Heat Wave

फोटो: Latestly

आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर के लिए जारी की हीटवेव चेतावनी

IMD ने दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों के लिए आज (22 मई) के लिए हीट वेव चेतावनी जारी की है। राजधानी के कई हिस्सों में मई 21 को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया था। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने बुलेटिन में कहा कि दिल्ली में दिन के दौरान तेज हवाओं (25-35 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव की स्थिति के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की… read-more

सोम, 22 मई 2023 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: heatwave, delhi ncr, IMD, Temperature, weather forecast

Courtesy: India TV

Summer

फोटो: Agniban

आईएमडी ने दिल्ली के लिए की तापमान में वृद्धि की भविष्यवाणी, इन राज्यों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

IMD ने आज आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा और उत्तर पश्चिम भारत सहित दिल्ली के लिए तापमान में वृद्धि की भविष्यवाणी की है। आईएमडी के एक अधिकारी नरेश कुमार ने कहा कि "आने वाले दिनों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर पश्चिम भारत में तापमान में और वृद्धि होगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आएगी। पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया… read-more

रवि, 16 अप्रैल 2023 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: WEATHER, Temperature, orange alert, heatwave, IMD

Courtesy: India TV News

Summer

फोटो: One India

आईएमडी की पारा जल्द ही 40 डिग्री छूने की भविष्यवाणी: दिल्ली

दिल्ली में आने वाले सप्ताह में शहर के अलग-अलग स्थानों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ सकता है। IMD ने कम से कम एक सप्ताह के लिए शहर में शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD ने अप्रैल से जून तक उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान और सामान्य से अधिक गर्मी की लहर के दिनों की भविष्यवाणी की है। 

मंगल, 11 अप्रैल 2023 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: weather update, Delhi, Temperature, heat wave, India Meteorological Department

Courtesy: Hindustan Times

Rains

फोटो: India TV News

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह हुई रिमझिम बरसात, पारा गिरा

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आज सुबह बारिश और हवा के झोंकों से तापमान में गिरावट आई। राजधानी में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो सर्दी के मौसम की शुरुआत का संकेत है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और भारी बारिश की भविष्यवाणी की थी। दिल्ली और यूपी समेत कई राज्यों में 6 अक्टूबर से भारी बारिश… read-more

शुक्र, 07 अक्टूबर 2022 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: weather update, rain alert, Temperature, Delhi

Courtesy: India TV

Weather

फ़ोटो: Skymet Weather

लखनऊ में हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

लखनऊ में हल्की और तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ में 3.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में पांच डिग्री की गिरावट आई है। सुबह उमस के बीच 37 डिग्री के ऊपर तापमान था, लेकिन बारिश के बाद पारा 37 से लुढ़कर 32 डिग्री हो गया। वहीं मौसम विभाग बता रहा है कि यह क्षणिक है। मानसून की बौछारों और झमाझम बरसात के लिए अभी हफ्ते भर और इंतजार करना पड़ेगा।

सोम, 27 जून 2022 - 05:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Lucknow, rain, MONSOON, summer, Temperature

Courtesy: Hindustan

Delhi Corona Update

फोटो: Zee News

दिल्ली में रात भर हुई बारिश; भीषण गर्मी से काफी राहत

दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में जून 15 की रात भर बारिश हुई, जिससे प्रचंड गर्मी से राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार रात अपने पूर्वानुमान में कहा था कि उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली (बवाना) के कुछ स्थानों के आसपास और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। आईएमडी ने जून 20 तक बारिश को लेकर येलो अलर्टread-more

गुरु, 16 जून 2022 - 10:25 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, rain, thunderstorms, weather update, Temperature

Courtesy: News Nation

Weather Forecast

फोटो: Nrjs Club

Weather Update : दिल्ली में 46 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान, दो दिनों में राहत मिलने की उम्मीद

दिल्ली के कुछ हिस्सों में जून 13 को कई मौसम केंद्रों पर अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस और इससे अधिक रिकॉर्ड किया गया। आईएमडी के मुताबिक दो दिनों के बाद भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। आईएमडी ने जून 16 तक प्री-मानसून गतिविधि बढ़ने और अगले दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान सात-आठ डिग्री कम होने का अनुमान जताया है। इस साल दिल्ली में 26 दिनों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक दर्ज किया गया है। 

मंगल, 14 जून 2022 - 05:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: weather update, Delhi, Temperature, recorD

Courtesy: The News Ocean

Weather Forecast

फोटो: Webdunia

दिल्ली में अधिकतम 46.3 डिग्री, 3 दिनों तक लू चलने का अनुमान

दिल्ली के कई इलाकों जून 7 को लगातार पांचवें दिन भीषण लू चली। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ सप्ताहांत में कुछ राहत ला सकता है। दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के 11 मौसम केंद्रों में से पांच ने मंगलवार को लू दर्ज की।

बुध, 08 जून 2022 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: weather update, Delhi, heatwave, Temperature

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Delhi Weather Updates

फोटो: India TV News

दिल्ली मौसम अपडेट: बारिश ने दी लोगों को राहत

दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में मई चार को ओलावृष्टि हुई, जबकि छिटपुट इलाकों में बारिश ने गर्मी से कुछ राहत दी। रोहिणी, पीतमपुरा और पश्चिम विहार में लोगों ने दोपहर 2 बजे के आसपास बारिश और तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की सूचना दी। इससे पहले सुबह, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ धूल भरी आंधी, ओलावृष्टि की चेतावनी… read-more

गुरु, 05 मई 2022 - 09:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: rain, hailstorm, Thunderstorm, Temperature

Courtesy: Lokmat News

heat stroke

फोटो: MedStar Health

गर्मी के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट

बढ़ते तापमान के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को बीमारियों के संबंध में एडवाइजरी जारी की है। आने वाले दिनों में हीट वेव के अनुमान के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण मई एक को राज्यों को गर्मी से संबंधित बीमारियों पर राष्ट्रीय कार्य योजना' पर दिशा-निर्देशों का प्रसार करने के लिए कहा है। गर्मी की बीमारियों की पहचान के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों को अलर्ट रहना चाहिए। तरल पदार्थ, आइस पैक, ओआरएस की कमी ना होने के निर्देश दिए हैं।

सोम, 02 मई 2022 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: temperature rise, Temperature, Temperature Rising, Health Ministry

Courtesy: Zee News