Elon Mask

फोटो: Interaksyon

Time मैगजीन ने एलन मस्क को चुना 'टाइम्स पर्सन ऑफ द ईयर'

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क को 2021 के लिए टाइम पत्रिका के "पर्सन ऑफ द ईयर" के रूप में नामित किया गया है। इस वर्ष उनकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कार निर्माता बन गई। एलन मस्क, इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी "टेस्ला" और मंगल ग्रह पर इंसानी बस्ती बसाने के उद्देश्य के साथ काम कर रही कंपनी "स्पेसएक्स" के फाउंडर और सीईओ हैं। इसके अलावा वह "द बोरिंग कंपनी" के भी संस्थापक भी हैं;
 

मंगल, 14 दिसम्बर 2021 - 08:00 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Tesla Model 3, SpaceX, Automobile, TIME magazine

Courtesy: Dainik Bhaskar

SSR

फोटो: INDIAN EXPRESS

द टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल मैन 2020 का सुशांत सिंह राजपूत को मिला खिताब

द टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल मैन 2020 की सूची में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को टॉप पर रखा गया है। ऑनलाइन वोट्स और इंटरनेट जूरी द्वारा किए गए फैसले के बाद सूची जारी की गई। सुशांत सिंह राजपूत का पिछले साल जून 14 को निधन हुआ था। इस सूची में सुशांत सिंह राजपूत के अलावा विजय देवरकोंडा, आदित्य रॉय कपूर, विकी कौशल, दुलकर सलमान, विराट कोहली, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, गुरफतेह सिंह पीरजादा और सिद्धार्थ मल्होत्रा शामिल रहे।

रवि, 06 जून 2021 - 11:02 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Sushant Singh Rajput, Tribute, Award, TIME magazine

Courtesy: Amar Ujala

Time Magazine Person of the Year

Photo: NBC

इतिहास में पहली बार उपराष्ट्रपति को भी चुना गया Time मैगज़ीन 'पर्सन ऑफ़ द ईयर'

अमेरिका के अगले राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को टाइम मैगज़ीन '2020 पर्सन ऑफ़ द ईयर' चुना गया है। इस पर टाइम मैगज़ीन ने कहा की अमेरीकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने वाले हर राष्ट्रपति को 'पर्सन ऑफ़ द ईयर' चुना जाता है। हालाँकि हमने पहली बार राष्ट्रपति के साथ उपराष्ट्रपति को भी इससे सम्मानित किया है। भारतीय मूल की कमला हैरिस अमेरीकी इतिहास में पहली अश्वेत और पहली महिला उपराष्ट्रपति बनी हैं।

शनि, 12 दिसम्बर 2020 - 11:50 AM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: TIME magazine, Person of the Year, Joe BIden, Kamla harris

Courtesy: INDIA.COM

Biden-Kamala

फोटो: Mother Jones

टाइम मैगज़ीन ने किया, जो बाइडेन और कमला हैरिस का 'पर्सन ऑफ़ द ईयर' के रूप में चुनाव

टाइम मैगज़ीन ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति जो बाइडन और उप राष्‍ट्रपति कमला हैरिस को वर्ष 2020 के लिए 'पर्सन ऑफ़ द ईयर' के रूप में चुना है। टाइम पत्रिका के एडिटर एडवर्ड फेलसेंथल ने कहा है कि, ''अमेरिका में बदलाव व दुनिया को उम्‍मीद का नजरिया पेश करने के लिए बाइडन और कमला को टाइम मैगजीन का 2020 का पर्सन ऑफ द ईयर चुना जाता है।'' कमला हैरिस और जो बाइडेन ने वर्ष 2020 के राष्ट्रपति चुनाव जीतकर इतिहास कायम किया है।

शुक्र, 11 दिसम्बर 2020 - 02:20 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Joe BIden, Kamala Harris, Person of the Year, TIME magazine

Courtesy: JAGRAN NEWS