Zee 5 to launch series on Tennis stars

फोटो : Times of India

महेश भूपति और लिएंडर पेस की जोड़ी पर बनेगी वेब सीरीज

टेनिस स्टार महेश भूपति और लिएंडर पेस की जोड़ी की कहानी पर 'ब्रेक पॉइंट' नामक वेब सीरीज बनाई जाएगी। दोनों की जोड़ी काफी चर्चित रही है। इस स्पोर्ट्स डॉक्यू ड्रामा को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर लॉन्च किया जाएगा। इसे अश्विनी अय्यर तिवारी और नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित किया गया है। दोनों पहली बार जी5 से जुड़ रहे है। सीरिज में दोनों खिलाड़ियों के बीच की शानदार पार्टनरशिप से लेकर इनके अलग होने तक के पहलू को दिखाया जाएगा।

गुरु, 08 जुलाई 2021 - 07:45 PM / by रितिका

Tags: Leander Paes, Mahesh Bhupathi, Zee5, TENNIS

Courtesy: Jagran News

Rafael Nadal

फोटो: GQ

विंबलडन और ओलंपिक से हटे स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल

स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने अपने शरीर को देखते हुए विंबलडन और ओलंपिक से हटने का फैसला किया है। राफेल नडाल ने एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी। बीस बार के ग्रैंडस्लैम विजेता राफेल नडाल ने इससे पहले फ्रेंच ओपन में हिस्सा लिया था, लेकिन सेमीफाइनल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार विंबलडन का आयोजन जून 28 से जुलाई 13 तक होगा, जबकि… read-more

शुक्र, 18 जून 2021 - 03:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Rafael Nadal, Wimbledon 2021, Olympics 2021, sports, TENNIS

Courtesy: India TV

Novak Jokovic

फोटो: THE GUARDIAN

फ्रेंच ओपन 2021 के फाइनल में नोवाक जोकोविच ने हासिल की जीत

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन 2021 के फाइनल में जीत हासिल की है। उन्होंने जून 13 को हुए फाइनल में स्टेफनोस को हराकर करियर का 19वा ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया। जोकोविच ने यह मुकाबला 6-7, 2-6, 6-3, 6-2, 6-4 से जीता है। नोवाक का यह दूसरा फ्रेंच ओपन खिताब है। वे 52 साल में दो-दो बार चारों ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन चुके हैं।

सोम, 14 जून 2021 - 10:22 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: TENNIS, Novak Djokovic, French Open 2021, winner

Courtesy: Jansatta

French Open

फोटो: TIMES OF INDIA

नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में नडाल को हराकर बनाया इतिहास

नोवाक जोकोविच ने जून 11 को सेमीफाइनल में चैंपियन राफेल नडाल को शिकस्त देकर फ्रेंच ओपन 2021 में इतिहास बना दिया है। जोकोविच 13 बार  फ्रेंच ओपन चैंपियन राफेल नडाल को सेमीफाइनल में हराने वाले प्रथम खिलाड़ी बन चुके हैं। जोकोविच ने नडाल को 3-6, 6-3, 7-6 (7/4), 6-2 से हराकर जीत हासिल की। जोकोविच और नडाल के बीच हुए रोमांचक सेमीफाइनल का दर्शकों ने भरपूर लुत्फ उठाया। 

शनि, 12 जून 2021 - 01:40 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: TENNIS, French Open 2021, Novak Djokovic, semifinal

Courtesy: Dainik Bhaskar

Roger Federer

फोटो: Sky Sports

फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में पहुँचे रोजर फेडरर

टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में अपने प्रतिद्वंदी डोमिनिक कोपफर को हराकर चौथे दौर में प्रवेश कर लिया है। इस जीत के साथ स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर ने 68वीं बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के चौथे दौर में प्रवेश करने का रिकॉर्ड बनाया है। दूसरे पायदान पर नोवाक जोकोविच (54) और तीसरे पर राफेल नडाल (50)  हैं। बीस बार ग्रैंडस्लैम विजेता रोजर फेडरर फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में नौवें रैंकिंग वाले मैटियो बेरेटनी का सामना करेंगे।

रवि, 06 जून 2021 - 03:45 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Roger Federer, French Open 2021, TENNIS, sports

Courtesy: Navbharat Times

Naomi Osaka

Indian Express

टेनिस स्टार नाओमी ओसाका ने फ्रेंच ओपन से वापस लिया नाम

स्टार टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने फ्रेंच ओपन से अपना नाम वापस ले लिया, उन्होंने अपने मानसिक स्वास्थ्य के कारण मीडिया से बात ना करने को लेकर ये फैसला लिया है। इससे पहले फ्रेंच ओपन के पहले दौर में जीत दर्ज करने के बाद नाओमी ओसामा प्रेस कांफ्रेंस में सम्मिलित नहीं हुई थीं। जिसके बाद उन पर 15000 डॉलर के जुर्माने के साथ आगे से ऐसा ना करने की हिदायत भी दी गई थी।

मंगल, 01 जून 2021 - 06:02 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Naomi Osaka, French Open 2021, TENNIS, sports

Courtesy: India TV

Naomi Osaka

फोटो: Yahoo Sport Australia

प्रेस कांफ्रेंस में शामिल ना होने पर नाओमी ओसाका पर लगा 15000 डॉलर का जुर्माना

जापान की टेनिस स्टार और दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला खिलाड़ी नाओमी ओसाका फ्रेंच ओपन में जीत के बाद अपने वादे के मुताबिक प्रेस कांफ्रेंस में शामिल नहीं हुईं I इसके बाद रेफरी ने उन पर 15000 डॉलर का जुर्माना लगाया और आगे से ऐसा ना करने की हिदायत भी दी I नाओमी ओसाका ने इससे पहले ही कहा था की वो फ्रेंच ओपन के दौरान मीडियकर्मियों से बात नहीं करेंगी I

सोम, 31 मई 2021 - 03:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: French Open 2021, Naomi Osaka, TENNIS, press conference, sports

Courtesy: zee News

Geneva open 2021

फोटो: The Guardian

एंदुजार ने 20 बार ग्रैन्ड स्लैम विजेता रह चुके फेडरर को जेनेवा ओपन में हराया

जिनेवा ओपन 2021 टेनिस टूर्नामेंट मे पाब्लो एंदुजार ने 20 बार ग्रैंड स्लैम चैम्पियन रह चुके रोजर फेडरर को 3 सेट में मात दे दी है। स्पेन के पाब्लो ने इस मैच में 6-4, 4-6, 6-4 से जीत हासिल की हैं। इस जीत के साथ एंदुजार ने क्ले कोर्ट पर अपने शानदार रिकॉर्ड को जारी रखा है। मई 30 से फ्रेंच ओपन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट होने वाला है। जेनेवा ओपन की शुरुआत में ही उनको हार का सामना करना पड़ा।

गुरु, 20 मई 2021 - 08:50 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Roger Federer, TENNIS, Geneva Open 2021, champions

Courtesy: Dainik Bhaskar

nadal v/s novac

फोटो: Tennis World USA

जोकोविच को हराकर नडाल बनें 10वीं बार इटैलियन ओपन चैम्पियन

स्पेन के राफेल नडाल ने इटैलियन ओपन के फाइनल में जोकोविच को हराकर रिकॉर्ड 10वीं बार इटैलियन ओपन जीत लिया है। नडाल ने यह मुकाबला 7-5, 1-6, 6-3 से अपने नाम कर लिया। अब दोनों की निगाहें मई 24 से शुरू होने वाले  फ्रेंच ओपन पर होंगी। टेनिस के इतिहास में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब राफेल नडाल और रोज़र फेडरर (20-20) के नाम है। इसके बाद जोकोविच के नाम 18 ग्रैंड स्लैम खिताब हैं।

सोम, 17 मई 2021 - 10:32 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: TENNIS, Rafael Nadal, Novak Djokovic, Roger Federer, Grand Slam Singles

Courtesy: Dainik Bhaskar

Novak Djokovic

फोटोः Tennis World USA

टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने इटालियन ओपन में की दमदार वापसी

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच US ओपन में डिसक्वालिफाई हो गए थे। अब जोकोविच ने इटालियन ओपन के दूसरे दौर में जीत कर शानदार वापसी की है। US ओपन के दौरान अनजाने में जोकोविच से एक महिला अधिकारी को चोट लग गयी थी, जिसके कारण उन्हें डिसक्वालिफाई कर दिया गया था। बुधवार को हुए मैच में जोकोविच ने इटली के सालवाटोर कारुसो को सीधे सेटो में 6-3, 6-2 से शिकस्त दी। इसी के साथ जोकोविच ने रेफरी और बाकी सभी के साथ काफी अच्छा बर्ताव भी किया।

read-more

गुरु, 17 सितंबर 2020 - 09:39 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Novak Djokovic, Italian Open, Salvatore Caruso, TENNIS

Courtesy: JAGRAN NEWS