Teeth

फ़ोटो: Patrika

लाओस में मिला 1,30,000 साल पुरानी एक डेनीसोवंस युवती का दांत

दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस में शोधकर्ताओं को 1,30,000 साल पुराना दांत मिला है जो एक युवती का है। शोधकर्ताओं का मानना है कि यह युवती एक डेनिसोवंस थी। पुरातत्‍वविदों का कहना है कि यह दांत कोबरा गुफा में मिला है जो लाओस की राजधानी वियेंटाइन से 260 किमी दूर है। इस जगह पर साल 2018 में खुदाई शुरू हुई थी। यह शोध नेचर जर्नल में प्रकाशित हुआ है और अनुमान है कि यह दांत 1,31,000 से लेकर 1,64,000 साल पुराना है।

गुरु, 19 मई 2022 - 07:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: laos, Human, Teeth, denisovans

Courtesy: Navbharat Times

Teeth

फोटो: Artistic Dental

दांतों की कैविटी दूर करने के लिए इन फूड आइटम्स का सेवन करना है जरुरी

दांतों की कैविटी दूर करने के लिए कुछ खास फूड आइटम्स जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स, चॉकलेट आदि खाया जा सकता है। कैल्शियम युक्त डेयरी प्रोडक्ट्स से दांतों को मजबूती मिलती है। ये दांतों की एनामेल को सुरक्षा देते हैं। वहीं चॉकलेट का एक टुकड़ा खाने से लाभ होता है क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल प्रापर्टी होती है। दांतों की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए चीनी, कॉफी, खट्टी चीजें और शराब से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

शनि, 07 मई 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Teeth, oral care, Dental Health

Courtesy: Zee News

Benefits Of Sweet Potato

फोटो: Wikimedia

दांतों और हड्डियों को मज़बूत बनाने के लिए सर्दियों में रोज़ाना करें शकरकंद का सेवन

शकरकंद में सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल की बहुत कम मात्रा मौजूद होती है, साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन और लवण पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए फायदेमंद है। शकरकंद में भरपूर मात्रा में विटामिन डी मौजूद होता है जो दांतों, हड्ड‍ियों, त्वचा और नसों की ग्रोथ व मजबूती प्रदान करता है। शकरकंद में कैरोटीनॉयड की अच्छी मात्रा पायी जाती है, रोज़ाना इसका सेवन करने से शुगर लेवल कण्ट्रोल में रहता है।

मंगल, 08 फ़रवरी 2022 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: swaeet potato, SUGAR LEVEL, Teeth

Courtesy: Newstrack

Ants Teeths

फोटो: The Guardian

चींटी के दांतों पर होती है जिंक एटम की परत, स्टडी में हुआ खुलासा

वाशिंगटन स्थित पैसिफिक नॉर्थवेस्ट लैबोरेटरी के वैज्ञानिकों ने एटम प्रोब टोमोग्राफी तकनीक की मदद से चींटी के दांतों पर एक अध्ययन किया है। इसके मुताबिक चींटी के दांतो पर जिंक एटम की एक परत होती है, जिसकी वजह से उसके दांत बहुत तेज़ और मजबूत रहते हैं। यह परत चींटी के दांतों पर इस तरह चढ़ी होती है जैसे ब्लेड के किनारों पर हीरे की बुरादे की परत होती है। इस परत की जानकारी वैज्ञानिकों को पहली बार हुई है।

शनि, 20 नवंबर 2021 - 02:10 PM / by अजहर फारूक

Tags: Teeth, zink atom, Ant, Sharp

Courtesy: Aajtak News

Pacific Lingcod

फोटो: Times Now

555 दांतों वाली मछली, टूटते हैं हर दिन 20 दांत

समुद्र में रहने वाले अजीबोगरीब जीवों के बीच एक ऐसी मछली है जिसका नाम पैसिफिक लिंगकॉड है। ये मछली दुनिया की सबसे ज़्यादा दांतो वाली जीव है। इसके मुंह मे 555 दांत होते हैं। हर दिन इसके 20 दांत टूटते हैं, और 20 निकलते हैं। पैसिफिक लिंगकॉड 20 इंच लंबी होती है। यह उत्तरी प्रशांत महासागर में पाई जाती है। यह अकेली ऐसी ज़िंदा मछली है, जिसके दांतो को मृत मछलियों के जीवाश्म के साथ रखा गया है।

गुरु, 18 नवंबर 2021 - 02:05 PM / by अजहर फारूक

Tags: Fish, Teeth, pacific Lingcod, fossil fuel

Courtesy: Aajtak News

white Teeth

Scitech Daily

इन तरीकों से रखें अपने दातों का बेहतर ख्याल

दांतों को सुंदर और स्वस्थ बनाए रखने के लिए कई तरह फूड्स खाते समय सतर्क रहना चाहिए। नींबू, संतरा, कच्चा आम और करौंदा आदि जैसे फलों में साइट्रिक एसिड होता है जो दांतों को नुकसान पहुंचाता है लिहाजा ऐसे फलों को खाने की जगह इनका रस निकाल कर पियें।  कैंडी खाने से भी दांतों को नुकसान पहुंचता है। यह स्टिकी होती है और दांतों में अटक कर उसे सड़ा देती है। इनके अलावा सोडा ड्रिंक्स, आइस और ड्राई फ्रूट्स भी दांतों के लिए हानिकारक होते हैं।

शनि, 10 अप्रैल 2021 - 01:33 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Teeth, Health Tips, Diet Plan, Health News

Courtesy: News18

Crooked Teeth

फोटो: Fuller Dental

इन तरीकों से रखें टेढ़े-मेढ़े दांतों का ध्यान

दांतो को साफ और सेहतमंद रखना बेहद जरूरी है। जिन लोगों के दांत टेढ़े-मेढ़े होते हैं उन्हें कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। अगर आपके भी दांत टेढ़े-मेढ़े हैं तो आपको ब्रेड और आलू के चिप्स नही खाने चाहिए क्योंकि यह दांतो से चिपक जाते हैं और कुल्ले से भी नही निकलते जिस कारण कैविटी और बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं। ऐसा होने पर दांतो में दर्द और झनझनाहट हो सकती है। जितना हो सके सोडा या कार्बोनेटेड ड्रिंक से दूर रहें यह आपके दांतों को कमजोर बना देतें… read-more

सोम, 22 मार्च 2021 - 07:10 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Health Tips, teeth pain, Teeth, daily routine

Courtesy: Jagran News