Prashant Kishore and tejasvi yadav

फ़ोटो: Amar ujala

प्रशांत किशोर ने तेजस्वी को बताया 9वी फेल, बोले - पिता लालू यादव की वजह से बने डिप्टी सीएम

बिहार में अपनी जनसुराज यात्रा निकाल रहे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने राजद नेता व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। परिवारवाद का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा -" लालू जी का लड़का नौवीं पास है और वो बन रहा है मुख्यमंत्री। आपका लड़का नौवीं पास रहे तो उसको चपरासी की भी नौकरी मिलती है क्या।" उन्होंने यह भी कहा कि तेजस्वी को अपने सभी पद काबिलियत से नहीं,बल्कि पिता लालू यादव की वजह से मिले है।

रवि, 09 अक्टूबर 2022 - 09:40 AM / by आकाश तिवारी

Tags: tejasvi yadav, Prashant kishore, Lalu Yadav, Bihar

Courtesy: Indiatv

Sudhakar singh

फोटो: AajTak News

बिहार में मंत्री सुधाकर सिंह ने तेजस्वी यादव को सौंपा इस्तीफा

बिहार में आरजेडी कोटे से कैबिनेट में शामिल हुए मंत्री सुधाकर सिंह ने मंत्रिपद से इस्तीफा दे दिया है। वो राज्य में कृषि मंत्री थे। वहीं उनके इस्तीफा देने की पुष्टि बिहार आरजेडी अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भी की है। बता दें कि सुधाकर सिंह जगदानंद के बेटे हैं। बिहार की गठबंधन की सरकार में ये दूसरा इस्तीफा है, जबकि सरकार का गठन हुए अभी दो महीने का समय भी नहीं बीता है।

रवि, 02 अक्टूबर 2022 - 02:30 PM / by रितिका

Tags: Bihar, Nitish Kumar, tejasvi yadav, sudhakar singh

Courtesy: ABP Live

Amit Shah and tejasvi yadav

फ़ोटो: Aajtak

पूर्णिया में शाह की रैली को तेजस्वी ने बताया कॉमेडी सर्कस

बिहार के पूर्णिया में हुई अमित शाह की रैली को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने जमकर निशाना साधते हुए इसे कॉमेडी सर्कस करार दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि अमित शाह रैली को संबोधित कर रहे थे, तो ऐसा लगा कि पूर्णिया में एक कॉमेडी सर्कस चल रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार जंगल राज के मुद्दे पर अमित शाह बिहार के लोगों को बेवकूफ बना रहे है।

शनि, 24 सितंबर 2022 - 01:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Amit Shah, tejasvi yadav, Bihar, Rally

Courtesy: Indiatv

Tejasvi yadav

फ़ोटो: Aajtak

तेजस्वी ने 60 दिनों में अस्पताल की हालत सुधारने का दिया अल्टीमेटम: बिहार

सितंबर 6 की रात पटना के कई अस्पतालों के औचक निरीक्षण के बाद तेजस्वी यादव ने अस्पताल प्रबंधनों को अल्टीमेटम दिया है। राज्य के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएम तेजस्वी ने कहा कि 60 दिनों में सफाई, दवाई, सुनवाई और कारवाई सुनिश्चित की जाए। इस समीक्षा बैठक में शीर्ष अधिकारी समेत सभी जिलों के सिविल सर्जन, बिहार के सभी मेडिकल कॉलेजों के मेडिकल सुपरिटेंडेंट और डीपीएम उपस्थित रहे।

गुरु, 08 सितंबर 2022 - 06:45 PM / by आकाश तिवारी

Tags: tejasvi yadav, Hospitals, health care, Bihar

Courtesy: Indiatv

Tejasvi yadav

फ़ोटो: Aajtak

पटना के मेडिकल कॉलेज पहुंचे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, किया औचक निरीक्षण

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सितंबर 7 की तड़के सुबह राजधानी पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंच गए है। इस औचक निरीक्षण में डिप्टी सीएम ने हॉस्पिटल प्रबंधन पर बदइंतजामी को लेकर फटकार भी लगाई है और अन्य व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया है। वहीं, अस्पताल में मौजूद लोगों ने डिप्टी सीएम से प्रबंधन के खिलाफ शिकायत की है जिसके मद्देनजर अब तेजस्वी ने स्वास्थ्य विभाग के सभी बड़े अधिकारियों की बैठक बुलाई है।

बुध, 07 सितंबर 2022 - 12:10 PM / by आकाश तिवारी

Tags: tejasvi yadav, Pmch, Visit, Patna

Courtesy: NDTV

Nitish kumar and tejasvi yadav

फ़ोटो: Ndtv

गृह विभाग भी संभालेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तेजस्वी को मिला स्वास्थ विभाग

बिहार में महागठबंधन की सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ में ही अब गृह मंत्रालय रहेगा। वहीं, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को स्वास्थ विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तेज प्रताप यादव को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री बनाया गया है। इस मंत्रिमंडल विस्तार में राजद के 16, जदयू के 11, कांग्रेस के दो तथा एक निर्दलीय सहित कुल 31 विधायकों ने अलग अलग विभागों के मंत्री पद की शपथ ली है। 

मंगल, 16 अगस्त 2022 - 06:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Nitish Kumar, Bihar Government, Bihar Cabinet, tejasvi yadav

Courtesy: Punjab kesari

Tejasvi yadav

फ़ोटो: The New Indian Express

तेजस्वी यादव और मीसा भारती पर लगा 5 करोड़ रूपये ठगने का आरोप

राजद विधायक तेजस्वी यादव और राज्यसभा सदस्य मीसा भारती समेत छह नेताओं पर लोकसभा चुनाव में टिकट के नाम पर पांच करोड़ रुपये ठगने का आरोप लगा है। पटना सिविल कोर्ट ने भी इनके ऊपर एफआइआर दर्ज करने का आदेश दिया है। बता दें, कांग्रेस नेता व अधिवक्ता संजीव कुमार सिंह के मुताबिक़ उन्हें आश्वासन दिया गया था कि लोकसभा चुनाव का टिकट उन्हें ही दिया जाएगा, लेकिन पांच करोड़ रुपये लेने के बाद भी उन्हें टिकट नहीं दिया गया ।

रवि, 19 सितंबर 2021 - 12:40 PM / by अदनान फैसल

Tags: tejasvi yadav, Bihar Politics, FIR Cheating

Courtesy: Jagran News

Tejasvi Yadav

फोटो: The Wire

महंगाई को लेकर तेजस्वी यादव ने खोला केंद्र के खिलाफ मोर्चा

देश में बढ़ती महंगाई को लेकर राजद प्रमुख तेजस्वी यादव ने केंद्र के खिलाफ जुलाई 18 और 19 को विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। तेजस्वी यादव ने कहा कि, ''महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है, लोग भूखे मर रहे हैं, पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन बीजेपी नेता खामोश हैं। आज से हम बिहार के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं।" तेजस्वी यादव ने कहा कि विरोध कल भी जारी रहेगा।

रवि, 18 जुलाई 2021 - 03:25 PM / by सपना सिन्हा

Tags: tejasvi yadav, Protests, Petrol

Courtesy: Newstrack Live

tejaswi yadav and covid centre

फोटो: Times Now Hindi

तेजस्वी यादव ने कोविड केयर सेंटर में तब्दील किया अपना सरकारी आवास

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने अपने सरकारी आवास को कोविड सेंटर में तब्दील कर दिया है। उन्होंने अपने निजी कोष से बेड औऱ ऑक्सीजन की व्यवस्था की है। यहां मरीजों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था भी मुफ्त रहेगी। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि, ज़रूरत पड़ने पर इसे विस्तारित भी किया जा सकता है। इस संबंध में तेजस्वी ने बिहार सरकार को पत्र लिख इसे अपनाने का अनुरोध… read-more

गुरु, 20 मई 2021 - 03:08 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: tejasvi yadav, RJD, Bihar, Bihar Government

Courtesy: Navbharat Times

Tejasvi Yadav

फ़ोटो: india.com

बिहार: नीतीश सरकार के खिलाफ़ प्रदर्शन करने पर पुलिस हिरासत में तेजस्वी यादव

बिहार के राज्यसदन में नेता प्रतिपक्ष व राजद के दिग्गज नेता तेजस्वी यादव को सरकार के खिलाफ़ प्रदर्शन करने के चलते हिरासत में लिया गया है। तेजस्वी यादव के साथ-साथ उनके बड़े भाई तेजप्रताप को भी हिरासत में लिया गया है, जिसका राजद कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध किया है। गौरतलब है कि तेजस्वी यादव ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं संग मार्च 23 के दिन नए पुलिस कानून, शिक्षा, रोजगार, बिगड़ती कानून व्यवस्था व अन्य मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव किया था।

बुध, 24 मार्च 2021 - 09:44 AM / by आकाश तिवारी

Tags: tejasvi yadav, RJD, Bihar, JDU

Courtesy: Outlook Hindi News