taliban bans pubg

फोटो: The Times of India

तालिबान ने PUBG और टिकटॉक किया बैन

तालिबान ने चर्चित फोन ऐप PUBG और टिकटॉक पर बैन लगाया है। तालिबान सरकार ने अफगानिस्तान में युवाओं को भटकने से रोकने के लिए ये फैसला किया है। बता दें कि तालिबान ने सत्ता में आने के बाद से संगीत, फिल्म, टीवी सीरियलों पर बैन लगा दिया है। एक बयान जारी कर कहा गया कि युवाओं को भटकने से रोकने के लिए दूरसंचार मंत्रालय ने ऐप बंद कर दिए है।

शुक्र, 22 अप्रैल 2022 - 06:50 PM / by रितिका

Tags: Taliban, taliban leader, TikTok ban, PUBG Ban

Courtesy: News 18 Hindi

TikTok App

फोटो: Forbes

न्यायालय ने डोनाल्ड ट्रम्प के टिकटॉक बैन करने के फैसले पर लगायी रोक

कुछ समय पूर्व अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आदेश दिया था कि, नवंबर 12 से शॉर्ट वीडियो मेकिंग एप tiktok को अमेरिका में बैन कर दिया जाएगा। परंतु, अब tiktok ने इस आदेश के खिलाफ एक याचिका दायर की है। Tiktok ने कहा है कि, ''हमने अपील अदालत में एक याचिका दायर की है, जिसमें ट्रंप प्रशासन के आदेश को नवंबर 12 को प्रभावी करने के लिए चुनौती दी गई है।'' संघीय न्यायालय के न्यायाधीश ने डोनाल्ड ट्रम्प के टिकटॉक बैन करने के फैसले पर रोक लगा… read-more

बुध, 11 नवंबर 2020 - 02:28 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: TikTok ban, Tiktok App, United States Of America, Donald Trump

Courtesy: JAGRAN NEWS

आत्मनिर्भर ऐप

Photo: TheIndianExpress

आत्मनिर्भर ऐप: सभी स्वदेशी एप्स का एकीकृत प्लेटफार्म

भारतीय शॉर्ट वीडियो ऐप मित्रों ने एंड्रॉयड आधारित फ़ोन के लिए आत्मनिर्भर ऐप को लॉन्च किया हैं। इस एप में विभिन्न वर्गो तथा बिजनेस, ई-लर्निंग, न्यूज, हेल्थ, शॉपिंग, गेम्स, यूटिलिटी से संबधित एप्स उपलब्ध होंगे। यह स्वदेशी एप निर्माताओं द्वारा निर्मित 100 से अधिक एप की जानकारी देता हैं।  ऐप में किसी पंजीकरण की आवश्यकता नहीं पड़ती। मित्रों ऐप (MITRON) इंडिया में टिकटॉक के बंद होने के बाद चर्चा में आया था।

रवि, 01 नवंबर 2020 - 09:23 PM / by नृपेन्द्र मिश्रा

Tags: Mitron App, आत्मनिर्भर, TikTok ban, Aatmanirbhar Bharat

Courtesy: Dainik Bhaskar

TikTok App

फोटो: The Verge

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा टिक टॉक एप बैन करने के आदेश पर कोर्ट ने लगायी रोक

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प काफी समय से टिकटॉक एप पर प्रतिबंध लगाने का प्रयास कर रहे हैं। परन्तु,अमेरिकी जिला न्यायाधीश कार्ल निकोल्स ने सितम्बर 27 को सुनवाई करने के बाद वीडियो-शेयरिंग ऐप टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने के खिलाफ एक प्रारंभिक ऑर्डर दिया है। अमेरिकी जिला न्यायाधीश कार्ल ने एक संक्षिप्त आदेश जारी करते हुए कहा है कि, ''टिकटॉक एप स्टोर प्रतिबंध को प्रभावी होने से रोकने के लिए एक प्रारंभिक निषेधाज्ञा जारी कर रहे हैं।''

सोम, 28 सितंबर 2020 - 06:44 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: TikTok ban, Donald Trump, Tiktok App

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR

Imran Khan

फोटो: The Guardian

अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी लगाना चाहतें हैं टिकटॉक एप पर रोक

भारत और अमेरिका के बाद अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी टिकटॉक एप को बैन करना चाहते हैं। पाकिस्तान के सूचना मंत्री शिबली फराज ने बताया है कि, ''पीएम इमरान खान समाज में बढ़ती नग्नता-अश्लीलता को लेकर बेहद चिंतित हैं।'' इमरान खान अब मुख्यधारा के आउटलेट्स, सोशल मीडिया और ऐप्स के जरिए फैल रही अश्लीलता को रोकने के लिए एक रणनीति बनाना चाहते हैं। 

शनि, 26 सितंबर 2020 - 07:00 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Pakistan, Imran Khan, TikTok ban, Chinese Apps

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR