फोटो: Autocar India
अगस्त 14 को लॉन्च होगी महिंद्रा XUV700
महिंद्रा XUV700 को अगस्त 14 को लॉन्च किया जाएगा। बाजार में महिंद्रा की XUV700 अलकाजार और टाटा सफारी जैसी बेहतरीन गाड़ियों से टक्कर लेगी। इसे डीजल और पेट्रोल दोनों विकल्प में बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। इसी के साथ कंपनी ने अपना लोगो भी बदला है। XUV700 में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसा दमदार फीचर दिया गया है। इस गाड़ी की कीमत 14 लाख से ऊपर होने की संभावना है।
Tags: Tech Mahindra, Mahindra&Mahindra Ltd., Mahindra XUV700, Mahindra, SUVs
Courtesy: Aaj Tak News
फोटो: Justdial
Mahindra कंपनी ने लॉन्च किया स्कॉर्पियो का सबसे सस्ता और नया वैरिएंट
वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने भारत में अपना एक नया और सबसे सस्ता वैरिएंट S3+ लॉन्च कर दिया है। इस वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 11.67 लाख रुपए तय की गई है। इस स्कार्पियो वैरिएंट को अलग सीटिंग ऑप्शन 7, 8 और 9 सीटर में खरीद सकेंगे। स्कॉर्पियो S3+ के बेस वैरिएंट में 2.2 लीटर डीजल इंजन दिया गया है, ब्लैक ग्रिल, साइड क्लैडिंग, पावर आउटलेट् एवं 17 इंच स्टील व्हील के साथ पेश किया गया है।
Tags: Mahindra, Scorpio, Scorpio S3+, Tech Mahindra
Courtesy: Dainik Bhaskar