OnePlus 10 Pro

फोटो: NotebookCheck

जल्द लॉन्च होगा OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन, कैमरा में होगा खास फीचर

OnePlus 9 Pro के कामयाब होने के बाद OnePlus बहुत जल्द OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। इसको लेकर कुछ लीक्स सामने आए हैं। इसकी मेन हाइलाइट इसका कैमरा होने वाला है। इसमें 48MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। यह 6.7-इंच कर्व्ड एलटीपीओ 2K एमोलेड डिस्प्ले के साथ आ सकता है। जो 120Hz के हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। हालांकि OnePlus की ओर से अभी इसकी पुष्टि नही हुई है।

शुक्र, 17 दिसम्बर 2021 - 01:15 PM / by अजहर फारूक

Tags: oneplus, oneplus 10 pro, India, Technology

Courtesy: Zee News Hindi

Asus Chromebook CX1101

फोटो: Firstpost

भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX1101लैपटॉप

भारत में Asus Chromebook CX1101 लैपटॉप को लॉन्च कर दिया गया है। इसकी कीमत 19,999 रुपए रखी गई है। इस लैपटॉप में चार जीबी रैम और और 64 जीबी का स्टोरेज दिया गया है। दिसंबर 15 से इसे फ्लिपकार्ट पर खरीदा जा सकेगा। इसमें Intel Celeron N4020 डुअल कोर-प्रोसेसर, एचडी कैमरा, स्टीरियो लाउड स्पीकर दिया गया है। दिसंबर 15 से दिसंबर 21 तक इनट्रोडक्ट्री ऑफर के तहत 18,990 इसे रुपए में बेंचा जाएगा। 

मंगल, 14 दिसम्बर 2021 - 07:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Asus Chromebook CX1101, Asus, new launch, Technology

Courtesy: Aaj Tak News

Space Station

फोटो: Firstpost

साल 2030 तक होगा भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन: जितेंद्र सिंह

भारत 2030 तक खुद का अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की योजना पर काम कर रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने दिसंबर 9 को राज्यसभा में एक पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2022 के अंत तक दो मानव रहित गगनयानों को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि इसरो लगातार इस मिशन पर काम कर रहा है हालांकि कोरोना के कारण कई मिशन में देरी हुई है। 

शुक्र, 10 दिसम्बर 2021 - 08:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Space Station, ISRO, Technology, Science

Courtesy: Zee News Hindi

LinkedIn

फोटो: The Verge

हिन्दी में लॉन्च हुआ LinkedIn, कई यूजर्स को मिलेगा लाभ

LinkedIn ने भारतीय यूजर्स के लिए हिंदी वर्जन लॉन्च कर उन्हें एक बड़ा तोहफा दिया है। इससे नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। इससे नौकरी ढूँढने में करीब 60 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा। हालांकि अभी तक इसके हिन्दी वर्ज़न का सिर्फ पहला फेज ही रोलआउट हुआ है। LinkedIn अब तक कुल 25 भाषाओं में उपलब्ध है। इस अवसर पर कंपनी ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य भाषाओं को दूर करने का है। 

गुरु, 02 दिसम्बर 2021 - 08:05 PM / by अमन शुक्ला

Tags: LinkedIn, Hindi user interface, Technology

Courtesy: India.com

Stem Cell Therapy

फोटो: News Medical

Stem Cell Therapy की मदद से उगाए जा सकते हैं मानव शरीर के अंग

दुनिया भर का मेडिकल साइंस हर रोज़ कुछ ना कुछ नई तकनीक खोजने में लगा है। ऐसी ही एक तकनीक का नाम है Stem Cell Therapy। इस तकनीक के ज़रिये Stem Cell की मदद से मानव शरीर के खराब हुये अंग को लैब में दोबारा उगाया जा सकता है। यह Stem Cell बोन मैरो से लेकर अम्बिलिकल कॉर्ड तक फैली हुई होती हैं। इन्हें शरीर की बेसिक सेल्स भी कहा जाता है। 

सोम, 29 नवंबर 2021 - 03:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Stem cell therapy, Medical Science, Technology, India

Courtesy: Aajtak News

Xiaomi

फोटो: Gizchina

इस साल के अंत तक रिलीज हो सकता है Xiaomi का अपडेटेड वर्जन

Xiaomi इस वर्ष के अंत तक MIUI का लेटेस्ट वर्जन MIUI 13 रिलीज कर सकती है। नए अपडेट के साथ यूजर्स को कई सारे नए फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। इसके तहत MI 11, MI11 Pro, MI 11 Ultra, MI 11 Lite, MI 10S, Redmi K40, K40Pro और K40+ को अपडेट किया जा सकेगा। इसमें सबसे बड़ा अपडेट Xiaomi के किसी भी फोन में 3GB तक वर्चुअल रैम बढ़ जाएगी। यूजर्स जल्द ही अपडेटेड वर्जन के इंतजार में है।

सोम, 22 नवंबर 2021 - 06:30 PM / by अमित व्यास

Tags: Xiaomi India, xiaomi software update, Mi India, Technology

Courtesy: Amar Ujala News

Redmi Note 11T 5G

फोटो: Money Control

देश में जल्द लॉन्च हो सकता है रेडमी का 5जी स्मार्टफोन

रेडमी का नया स्मार्टफोन Redmi Note 11T 5G को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को नवंबर 30 को लॉन्च किए जाने की संभावना है। इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है। इसमें 5000 एमएएच की बैटरी और 33W का चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फिलहाल इसकी कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं आई है। कंपनी ने भी अभी इसके लॉन्च की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।  

सोम, 15 नवंबर 2021 - 12:01 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Redmi, Smartphones, new launch, Technology

Courtesy: Zee News Hindi

Lava Agni 5G

फोटो: My Smart Price

भारत में लॉन्च हुआ लावा अग्नि 5जी स्मार्टफोन

भारत में लावा अग्नि 5जी स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और और एक डुअल एलईडी फ़्लैश भी दिया गया है। इसकी स्क्रीन को गोरिल्ला ग्लास 3 की सुरक्षा दी गई है। लावा अग्नि 5जी किसी भी भारतीय ब्रांड का पहला 5जी स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन की बिक्री नवंबर 11 से शुरू होगी। 

मंगल, 09 नवंबर 2021 - 03:15 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Lava Agni 5G, Smartphones, new launch, Technology

Courtesy: Zee News Hindi

Lava Agni 5G

फोटो: 91Mobiles

नवंबर 9 को लॉन्च होगा Lava Agni 5G स्मार्टफोन

दुनिया भर की तमाम स्मार्टफोन कंपनियां भारत मे अपने 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं। ऐसे में अब भारतीय स्मार्टफोन कंपनी Lava भी अपने 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर चुका है। Lava इसे Agni 5G के नाम से नवंबर 9 को लॉन्च करेगा। इसमें मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन में 64MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें 5000mah की बैटरी दी गई है। इसकी कीमत 19,999 रुपये हो सकती है।

सोम, 01 नवंबर 2021 - 10:40 AM / by अजहर फारूक

Tags: Lava, agni 5G, Smartphones, Technology

Courtesy: Amar Ujala News

iPhone 13 Pro

फोटो: Tech Gup

मात्र 15 सेकेंड में हैक हुआ आईफोन 13 प्रो

दुनिया के जाने-माने ब्रांड Apple के आईफोन 13 प्रो को मात्र 15 सेकेंड में हैक कर लिया गया। हैकर ने इस पूरी घटना को सबके सामने लाइव रूप से अंजाम दिया। कुनमुन लैब के सीईओ ने यह कारनामा कर के दिखाया है। हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है, जब आईफोन को हैक किया गया हो। हैकिंग टिम अब जल्द ही Apple को पूरा विवरण भेजेगी जिससे इस खामी को दूर किया जा सके। 

बुध, 20 अक्टूबर 2021 - 06:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Iphone 13 Pro, Apple, Hacked, Technology

Courtesy: Zee News Hindi