाने के बोल लिखे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर पृथ्वीराज चौहान और संयोगिता की… read-more

मंगल, 24 मई 2022 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Prithviraj, song, makhmali, teaser, Akshay Kumar

Courtesy: E 24 Bollywood

Nayanthara 02

फोटो: YouTube

लेडी सुपरस्टार नयनतारा 02 का टीजर हुआ रिलीज

साउथ इंडियन सिनेमा की लेडी सुपरस्टार कही जाने वाली नयनतारा की नई फिल्म 02 का सस्पेंस से भरपूर टीजर रिलीज हो गया है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली जी.एस. विक्नेश द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी काफी हटकर है। फिल्म की कहानी एक  बस एक्सीडेंट के इर्द गिर्द घूमती। टीजर के जरिए भी लोगों को बांधकर रखा गया है। 

सोम, 16 मई 2022 - 05:07 PM / by रितिका

Tags: teaser, teaser released, Disney+ Hotstar, Nayanthara

Courtesy: NDTV News

Scorpio

फ़ोटो: Motor Radar

Mahindra ने Scorpio का टीजर किया जारी, फ्रंट लुक भी किया आउट

महिंद्रा ने नई जनरेशन Scorpio एसयूवी का टीजर जारी किया है। नए वीडियो में स्कॉर्पियो के साइड प्रोफाइल के साथ फ्रंट लुक को भी साफ तौर पर देखा जा सकता है। नई महिंद्रा स्कॉर्पियो कंपनी के नए लोगो के साथ आएगी, जिसे महिंद्रा एक्सयूवी700 में पहली बार देखा गया था। नई स्कॉर्पियो का अगले महीने जून में अनावरण किया जाएगा और जुलाई में इसे लॉन्च किया जा सकता है। 

गुरु, 12 मई 2022 - 07:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Scorpio, Mahindra, Launch, teaser

Courtesy: News18

Ashram

फ़ोटो: Zee News

बाबी देओल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया आश्रम 3 का टीजर वीडियो

एमएक्स प्लेयर की लोकप्रिय और चर्चित वेबसीरीज आश्रम का तीसरा सीजन जल्द आने वाला है। बॉबी देओल ने इंस्टाग्राम पर तीसरे सीजन की घोषणा कर दी है। बॉबी देओल ने इंस्टाग्राम पर एक टीजर वीडियो शेयर किया है जिसमें 3 लिखा नजर आता है और बैकग्राउंड म्यूजिक में आश्रम का म्यूजिक सुनाई देता है। इस वीडियो को हजारों बार देखा जा चुका है।

गुरु, 12 मई 2022 - 06:01 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Ashram, OTT, MX player, teaser

Courtesy: Amar ujala

Avatar

फ़ोटो: Comic Book

अवतार: द वे ऑफ वॉटर का टीजर ट्रेलर लॉन्च, दमदार वीएफएक्स से भरपूर है ट्रेलर

अवतार: द वे ऑफ वॉटर का टीजर ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में सैम वर्दिंगटन, नावी जेक सुली और जोई सल्डाना, नेतिरी के किरदार में एक बार फिर नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 16 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। बता दें, इस फिल्म के पहले पार्ट को देखने के बाद से ही फिल्म 'अवतार 2 के लिए फैंस लंबे समय से इस फिल्म के रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहें हैं।

मंगल, 10 मई 2022 - 03:52 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Avtar, VFX, teaser, trailer

Courtesy: Amar ujala