Tibet

फ़ोटो: Organiser

विश्व शरणार्थी दिवस पर तिब्बतियों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तिब्बत को न भूलने का किया आग्रह

विश्व शरणार्थी दिवस पर तिब्बतियों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तिब्बत को न भूलने और चीन के अत्याचारों के खिलाफ सामूहिक रूप से उनका साथ देने का आग्रह किया। तिब्बत राइट्स कलेक्टिव की रिपोर्ट के मुताबिक, मानवाधिकार कार्यकर्ता और लेखक बेनेडिक्ट रोजर्स ने तिब्बत के चीनी दमन पर प्रकाश डाला। रोजर्स ने कहा कि उइगरों के नरसंहार के सबूतों, हांगकांग की स्वतंत्रता और स्वायत्तता की समाप्ति, सहित ताइवान मुद्दे पर विश्व समुदाय को ध्यान देने की जरूरत है। 

मंगल, 21 जून 2022 - 06:40 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Refugee, Tibet, China, Rogers

Courtesy: Jagran

Bullet Train

फोटो: Free Press Journal

अरुणांचल प्रदेश: सीमा से सटे शहर के पास चीन ने शुरू की बुलेट ट्रेन

चीन ने तिब्बत की प्रांतीय राजधानी ल्हासा और भारत के अरुणाचल प्रदेश की सीमा से सटे शहर न्यिंगची के बीच इलेक्ट्रिक बुलेट ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है। यह तिब्बत में चीन की पहली बुलेट ट्रेन है। जून 25 को इस फक्सिंग बुलेट ट्रेन का आधिकारिक रूप से संचालन शुरू कर दिया गया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि चीन की इस ट्रेन से भारत के लिए अरुणाचल प्रदेश में चुनौती बढ़ गई है।

शुक्र, 25 जून 2021 - 06:27 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: bullet train, Tibet, China, Arunachal Pradesh

Courtesy: Aajtak News

Penpa Tsering

फोटो: Outlook India

पेंपा सेंरिंग बनेंगे तिब्बत के नए प्रधानमंत्री

तिब्बत में प्रधानमंत्री पद के लिए हुए ऑनलाइन चुनाव में दलाई लामा के करीबी पेंपा सेरिंग ने जीत दर्ज हासिल की है। तिब्बत सरकार के चुनाव आयोग के आयुक्त वांगडु सेरिंग पेसर ने चुनावी नतीजों की घोषणा की, जिसमें पेंपा सेरिंग ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 5441 वोटों से हरा दिया। इस ऑनलाइन चुनाव में विभिन्न देशों में रह रहे तिब्बती लोंगो ने अपने वोट दिए। सेरिंग करीब 20 वर्षों से निर्वासित तिब्बत सरकार में कई पदों पर काम कर रहे हैं।

शनि, 15 मई 2021 - 05:55 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Tibet, PM Tibet, Penpa Tsering, Lobsang Sangay

Courtesy: Amarujala News