Tomato

फोटो: Latestly

नई ऊंचाई पर पहुंचीं टमाटर की कीमतें: सिलीगुड़ी में 155 रुपये प्रति किलो, दिल्ली में 140 रुपये

पूरे देश में टमाटर उपभोक्ताओं को रुला रहा है। टमाटर की कीमतें सबसे ज्यादा सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल में - 155 रुपये प्रति किलो है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्पादक क्षेत्र में बारिश के कारण आपूर्ति बाधित होने से सब्जी की कीमत में उछाल आया है। महानगरों में, टमाटर की खुदरा कीमतें 58-148 रुपये प्रति किलोग्राम के दायरे में हैं। कोलकाता में सबसे अधिक 148 रुपये प्रति किलोग्राम और मुंबई में सबसे कम 58 रुपये प्रति किलोग्राम है। 

बुध, 05 जुलाई 2023 - 11:28 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Tomato, new high price, per kg

Courtesy: IBC24

tomato flu in kids

फोटो: The Times of India

अब फैल रहा टोमैटो फ्लू का खतरा, देखें इसे लक्षण

केरल में अब टोमैटो फ्लू नामक वायरस के मामले देखने को मिल रहे हैं। इस दुर्लभ बीमारी से पांच से कम उम्र के बच्चे पीड़ित हैं। इस बीमारी के अबतक 80 मामले सामने आ चुके हैं। इस बीमारी से पीड़ित बच्चों के शरीर पर लाल रंग के चकत्ते और छाले पड़ते हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इसे रोका न गया तो ये तेजी से फैल सकता है।

बुध, 11 मई 2022 - 04:30 PM / by रितिका

Tags: Tomato, Flu, Kerala

Courtesy: Zee News

Manya made eco friendly pepar from peels of onion and garlic

फ़ोटो: Indiatimes

10 साल की मान्या ने बनाये प्याज़, लहसुन के छिलकों से इको-फ्रेंडली पेपर

छठी क्लास में पढ़ने वाली मान्या ने पर्यावरण को बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है। 10 साल की मान्या ने प्याज़, लहसुन और टमाटर के छिलकों से A4 साइज के इको-फ्रेंडली पेपर बनाए हैं। ये कारनामा करने के बाद मान्या की हर तरफ तारीफ हो रही है। मान्या ने अब तक प्रकृति के विषय पर पांच किताबें भी लिखीं हैं। मान्या लगातार लोगों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक करती रहती है।

सोम, 26 जुलाई 2021 - 06:15 PM / by अजहर फारूक

Tags: eco friendly, Tomato, Onion, garlic, peels

Courtesy: Zee News