World Championship 2025

फोटो: ANI News

साल 2025 में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा टोक्यो

साल 2025 में होने वाले विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए मेजबान के रूप में टोक्यो को चुना गया है। खेल की शासी निकाय ने आज इस बात की घोषणा की। नैरोबी (कीनिया), सिलेसिया (पोलैंड) और सिंगापुर जैसे देशों का नाम भी मेजबानी के दावेदारों में शामिल शामिल था। विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन कू ने जानकारी देते हुए बताया कि "मुकाबला काफी करीबी था लेकिन तोक्यो में उपलब्ध मानव संसाधन के दम पर… read-more

शुक्र, 15 जुलाई 2022 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: championship 2025, Tokyo, Japan, Athletics

Courtesy: Navbharat Times

Japan

फ़ोटो: Climate Heat Wave

जापान में रिकार्डतोड़ गर्मी से लोगों की मुसीबतें बढ़ीं, बिजली संकट से भी जूझ रहा जापान

जापान की सरकार ने अत्यधिक गर्मी पड़ने के कारण बिजली संकट की चेतावनी दी। 1875 में जब से यहां गर्मी का रिकॉर्ड रखना शुरू हुआ तब से अब तक की सबसे ज्यादा गर्मी है। टोक्यो में लगातार पांचवें दिन 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। इस बीच राजधानी के उत्तर-पश्चिम के शहर इसेसाकी में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो जापान में जून में रिकॉर्ड किया गया सबसे अधिक तापमान था।

गुरु, 30 जून 2022 - 06:01 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Japan, heatwave, CAPITAL, Tokyo

Courtesy: News18

Pm

फ़ोटो: The Indian Express

पीएम मोदी ने टोक्यो रवाना होने से पहले कहा- जापान के साथ विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक भागीदारी होगी मजबूत

पीएम मोदी मई 23 और 24 को जापान में आयोजित सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। क्वाड समिट के लिए रवाना होने से पहले मोदी ने कहा कि तोक्यो की मेरी यात्रा के दौरान मैं भारत-जापान विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक भागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से हमारी बातचीत को जारी रखने की उम्मीद करता हूं। उन्होंने कहा कि हम हिंद-प्रशांत क्षेत्र के घटनाक्रमों और आपसी हितों से जुड़े वैश्विक मुद्दों पर भी विचार साझा करेंगे।

रवि, 22 मई 2022 - 05:01 PM / by Pranjal Pandey

Tags: modi, QUAD, Japan, Tokyo

Courtesy: News18

PM MODI in Quad summit

फोटो: Moneycontrol

जापान में आयोजित तीसरे क्वाड समिट में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टोक्यो में मई 24 को आयोजित होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और ऑस्ट्रेलिया तथा जापान के प्रधानमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी भी शिरकत करेंगे। इस मौके पर हिंद प्रशांत क्षेत्र, पारस्परिक हित के वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने का मौका मिलेगा। पीएम मोदी इस यात्रा के दौरान 23 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिसमें वो जापानी सीईओ और भारतीय प्रवासियों से बातचीत करेंगे… read-more

रवि, 22 मई 2022 - 02:01 PM / by रितिका

Tags: PM Modi, Tokyo, Japan

Courtesy: NDTV News

Quad

फ़ोटो: News18

क्वाड सम्मेलन में अमेरिका हिन्द-प्रशांत क्षेत्र पर नेतृत्व बढ़ाने की ओर देगा जोर

क्वाड देशों के नेताओं का शिखर सम्मेलन 24 मई को टोक्यो में आयोजित होने वाला है। इसमें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान और भारत के राष्ट्राध्यक्ष हिस्सा लेने वाले हैं। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन ने कहा कि यह भारत-प्रशांत क्षेत्र के राष्ट्रपति के रूप में उनकी पहली यात्रा है, जिसका उपयोग वह दुनिया के इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में अमेरिकी नेतृत्व का दावा करने के लिए करेंगे। 

गुरु, 19 मई 2022 - 07:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Indo-Pacific, QUAD, India, Tokyo

Courtesy: Jagran

Quad Summit

फ़ोटो: Rebulic Bharat

अमेरिका ‘क्वाड बैठक’ में रूस के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की करेगा मांग

अमेरिका द्वारा टोक्यो, जापान में आगामी क्वाड शिखर सम्मेलन में रूस के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई का आह्वान करने की उम्मीद है।  संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा रूस के खिलाफ एकीकृत कार्रवाई की मांग की संभावना के बारे में पूछे जाने पर, व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, "हम इस बैठक में हम सभी एक भावनाओं को व्यक्त करेंगे।"  व्हाइट हाउस ने कहा कि बाइडेन की आगामी यात्रा के बारे में अधिक जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।

शुक्र, 29 अप्रैल 2022 - 01:14 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Joe Bisen, Quad Summit, India, Tokyo

Courtesy: One India

Sumit Antil

फोटो: Outlook

टोक्यो पैरालंपिकः सुमित अंतिल ने भाला फेंक में जीता गोल्ड मेडल

टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत ने अगस्त 30 को एक और स्वर्ण पदक जीत लिया है। जैवलिन थ्रो में सुमित अंतिल ने 68.55 मीटर थ्रो कर गोल्ड मेडल व विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इससे पहले अवनि लखेड़ा ने दस मीटर एयर राइफल पिस्टल में गोल्ड मेडल व देवेंद्र झाझरिया और सुंदर सिंह गुर्जर ने अपने क्षेत्रों में रजत और कांस्य पदक हासिल किया। टोक्यो पैरालंपिक में भारत का यह दूसरा गोल्ड मेडल है।

सोम, 30 अगस्त 2021 - 09:10 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Para-Olympics, Javelin Throw, Tokyo, Tokyo 2020 Paralympics, Ministry of youth affairs and sports

Courtesy: India.Com

Ursula Corbero

फोटो: Terra Chile

बॉलीवुड में काम करना चाहती हैं मनी हाइस्ट की टोक्यो

वेब सीरीज मनी हाइस्ट में टोक्यो का किरदार निभाने वाली एक्टर उर्सुला कॉर्बेरो बॉलीवुड में काम करना चाहती हैं। कॉर्बेरो ने एक इंटरव्यू में बताया कि, मुझे बॉलीवुड फिल्म में हिंदी बोलने वाले किरदार को निभाते हुए खुशी होगी। मैंने कई बॉलीवुड फिल्मों को देखा है और मुझे पता है कि यह बड़ी और फेमस इंडस्ट्री है। कॉर्बेरो ने आगे बताया उन्हें स्लमडॉग मिलियनेयर फ़िल्म काफी पसंद है। मनी हाइस्ट दुनिया की सबसे बेहतरीन वेब सीरीज में शुमार है।

सोम, 23 अगस्त 2021 - 11:40 AM / by अजहर फारूक

Tags: Bollywood, money heist, Tokyo, ursula corbero

Courtesy: Aaj Tak

Indian hockey team won their first game against new Zealand

फ़ोटो: Thebridge.in

टोक्यो ओलंपिक: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया

भारतीय पुरुष हॉकी टीम का टोक्यो ओलंपिक 2020 में शानदार आगाज़ हुआ है। भारतीय टीम ने पूल ए के मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर पहली जीत दर्ज की। भारत की ओर से रुपिंदर पाल सिंह ने एक जबकि हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए। जिससे भारत को न्यूजीलैंड पर यह बढ़त हासिल हुई। मैच के अंतिम पलों में न्यूजीलैंड ने काफी आक्रामक खेल दिखाया लेकिन वो भारत की रक्षा पंक्ति को भेदने में असफल रही। 

शनि, 24 जुलाई 2021 - 10:00 AM / by अजहर फारूक

Tags: Olympic, Hockey India, Tokyo, newzeeland

Courtesy: NDTV News

Pompeo-Jaishankar

फोटो: DNA India

टोक्यो में हुई भारतीय और अमेरिकी विदेश मंत्रियों की मुलाकात

टोक्यो में अक्टूबर 6 को भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की मुलाकात अमेरिका के विदेश मंत्री पोंपियो से हुई। सभी क्वाड देशों (अमेरिका, भारत, यूएस एवं ऑस्ट्रेलिया) के विदेश मंत्री टोक्यो में हुई बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं। भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री से मुलाकात को लेकर कहा कि, ''विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच प्रगति से खुश हूं और भारत-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता और समृद्धि के लिए हम मिलकर काम… read-more

मंगल, 06 अक्टूबर 2020 - 11:46 AM / by सौम्या श्रोती

Tags: US Secretary Of State, Dr S Jaishankar, Tokyo, Mike Pompeo

Courtesy: JAGRAN NEWS