Farmer protest

फोटो: The Indian Express

कोरोना महामारी के बीच दिल्ली पहुंचेंगे 20 हजार किसान

भारतीय किसान यूनियन द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक बठिंडा-डाबवली, खनौरी-जींद और सर्दुलगढ़-फतेहाबाद बॉर्डरों से बसों, वैन और ट्रैक्टरों में भरकर करीब 1650 गांवों के 20 हजार किसान जिसमें अधिकतम महिलाएं शामिल होंगी टिकरी बॉर्डर पहुंचने वाले हैं। इसमें खनौरी-जींद सीमा से चलने वाले किसानों की अगुवाई संगठन के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उग्रहन और महासचिव सुखदेव सिंह कोकरीकलन करेंगे। बता दें, दिल्ली में कोरोना मामलों में लगातार बढ़ोतरी के कारण अप्रैल 26… read-more

बुध, 21 अप्रैल 2021 - 06:20 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Coronavirus, Covid-19, Farmers' Protest, Delhi, Tikri Border

Courtesy: Livehindustan

Murder

फ़ोटो: Aajtak

किसान आंदोलन: शराब के पैसों को लेकर दो किसानों के बीच हुए झगड़े में हुई एक की मौत

टिकरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में एक हत्या की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार अप्रैल 2 की शाम रणबीर उर्फ सत्ता व पंजाब के बरनाला निवाई गुरप्रीत के बीच शराब के पैसों को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि सत्ता ने गुरप्रीत की लाठी व लात घूसों से पिटाई भी कर दी। आसपास ठहरे आमजनों ने गुरप्रीत को यह कहकर अस्पताल में भर्ती नहीं कराया कि चोट मामूली है। लेकिन अप्रैल 2 की देर रात गुरप्रीत की मौत हो गई। वहीं, स्थानीय थाना एसएचओ… read-more

शनि, 03 अप्रैल 2021 - 12:36 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Kisan Andolan, murder, Tikri Border

Courtesy: Amarujala News

Tikri Border

फ़ोटो: Newsbust

किसान आंदोलन- टिकरी बॉर्डर पर किसानों ने बनाये पक्के मकान

कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने अब टिकरी बॉर्डर पर पक्के मकान बनाने शुरू कर दिए हैं। करीब एक दर्जन घर टिकरी बॉर्डर पर बनकर तैयार हैं। किसानों का कहना है कि गेहूं की कटाई के लिए गांव में ट्रैक्टर ट्राली की जरूरत पड़ेगी इसीलिए उन्हें वापिस भेजा जा रहा है। किसानों को एक घर बनाने में करीब 30 हजार रुपये का खर्चा आ रहा है। टिकरी बॉर्डर पर जगह-जगह ईंटे जमाई जा रही हैं।

शनि, 13 मार्च 2021 - 07:15 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Farmer's Bill, Farmers, farmer protest, Tikri Border

Courtesy: Ndtv Hindi News