Indian President

फोटो: The Financial Express

75 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अगस्त 14 को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इसका प्रसारण शाम सात बजे से सभी ऑल इंडिया रेडियो नेटवर्क के साथ दूरदर्शन के चैनलों पर भी किया जाएगा। जानकारी के अनुसार शाम सात बजे दूरदर्शन पर प्रसारण पहले हिंदी में फिर अंग्रेजी भाषा में होगा। आकाशवाणी के क्षेत्रीय नेटवर्कों पर यह प्रसारण क्षेत्रीय भाषा में रात साढ़े नौ बजे प्रसारित होगा।

शनि, 14 अगस्त 2021 - 05:00 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: President of India, RamNath Kovind, Independence Day, Doordarshan, broadcast, Telecast, All India Radio

Courtesy: Jagran News

KBC

फोटो: DNA India

‘कौन बनेगा करोड़पति’ का पहला एपिसोड अगस्त में होगा टेलीकास्ट

'कौन बनेगा करोड़पति' के सीज़न-13 का पहला एपिसोड अगस्त 2021 में टेलीकास्ट होगा। इस सीजन को अमिताभ बच्चन ही होस्ट करते नज़र आएंगे। इस सीजन में 'ऑडियंस पोल' की जगह पर 'वीडियो अ फ्रेंड' लाइफलाइन का प्रयोग किया जाएगा। शो से जुड़े एक करीबी सूत्र के अनुसार, 'शो का रजिस्ट्रेशन प्रोसेस खत्म हो चुका है। जिन्होंने सही उत्तर दिए थे, उन्हें अब शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। मेकर्स शो अगस्त के आखरी हफ्ते में लॉन्च करना चाहते हैं।'

मंगल, 01 जून 2021 - 04:52 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: KBC, Amitabh Bachchan, Sony TV, Telecast

Courtesy: Bhaskar

Ramayana telecast

फोटो: Scroll

लाॅकडाउन में सकारत्मकता के लिए दोबोरा शुरु हुआ धारावाहिक 'रामायण'

टीवी के मशहूर प्रोग्राम रामानंद सागर के शो 'रामायण' प्रसारण दोबारा शुरु हो गया है। लोगों के समय को सकारात्मकता देने के लिए इसके प्रसारण का फैसला लिया गया है। ये धारावाहिक मई 7 से कलर्स पर प्रसारित हो रहा है, जिसको लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस शो को पहली बार 1987 में प्रसारित किया गया था और शो ने टीआरपी के सभी रिकार्ड तोड़ दिए थे। अरुण गोविल और दीपिका ने सीता- राम का किरदार निभाया था।

शनि, 08 मई 2021 - 09:00 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Ramayana, Positivity, Telecast, Lockdown

Courtesy: Amarujala News

Star bharat telecasting ramayan

फोटो: Patrika

टीवी पर एक बार फिर परिवार के साथ देख सकेंगे रामकथा

रामानंद सागर की 'रामायण' ने बीते साल कोरोना लॉकडाउन के दौरान TRP के रिकॉर्ड तोड़े थे, अब दर्शकों की मांग पर यह शो एक बार फिर प्रसारित होने जा रहा है। इसे स्टार भारत पर शाम 7:30 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। इस ऐतिहासिक पौराणिक धारावाहिक में राम, लक्ष्मण, और सीता की महत्वपूर्ण भूमिकाओं में अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया को देखा गया है जो भारतीय टेलीविजन के सबसे प्रतिष्ठित शो में से एक है।

बुध, 14 अप्रैल 2021 - 05:02 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Ramayana, Arun Govil, star bharat, Telecast, coronavirus lockdown

Courtesy: Amar Ujala