air conditioner

फोटो: Modern Diplomacy

गर्मी के मौसम में बढ़ी एसी की मांग, रिकॉर्ड 17.5 एसी की हुई बिक्री

बढ़ती गर्मी के बीच अब एयरकंडीशनर की मांग में इजाफा हो रहा है। अप्रैल के महीने में 17.5 लाख एसी की बिक्री हुई है। इस वर्ष एसी की बिक्री का आंकड़ा 90 लाख के पार हो सकता है। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण एयरकंडीशनर की मांग में बढ़ोतरी हो रही है। माना जा रहा है कि कंपनियां आने वाले समय में एसी की मांग की पूर्ति करने में सक्षम नहीं होंगी। 

मंगल, 03 मई 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Air Conditioner, summer, temperature rise

Courtesy: NDTV News

heat stroke

फोटो: MedStar Health

गर्मी के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट

बढ़ते तापमान के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को बीमारियों के संबंध में एडवाइजरी जारी की है। आने वाले दिनों में हीट वेव के अनुमान के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण मई एक को राज्यों को गर्मी से संबंधित बीमारियों पर राष्ट्रीय कार्य योजना' पर दिशा-निर्देशों का प्रसार करने के लिए कहा है। गर्मी की बीमारियों की पहचान के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों को अलर्ट रहना चाहिए। तरल पदार्थ, आइस पैक, ओआरएस की कमी ना होने के निर्देश दिए हैं।

सोम, 02 मई 2022 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: temperature rise, Temperature, Temperature Rising, Health Ministry

Courtesy: Zee News

summer

फोटो: Aaj Ki Khabar

दिल्ली यूपी में पारे ने ढाया सितम, लगातार बढ़ रहा तापमान

देश की राजधानी दिल्ली में तापमान 46.4 डिग्री हो गया है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और राजस्थान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर चेतावनी दी है। उत्तर प्रदेश के बांदा में उच्च तापमान 47.4 डिग्री, प्रयागराज में 46.8 डिग्री, झांसी में 46.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं राजस्थान के गंगानगर में 46.4 डिग्री, मध्यप्रदेश के नऊगोंग में 46.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। देश में अबतक चार हीट वेव से स्पेल आ चुके हैं।

शनि, 30 अप्रैल 2022 - 05:45 PM / by रितिका

Tags: environment, summer, temperature rise

Courtesy: Aajtak News

Indian Agricultural Research Institute

फोटो: Indian Agricultural Research Institute

बढ़ते तापमान के बीच कृषि वैज्ञानिकों ने जारी की नई एडवाइजरी

नई दिल्ली के पूसा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि लू चलने के कारण किसानों को सब्जियों, सब्जियों की नर्सरी, फसलों और फलों के बगीचों में हल्की सिंचाई नियमित अंतराल में करनी चाहिए। तपती गर्मी और लू से फसल का बचाव करने के लिए अवरोधकों का उपयोग करना बेहद महत्वपूर्ण होता है। भंडार घर में स्वच्छता का ख्याल रखना भी महत्वपूर्ण है। गर्मी के मौसम में फसल को खास देखभाल की आवश्यकता होती है।

रवि, 03 अप्रैल 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Farmers, temperature rise, summer

Courtesy: tv9hindi

Summer

फोटो: India.com

गर्मी में टूटे सभी रिकॉर्ड, 40 डिग्री पहुंचा तापमान: दिल्ली

दिल्ली में मार्च 20 इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक पीतमपुरा में 39.9 डिग्री तापमान रहा। सफदरजंग और लोदी रोड में 38.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से सात डिग्री अधिक है। मार्च के महीने में ये अबतक गर्मी का सबसे अधिक रिकॉर्ड है। मौसम विभाग ने आगामी छह से सात दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहने का अनुमान लगाया है।

सोम, 21 मार्च 2022 - 02:01 PM / by रितिका

Tags: Delhi, summer, hot weather, temperature rise

Courtesy: AajTak News

rising temperature of earth

फोटो: WonderWorks

शोध: जलवायु परिवर्तन की वजह से जीव खो रहे अपनी प्रजनन क्षमता

यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल के एक अध्ययन के अनुसार जलवायु परिवर्तन की वजह से जीव अपनी प्रजनन क्षमता खो रहे हैं। बढ़ते तापमान की वजह से जीवों में नर बांझपन का असर बढ़ रहा है। यह अध्ययन नेचर क्लाइमेट चेंज में प्रकाशित हुआ है। रिसर्च के अनुसार 43 फ्रूट फ्लाई (ड्रोसोफिला) प्रजातियों में लगभग आधी प्रजातियों के नरों में बांझपन हो गया है। जलवायु परिवर्तन से होने वाली प्रजनन… read-more

गुरु, 27 मई 2021 - 04:20 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: global warming, temperature rise, Climate Change, Endangered Species

Courtesy: Down To Earth