फ़ोटो: Indian express
भाजपा का दिल्ली सरकार पर संगीन आरोप -"दिल्ली सरकार ने टॉयलेट को क्लासरूम बताकर की पैसों में हेराफेरी"
भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पर संगीन आरोप लगाया है। भाजपा प्रवक्ता सरदार आरपी सिंह ने सीवीसी रिपोर्ट को आधार बनाते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने स्कूलों में निर्माण करते समय टॉयलेट्स को क्लासरूम बताकर पैसों की भारी हेराफेरी की है। भाजपा के मुताबिक दिल्ली सरकार ने निर्धारित संख्या से काफी कम टॉयलेट का निर्माण किया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने इस आरोप को एक सिरे से खारिज कर दिया है।
Tags: Delhi Government, BJP, Toilet, Schools
Courtesy: Amar ujala
फोटो: OTT India
लाउंज और डीलक्स टॉयलेट से युक्त होगा उत्तर प्रदेश का यह रेलवे स्टेशन
दिल्ली हावड़ा रुट पर सबसे व्यस्त रेलवे जंक्शन में शुमार पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे जंक्शन परिसर में जल्द ही यात्रियों की सहूलियत के मद्देनजर डीलक्स शौचालय और एयर कंडीशन लाउंज की सुविधा मिलेगी। पीपीपी मॉडल पर डीलक्स शौचालय का निर्माण पहले से ही किया जा चुका है। इसे यात्रियों के लिए जल्द ही शुरु किया जाना है। लाउंज में यात्रियों के लिए सोफे और सेंटर टेबल भी लगाया गया है।
Tags: Indian Railways, Toilet, Railway Station
Courtesy: AajTak News