फोटो: Times of India
टोक्यो पैरालंपिक बैडमिंटन में प्रमोद भगत का गोल्ड पर कब्जा, मनोज सरकार ने जीता कांस्य
टोक्यो पैरालंपिक में सितंबर 4 को भारतीय बैडमिंटन स्टार प्रमोद भगत ने गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को 21-14 व 21-17 के सीधे सेटों में हराया। यह भारत का बैडमिंटन में पहला गोल्ड है। प्रमोद भगत ने इसी साल पैरालिंपिक में पदार्पण किया। इसके अलावा पुरुष एकल SL3 बैडमिंटन स्पर्धा में मनोज सरकार ने कांस्य पदक जीता उन्होंने जापान के केडाइसुके फुजीहारआ को हराया। अब मिश्रित युगल में भगत और पलक कोहली रविवार को जापान के खिलाफ खेलेंगे।… read-more
Tags: Tokyo 2020 Paralympics, Gold Medal, Bronze Medal, Ministry of youth affairs and sports
Courtesy: India.Com
फोटो: Outlook
टोक्यो पैरालंपिकः सुमित अंतिल ने भाला फेंक में जीता गोल्ड मेडल
टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत ने अगस्त 30 को एक और स्वर्ण पदक जीत लिया है। जैवलिन थ्रो में सुमित अंतिल ने 68.55 मीटर थ्रो कर गोल्ड मेडल व विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इससे पहले अवनि लखेड़ा ने दस मीटर एयर राइफल पिस्टल में गोल्ड मेडल व देवेंद्र झाझरिया और सुंदर सिंह गुर्जर ने अपने क्षेत्रों में रजत और कांस्य पदक हासिल किया। टोक्यो पैरालंपिक में भारत का यह दूसरा गोल्ड मेडल है।
Tags: Para-Olympics, Javelin Throw, Tokyo, Tokyo 2020 Paralympics, Ministry of youth affairs and sports
Courtesy: India.Com
फोटो: News 18
टोक्यो पैरालंपिक: अवनि लखेड़ा ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड
अवनि लखेड़ा ने टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। अवनि ने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच1 में ये कारनामा करके दिखाया है। अवनि ने फाइनल में 249.6 अंक बनाकर चीन की झांग कुइपिंग को पीछे छोड़ा। अवनि लखेड़ा इस खेल में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पहली भारतीय महिला खिलाड़ी भी बन गई हैं। टोक्यो पैरालंपिक में भारत का भी यह पहला ही स्वर्ण पदक है।
Tags: Tokyo 2020 Paralympics, avani lakhera, Gold Medal, Shooting
Courtesy: Zee News Hindi
फोटो: Twitter
टोक्यो में पैरालम्पिक में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुआ खिलाड़ियों का दल
टोक्यो में अगस्त 24 से आयोजित होने वाले पैरालम्पिक में हिस्सा लेने के लिए आठ खिलाड़ियों का पहला दल अगस्त 18 की सुबह को रवाना हुआ। इस दल में भारतीय ध्वजवाहक मरियाप्पन थंगावेलु भी शामिल है। दल को विदाई देने के लिए खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण और भारतीय पैरालम्पिक समिति के अधिकारी इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मौजूद थे। भारतीय खिलाड़ियों का दूसरा दल शाम को रवाना होगा।
Tags: Tokyo 2020 Paralympics, Indira Gandhi International Airport, SAI, Sports Ministry
Courtesy: NBT News