TikTOK

फोटो: Shortpedia

पाकिस्तान ने हटाया टिकटॉक ऐप पर से प्रतिबंध

पाकिस्तान के टिकटॉक फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है। दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) ने "अनैतिक और अश्लील सामग्री को नियंत्रित करने" के मंच के आश्वासन पर टिकटॉक की सेवाओं को बहाल कर दिया है। पीटीए ने एक ट्वीट में कहा, "कंपनी ने आश्वासन दिया कि जो उपयोगकर्ता लगातार गैरकानूनी सामग्री अपलोड करने में शामिल हैं, उन्हें प्लेटफॉर्म का उपयोग करने से रोक दिया जाएगा।" चीनी कंपनी के ऐप टिकटॉक को पाकिस्तान में लगभग 3.9 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है।

शनि, 20 नवंबर 2021 - 11:15 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Pakistan, Tiktok App, Chinese app

Courtesy: Times Now Hindi

Funeral Director

फोटो: Zee News

मुर्दो का मेकअप करने की बड़ी अजीब नौकरी करती है ये महिला

एलीन होलिस नाम की एक महिला फ्यूनरल डायरेक्टर है। इस महिला ने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि वो कैसे मुर्दो का मेकअप करती हैं। उनका कहना है कि इंसान पूरी जिंदगी सुंदर दिखने की कोशिश में लगा रहता है। ऐसे में भला मौत के बाद वह सुंदर क्यों न लगे। इसलिए वे लाशों पर काफी महंगे मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर उन्हें सुंदर बना देती हैं। एलीन की जॉब ही मुर्दो का मेकअप करना है।

शुक्र, 17 सितंबर 2021 - 12:10 PM / by अजहर फारूक

Tags: Tiktok App, Viral video, Dead Body, makeup

Courtesy: Zee News

Instagram extended reels video time limit

फ़ोटो: Embedsocial

इंस्टाग्राम पर अब डाल सकेंगे 1 मिनट रील्स वीडियो

इंस्टाग्राम ने अपने उन यूज़र्स को खुशखबरी दी है, जो रील्स वीडियो बनाते है। दरअसल इंस्टाग्राम रील्स पर अब आप अपना 1 मिनट का वीडियो डाल सकेंगे। अब तक इसकी अधिकतम समय सीमा 15-30 सेकंड ही थी। 1 मिनट की रील्स वैसे ही बनेंगी जैसे छोटी रील्स बनती हैं। बस इंस्टाग्राम ऐप में रील्स टैब पर जाएं, और वीडियो को रिकॉर्ड करें या फोन स्टोरेज से अपलोड करें। अपलोड होते ही इसे आप अपने फॉलोवर्स के साथ शेयर कर सकते हैं।

गुरु, 29 जुलाई 2021 - 12:10 PM / by अजहर फारूक

Tags: Instagram, Reels, 1 minute, Tiktok App

Courtesy: Zee News

Myanmar Military

फ़ोटो: Solider.com

म्यांमार: सेना के जवान ने टिकटॉक के जरिये दी प्रदर्शनकारियों को धमकी

म्यांमार में हुए सैन्य तख्तापलट के बाद सेना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को सेना के एक जवान ने अनोखी धमकी दी है। सेना के इस जवान ने टिकटॉक एप्लिकेशन पर वीडियो बनाकर प्रदर्शनकारियों को धमकाने की कोशिश की है व उसमें कहा है कि जहां मिलोगे वहां गोली मार दूंगा। वहीं, इस धमकी भरे वीडियो के बाद प्रदर्शनकारी लोग टिकटॉक की मंशा व कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे है। हालांकि टिकटॉक ने आधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि वो इस वीडियो को हटा रहे है।

शनि, 06 मार्च 2021 - 08:40 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Myanmar Military, Tiktok App, video disabled

Courtesy: Amarujala News

TikTok App

फोटो: Forbes

न्यायालय ने डोनाल्ड ट्रम्प के टिकटॉक बैन करने के फैसले पर लगायी रोक

कुछ समय पूर्व अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आदेश दिया था कि, नवंबर 12 से शॉर्ट वीडियो मेकिंग एप tiktok को अमेरिका में बैन कर दिया जाएगा। परंतु, अब tiktok ने इस आदेश के खिलाफ एक याचिका दायर की है। Tiktok ने कहा है कि, ''हमने अपील अदालत में एक याचिका दायर की है, जिसमें ट्रंप प्रशासन के आदेश को नवंबर 12 को प्रभावी करने के लिए चुनौती दी गई है।'' संघीय न्यायालय के न्यायाधीश ने डोनाल्ड ट्रम्प के टिकटॉक बैन करने के फैसले पर रोक लगा… read-more

बुध, 11 नवंबर 2020 - 02:28 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: TikTok ban, Tiktok App, United States Of America, Donald Trump

Courtesy: JAGRAN NEWS

TikTok App

फोटो: The Verge

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा टिक टॉक एप बैन करने के आदेश पर कोर्ट ने लगायी रोक

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प काफी समय से टिकटॉक एप पर प्रतिबंध लगाने का प्रयास कर रहे हैं। परन्तु,अमेरिकी जिला न्यायाधीश कार्ल निकोल्स ने सितम्बर 27 को सुनवाई करने के बाद वीडियो-शेयरिंग ऐप टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने के खिलाफ एक प्रारंभिक ऑर्डर दिया है। अमेरिकी जिला न्यायाधीश कार्ल ने एक संक्षिप्त आदेश जारी करते हुए कहा है कि, ''टिकटॉक एप स्टोर प्रतिबंध को प्रभावी होने से रोकने के लिए एक प्रारंभिक निषेधाज्ञा जारी कर रहे हैं।''

सोम, 28 सितंबर 2020 - 06:44 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: TikTok ban, Donald Trump, Tiktok App

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR

Donald Trump

फोटो: The Hindu

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने टिकटॉक को दी चेतावनी, चीनी विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब

अमेरिका ने टिकटॉक की ऑनर कंपनी बाईटडांस को चेतावनी देते हुए कहा है कि, ''सितंबर 15 से पहले किसी अमेरिकी कंपनी को अपना कारोबार बेच दो या फिर बोरिया-बिस्तर बांधकर चीन लौट जाओ।'' इस बात को ध्यान में रखते हुए, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा है कि, ''अमेरिका अपनी राष्ट्रीय शक्ति का उपयोग करके अन्य देशों की विशिष्ट कंपनियों पर अत्याचार करने की कोशिश कर रहा है।''

शुक्र, 11 सितंबर 2020 - 04:30 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Tiktok App, America, China, ByteDance

Courtesy: JAGRAN