Bihar Government

फोटो: TV9 Bharatvarsh

बिहार में अगस्त 16 को कैबिनेट विस्तार संभव

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार का कैबिनेट विस्तार अगस्त 16 को किया जा सकता है। नई सरकार में मंत्रीपद के बंटवारे पर तेजस्वी और नीतीश में सहमति बन गई है, जिसके बाद कैबिनेट विस्तार होगा। हाल ही में तेजस्वी यादव दिल्ली गए थे जहां उन्होंने सहयोगी दलों से मुलाकात की और सहमति बनाकर नीतीश से बात की है। तेजस्वी ने भी कहा कि मंत्रिपद को लेकर उम्मीदवारों का चयन और फैसला हो गया है।

मंगल, 16 अगस्त 2022 - 09:30 AM / by रितिका

Tags: Nitish Kumar, Bihar Government, Tejaswi Yadav

Courtesy: AajTak

Nitish and Tejaswi

फोटो: Social Newz XYZ

नीतीश और तेजस्वी ने बिहार में पेश किया सरकार बनाने का दावा

बिहार में अगस्त नौ को एनडीए के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के साथ महागठबंधन का दामन थामा है। अगस्त नौ को महागठबंधन की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुना गया है। तेजस्वी, नीतीश और ललन सिंह ने बिहार में राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा भी पेश किया है। नीतीश के पास कुल मिलाकर 164 विधायकों का समर्थन है।

मंगल, 09 अगस्त 2022 - 06:43 PM / by रितिका

Tags: JDU, Nitish Kumar, Tejaswi Yadav

Courtesy: ABP News

lalu and tejaswi

फोटो: News Day Express

लालू की अध्यक्षता में तेजस्वी यादव को मिली आरजेडी में बड़ी जिम्मेदारी

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव की उपस्थिति में मई 31 को 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास पर हुई बैठक में फैसला किया गया है कि तेजस्वी यादव नीतिगत फैसले लिया करेंगे। बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पारित हो गया है। इसकी जानकारी देते हुए पार्टी के नेता आलोक मेहता ने बताया कि तेजस्वी यादव प्रतिपक्ष के नेता है। उन्हें फैसले लेने के लिए अधिकृत किया गया है।

बुध, 01 जून 2022 - 03:00 PM / by रितिका

Tags: RJD, Lalu Prasad Yadav, Tejaswi Yadav, RJD Chief

Courtesy: News 18 Hindi