फ़ोटो: NRTtimes
तिरंगे से साफ कर रहा था स्कूटर, पुलिस ने किया गिरफ्तार: दिल्ली
दिल्ली के गुलाम मोहम्मद को पुलिस ने राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के मामले में गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक भजनपुरा निवासी गुलाम मोहम्मद राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे से अपनी स्कूटर साफ कर रहा था, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर पुलिस से इसकी शिकायत की थी। अब पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम, 1971 की धारा दो के तहत मामला दर्ज किया है।… read-more
Tags: Delhi, Tiranga, Scooter, Corvid Cleaning
Courtesy: Indiatv
फोटो: Hari Bhoomi
चंदीगढ़ में बना गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 7500 छात्रों ने बनाया ह्यूमन फ्लैग
हर घर तिरंगा अभियान के तहत चंडीगढ़ में 7500 छात्रों ने सेक्टर 16 स्टेडियम अगस्त 13 को सबसे बड़ा ह्यूमन फ्लैग का निर्माण किया। छात्रों ने तिरंगा बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया। बता दें इससे पहले यूएई के पास सबसे बड़े ह्यूमन फ्लैग का रिकॉर्ड था जिसे भारत ने तोड़ दिया है। सबसे बड़े ह्यूमन फ्लैग को बनाने में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय और एनआईडी फाउंडेशन ने साथ मिलकर काम किया है।
Tags: Chandigarh, Human Flag, Tiranga, Guinness World Record
Courtesy: Patrika
फोटो: ABP
पीएम मोदी की मां हीराबेन ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत फहराया तिरंगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 99 वर्षीय मां हीराबेन ने अगस्त 13 को हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेते हुए गुजरात में तिरंगा फहराया। उन्होंने छोटे बच्चों को तिरंगा भी बांटा। इस दौरान उन्होंने जोर शोर से जय हिंद के नारे लगाते हुए भारत माता की जयघोष किया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की है कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत अगस्त 13 से 15 तक लोग अपने घरों पर तिरंगा फहराएं।
Tags: PM Narendra Modi, PM Modi, Tiranga, Har Ghar Tiranga Abhiyaan
Courtesy: Patrika
फोटो: AajTak
एमएस धोनी ने बदली डीपी, दिया खास संदेश
देश में जारी हर घर तिरंगा अभियान के तहत पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल की डीपी बदली है। तिरंगे के साथ उन्होंने डीपी में लिखा कि मुझे गर्व है कि मैं भारतीय हूं। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की गिनती देश के महानतम कप्तानों में होती है। इन दिनों महेंद्र सिंह धोनी अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल का अधिक उपयोग नहीं करते है।
Tags: MS DHONI, Cricket, Social Media, Tiranga
Courtesy: Zee News
फोटो: ABP
मोहन भागवत और आरएसएस ने डीपी पर लगाया तिरंगा
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सोशल मीडिया पर अपनी डीपी को बदलकर तिरंगा लगा लिया है। देश भर में जारी तिरंगा अभियान में आरएसएस द्वारा डीपी ना लगाए जाने पर विपक्ष ने जमकर हमला बोला था। आरएसएस और मोहन भागवत ने तिरंगा लगाकर साफ किया कि दोनों ही पीएम मोदी और केंद्र सरकार की मुहिम के साथ जुड़े हुए है। संघ के जनरल सेकेट्री दत्तात्रेय होसबोले भी डीपी बदल… read-more
Tags: Mohan Bhagwat, RSS, Tiranga, Tricolour Flag
Courtesy: AajTak
फोटो: News Nation
हर घर तिरंगा अभियान की हुई शुरुआत, अगस्त 15 तक हर घर पर लहराएगा तिरंगा
आजादी का अमृत महोत्सव के जश्न के तौर पर अगस्त 13 से देशभर में हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत हो गई है। अभियान को सफल बनाने के लिए केंद्र सरकार ने अपील की है कि जनता अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराए। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि तिरंगे को घर-घर तक पहुंचाने और फहराने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से तिरंगा फहराने की अपील की थी।
Tags: Tiranga, Tiranga abhiyaan, PM Narendra Modi, Union government
Courtesy: ABP Live
फोटो: ABP News
भाजपा नेता का तिरंगे को लेकर विवादित बयान, कहा जहां तिरंगा नहीं वहां विश्वास नहीं
देश भर में जारी हर घर तिरंगा अभियान के बीच उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा जिस घर में तिरंगा लहराता नहीं दिखेगा उसे विश्वास की नजर से नहीं देखा जाएगा। इस बयान के बाद अबतक नेता ने किसी तरह की सफाई पेश नहीं की है। बता दें कि केंद्र सरकार ने आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अगस्त 13-15 के बीच हर घर पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया है।
Tags: Tiranga, Tricolor, BJP Leader, Uttarakhand BJP
Courtesy: AajTak News
फोटो: Asianet News
कश्मीर में खास तरह से मनाया जायेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान
आजादी के अमृत महोत्सव के मद्देनजर देशभर में 'हर घर तिरंगा' अभियान मनाया जा रहा है। कश्मीर की महिलाएं भी इसमें जोर शोर से हिस्सा ले रही है। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के गांव की महिलाएं हाथ के कढ़ाई कर तिरंगा बनाने का काम कर रही है। इन तिरंगों में अशोक चक्र पर पारंपरिक कश्मीरी क्रूल से कारीगरी की जा रही है। इस कारीगरी के लिए 50 महिलाएं साथ आकर तिरंगो को बनाने में जुटी हुई है।
Tags: Tiranga, Jammu and Kashmir, har ghar tiranga
Courtesy: Zee News
फोटो: Perform India
अंतरिक्ष में लहराएगा तिरंगा, 750 स्कूली छात्राओं ने पूरा किया सपना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद अंतरिक्ष में तिरंगा फहराने की तैयारी के तहत अगस्त सात को सबसे छोटा रॉकेट स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल लॉन्च होगा। ये उपकरण अंतरिक्ष में अपने साथ तिरंगा लेकर जाएगा। खास बात है कि इस देश के 75 स्कूलों की 750 छात्राओं ने मिलकर बनाया है। ये सैटेलाइट लॉन्च 9.18 पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया जाएगा। अमृत महोत्सव के मद्देनजर एसएसएलवी में आजादीसैट सैटेलाइट भी होगा।
Tags: ISRO, Azadi Ka Amrit Mahotsav, Tiranga, Space
Courtesy: TV9Hindi