Kejriwal

फोटो: In Khabar

आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए जींद में 'तिरंगा यात्रा' शुरू करेंगे केजरीवाल, भगवंत मान: हरियाणा

हरियाणा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भगवंत मान के साथ आज जींद जिले में तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेंगे। आप की हरियाणा इकाई के प्रमुख सुशील कुमार गुप्ता के अनुसार, यह आयोजन अगले साल होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान का हिस्सा है। राज्यसभा सांसद गुप्ता ने आगे कहा कि राज्य के लोग बदलाव की तलाश में हैं, जो 'तिरंगा यात्रा' के माध्यम से आएगा। 

गुरु, 08 जून 2023 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Arvind Kejriwal, Bhagwant Mann, Tiranga Yatra, jind, Haryana

Courtesy: Etvbharat

Tiranga Yatra

फोटो: India TV News

आज जयपुर में 'तिरंगा यात्रा' निकालेगी आप; केजरीवाल, मान करेंगे नेतृत्व

राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने पंजाब समकक्ष भगवंत मान के साथ आज जयपुर में 'तिरंगा यात्रा' निकालेंगे। खबरों के मुताबिक, यात्रा शुरू होने से पहले दोनों नेताओं के अजमेरी गेट पर एक जनसभा को संबोधित करने की भी उम्मीद है। राजस्थान के लिए आप के प्रभारी विनय मिश्रा ने घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी 'तिरंगा यात्रा' के माध्यम से… read-more

सोम, 13 मार्च 2023 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Aam Aadmi Party, Tiranga Yatra, Jaipur, Arvind Kejriwal, Bhagwant Mann

Courtesy: Aajtak News

Tiranga Yatra

फोटो: AajTak

'तिरंगा यात्रा' निकालने पर भाजपा नेताओं पर मामला दर्ज

दिल्ली में भाजपा के छह नेताओं पर बिना पुलिस की अनुमति के तिरंगा यात्रा निकालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। नेताओं ने यात्रा उस समय निकाली जब वीवीआईपी के लिए सुरक्षाबलों की तैनाती का अभ्यास किया जा रहा था। इस यात्रा को निकालने की अनुमति भी नेताओं को नहीं दी गई थी। नई दिल्ली की पुलिस आयुक्त अमृता गुगुलोथ के मुताबिक इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है।

रवि, 14 अगस्त 2022 - 01:20 PM / by रितिका

Tags: Delhi Police, Tiranga Yatra, BJP, Delhi BJP

Courtesy: news 18

pramod sawant

फोटो: One India

अगस्त 13 को पणजी में 'तिरंगा यात्रा' का नेतृत्व करेंगे सीएम प्रमोद सावंत

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अगस्त 10 को जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार राज्य की आजादी के लिए लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को अगस्त 11 को सम्मानित करेगी। सावंत ने संवाददाताओं से कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का ध्वजारोहण समारोह और सम्मान अगुआड़ा जेल संग्रहालय में 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत होगा। सावंत ने कहा कि राज्य 14 अगस्त को विभाजन भयावह स्मृति दिवस मनाएगा, उन्होंने कहा कि पणजी और मापुसा में एक प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी… read-more

गुरु, 11 अगस्त 2022 - 01:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: freedom fighters, CM Pramod Sawant, Tiranga Yatra, Panaji

Courtesy: Times Now News

Delhi Traffic Police Issues Advisory

फोटो: India.com

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज तिरंगा यात्रा के मद्देनज़र जारी की एडवाइजरी

दिल्ली के कई हिस्सों में तिरंगा यात्रा के मद्देनज़र दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज चार घंटे के लिए कुछ मार्गों पर जाने से बचने की सलाह दी है। दिल्ली यातायात पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, "विशेष यातायात व्यवस्था के कारण कृपया पंडित पंत मार्ग, तालकटोरा रोड, मदर टेरेसा क्रिसेंट, एसपी मार्ग, धौला कुआं फ्लाईओवर से बचें।"

शनि, 06 अगस्त 2022 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi Traffic Police, issues, Advisory, Tiranga Yatra

Courtesy: India TV News

Tiranga Bike Rally

फोटो: India TV News

आजादी के 75 साल पूरे होने पर केंद्रीय मंत्री ने झंडी दिखाकर रवाना की तिरंगा बाइक रैली: दिल्ली

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने आजादी के 75 साल पूरे होने पर आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी में तिरंगा बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। आजादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए ऐतिहासिक तालकटरो स्टेडियम से शुरू हुई रैली में केंद्रीय मंत्रियों और युवा सांसदों सहित कई सांसदों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन ने सामाजिक संदेश देते हुए नागरिकों में… read-more

शनि, 06 अगस्त 2022 - 12:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Independence Day, Tiranga Yatra, Bike Rally, Delhi, G Kishan Reddy

Courtesy: Republic World

Tiranga Yatra

फोटो: Dainik Bhaskar

लाल किले से सांसद तक निकली जाएगी तिरंगा रैली

संस्कृति मंत्रालय द्वारा अगस्त तीन को 'तिरंगा बाइक रैली' का आयोजन किया जाएगा। ये जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दी है। ये रैली सांसदों के साथ लाल किले से संसद तक निकली जाएगी, जिसमें हर पार्टी के सांसद से शामिल होने की अपील की है। देश भर में युवा शाखा भी तिरंगा बाइक रैली का आयोजन करेगी। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अगस्त 13 से 15 के बीच जनता को घर पर तिरंगा फहराने की अपील की है।

मंगल, 02 अगस्त 2022 - 01:00 PM / by रितिका

Tags: Tiranga Yatra, PM Narendra Modi, Bike Rally, parliament, Prahlad Joshi

Courtesy: ndtv

Arvind Kejriwal

फोटो: Times Now News

अरविंद केजरीवाल आज पंजाब के पठानकोट में करेंगे 'तिरंगा यात्रा'

दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए अरविंद केजरीवाल 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले कैडर जुटाने के लिए दिसंबर दो को पंजाब में 'तिरंगा यात्रा' करेंगे। केजरीवाल पठानकोट में 'तिरंगा यात्रा' में भी भाग लेंगे। केजरीवाल ने जनता से वादा किया है कि राज्य में आप की सरकार बनने पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 24 घंटे बिजली की आपूर्ति, सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज और दवाएं और महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति महीना दिए जायेंगे।

गुरु, 02 दिसम्बर 2021 - 09:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Arvind Kejriwal, Punjab, Tiranga Yatra

Courtesy: Navbharat Times